दमोह। विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ ,
दुर्गा चालीसा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम शिव पार्वती मंदिर सिविल वार्ड
में देवी पंडाल के समक्ष किया गया। केंद्र की योजना अनुसार आज समस्त
प्रान्त में एक साथ दुर्गा सप्तशती एवं दुर्गा चालीसा के पाठ हो रहे हैं।
पाठ समापन के बाद दुर्गा माता की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति ज़िला सह संयोजिका दुर्गा ठाकुर, प्रांत सह
छात्रा प्रमुख प्रीति वर्मन जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी निधि गर्ग दिव्या
मिश्रा भव्या मिश्रा कंचन खरे विद्या प्रधान धर्मा यादव तुलसा लोधी मीना
विश्वकर्मा सीमा यादव तारा बाई नीलम दुबे रेखा सुरेखा विभाग मंत्री श्री
राम पटेल जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा ठाकुर दास जी पुजारी,जिला संयोजक शंभू
विश्वकर्मा महाविद्यालयीन प्रमुख अक्षय बाजपेई नगर संयोजक अनुराग छुटटू
यादव अतुल शर्मा दीपक मिश्रा सतपाल मुण्डा धर्मपाल मुण्डा सहित समस्त विश्व
हिन्दू परिषद् बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की उपस्थिति रही।
मप्र गौसेवक संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
दमोह। मध्यप्रदेश गौसेवक संघ ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जिसमें मांग की हैं कि पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ता विभाग का समस्त कार्य कर रहे है जैसे कि एनएडीसीपी, एनएआईपी व पशुओं को टीकारण का कार्य करते है परंतु आज दिनांक तक शासन द्वारा कोई भी मानदेय नही दिया जा रहा है।
दमोह। मध्यप्रदेश गौसेवक संघ ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा जिसमें मांग की हैं कि पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गौ सेवक मैत्री कार्यकर्ता विभाग का समस्त कार्य कर रहे है जैसे कि एनएडीसीपी, एनएआईपी व पशुओं को टीकारण का कार्य करते है परंतु आज दिनांक तक शासन द्वारा कोई भी मानदेय नही दिया जा रहा है।
कई बार सरकार के सामने हमने अपनी मांगे रखी
ज्ञापन सौंपे लेकिन निराशा ही हाथ लगी। जिस प्रकार लंपी नामक बीमारी पूरे
देश में पशुओं मे फैल रही हैं जिस कारण हमारे समूह की जिम्मेदारियां भी
पशुपालन विभाग में बढ रही है ऐसी स्थिति में अगर शासन हमें मानदेय
निर्धारित नही किया जाता है तो हम सारे पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गौ
सेवक मैत्री कार्यकर्ता हडताल करने पर मजबूर हो जाएंगे। ज्ञापन सौंपने
वालो में चंद्रभान कुर्मी, परसराम अहिरवार, सौरभ दुबे सहित बडी संख्या में
गौ सेवको की उपस्थिति रही।
9 अक्टूबर को निकलेगा जलूस ए-मुहम्मदी
दमोह।
पेगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव हर साल की तरह इस साल भी
बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया जायेगा। जश्न ईद मीलादुननी शहर कमेटी के
सेकेट्री आसिफ अंजुम ने जानकारी देते हुए बताया कि पैगंवर साहब का जन्म
दिवस बड़ी शानो शौकत के साथ इस साल भी आगामी 9 अक्टूबर को मनाया जायेगा।
जश्ने ईद मीलादुन्नबी के तहत 7 रोजा प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं। इस
सिलसिले में शहर कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक
महोदय, अनुविभागीय अधिकारी तथा श्रीमति मंजू वीरेन्द्र राय अध्यक्ष
नगर पालिका,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं मप्र विद्युत
मंडल से पत्र के माध्यम से मांग की है कि जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर
जलूस मार्ग एवं कमेटी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व की तरह
जल विद्युत, साफ सफाई, पुलिस व्यवस्था तथा संपूर्ण व्यवस्थाएं एवं सहयोग
प्रदान करने की मांग की गई है।
जश्ने ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी द्वारा शहर
के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम जिसमें तकरीरी
प्रोग्राम 2 अक्टूबर को गढ़ी मुहल्ला में मेहफिले मुशायरा रात्रि 09 बजे से,
4 अक्टूबर को इस्लामी क्विज काम्पिटीशन रात्रि 09 बजे से नूरी नगर, 5
अक्टूबर मदरसों के बच्चोें का सबालिया प्रोग्राम, मुर्शिद बाबा मैदान, सुबह
10 बजे, 5 अक्टूबर तकरीर, चिश्ती नगर, रात्रि 09 बजे, 6 अक्टूबर, ऑल
इंडिया नातिया मुशायरा, शोभा नगर, रात्रि 09 बजे ,7 अक्टूबर, रहमत ए आलम
कॉफ्रेंस, हजरत मुर्शिद बाबा मैदान ,8 अक्टूबर, तकरीर, ग्राम कोटातला,
रात्रि 09 बजे से उक्त प्रोग्रामों में शीरत-ए-नबी पर तकरीरी प्रोग्राम व
नातिया कलाम पेश किये जायेगें जिसमें बाहरी व मुकामी मौलाना व बाहरी व
मुकामी शायर तकरीर व अपने नातिया कलाम पेश करेगें
09 अक्टूबर को प्रातः 7
बजे जुलूस ए मुहम्मदी परचम कुशाई के बाद स्थानीय हजरत मुर्शिद बाबा मैदान
से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्ग कुरैश मंडी, पुलिया से जामा मस्जिद, छोटी
मस्जिद चौराहा, चमन चौक, गजानन टंकी से हरसिद्धि चौक, पठानी मुहल्ला,
रंगरेज मुहल्ला से यशवंत तिराहा, महाकाली चौक से बड़ापुल, बाजार मुहल्ला,
घंटाघर, बकौली, टॉकीज चौराहा, पुराना थाना,गड़ी मुहल्ला होते हुये हजरत
मुर्शिद बाबा मैदान में विधिवत तकरीर सलातो सलाम व दुआ एवं लंगर तक्सीम के
साथ समापन होगा।
जश्न ईद मीलादुन्नबी शहर कमेटी दमोह द्वारा सभी अकीदत मंद
हजरात से कमेटी द्वारा आयोजित किये जा रहे। समस्त कार्यक्रमों में अधिक से
अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष शफीक
खान, उपाध्यक्ष राजा निवेश खान, असलम कुरैशी, अमजद खान, इम्तियाज खान जीशान
पठान, सचिव आसिफ अंजुम, सहसचिव आमिर खान कोषाध्यक्ष डॉ. मु. नाजिर खान के
कमेटी मेम्बरान शेख अहकाम नदीम कुरैशी, दिलनवाज, मुहम्मद फरहान, मजहर रजा
खान, रिजवान राईन, मुहम्मद शादाब, हामिद चिश्ती, शहबाज खान, अदनान खान,
शारिक खान, तौफीक खान, जफर मंसूरी, शाहिद काजी, आकिब खान, शेख राशिद, शहजाद
पान, अहमद खान विशेष रुप से पार्षद शेख रफीक खान रफ्फू, कासिम खान, इकबाल
खान, दाऊद सौदागर, अफजल खान, जीशान पठान उपस्थित रहे।
भाजपा आईटी विभाग के सहसंयोजक घोषित
दमोह। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह
लोधी की सहमति से जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी अनिल ने भाजपा आई टी विभाग
जिला सहसंयोजको की घोषणा की जिसमें निखिल सिंह दमोह, शिवा भटेले हटा,
हिमांशु खटीक पथरिया होंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
वैश्य महासम्मेलन संभाग बैठक आज
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की सागर संभाग की बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुधीर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री सुरेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री कपिल मलैया जी के एवं संभाग अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी की उपस्थिति एवं सागर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष, संभाग पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
दमोह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की सागर संभाग की बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुधीर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री सुरेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री कपिल मलैया जी के एवं संभाग अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी की उपस्थिति एवं सागर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष, संभाग पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

.jpg)



0 Comments