Header Ads Widget

असाटी महिला समिति द्वारा महिला दिवस आयोजन.. रानी अवंति बलिदान दिवस कार्यक्रम के सम्बंध में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक.. साहू राठौर समाज का महा कुंभ भोपाल में 2 अप्रेल.. सत्येन्द्र साहू ने सभी राजनैतिक पदों से सामूहिक इस्तीफे देने अपील की

 असाटी महिला समिति द्वारा महिला दिवस आयोजन

दमोह। असाटी महिला समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें असाटी समाज की उन महिलाओं का सम्मान किया गया
. जिसमें परिस्थिति वश महिलाओं को अनेक प्रकार की परेशानियों से  गुजरना पड़ा। उसके बाद भी समाज की महिलाओं ने ऐसे संघर्ष भरे जीवन को स्वीकार करके बड़ी हिम्मत के साथ अपने जीवन को सुचारू रूप से चला रही है एवं आगे बढ़ रही हैं। ऐसी महिलाओं का महिला समिति के द्वारा पुष्पहार एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महिला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं पूर्व महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यक्रम में वर्तमान महिला समिति की समस्त पदाधिकारी वर्तमान महासभा के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित असाटी समाज की अधिक संख्या में मात्र शक्तियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी बहनों ने एक दूसरे को बधाई दी, गले मिले एवं स्वल्पाहार का आनंद लिया।
 रानी अवंति बलिदान दिवस कार्यक्रम बैठक 
दमोह। रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस के संबंध में जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। जिस की अध्यक्षता श्री दादा उमराव सिंह के द्वारा की गई। रानी अवंती बाई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करते हुए बैठक की शुरुआत की गई। आगामी दिनांक 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस के संबंध में बैठक में चर्चा करते हुए कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
 कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही प्रचार प्रसार समितियां कार्यक्रम की समितियां बनाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां युवाओं को सौंपी गई। युवा जिला अध्यक्ष दयालु ठाकुर की अनुशंसा पर युवा जिला लोधी क्षत्रिय समाज संगठन के पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जिनमें दमोह नगर अध्यक्ष हेमंत सिंह लोधी दमोह ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह लोधी बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी हटा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोधी पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह लोधी पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिंह लोधी एवं जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह लोधी इंद्रजीत सिंह लोधी राजकिशोर सिंह लोधी श्री हीरा सिंह लोधी बृजेंद्र सिंह लोधी श्री देवेंद्र सिंह लोधी जिला महामंत्री रविराज सिंह लोधी भरत सिंह ठाकुर राहुल सिंह लोधी जिला कोषाध्यक्ष गजराज सिंह लोधी जिला संगठन मंत्री विवेक सिंह लोधी जिला सचिव जागेश्वर सिंह लोधी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह लोधी जिला प्रचार मंत्री हेमेंद्र सिंह लोधी जिला प्रचार मंत्री डॉ.दशरथ सिंह लोधी  खडेरा को नियुक्ति प्रदान करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई एवं सर्वसम्मति से 20 मार्च के कार्यक्रम संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह राव साब चौरई को बनाया गया।
बैठक में युवा जिला सचिव श्री जागेश्वर सिंह लोधी जी का जन्मदिन मनाया गया जिसमें सभी ने केक काटते हुए मीठा खिलाकर फूल माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी  राजकुमार सिंह आलोक संघ अधिक नारायण सिंह जी दादा उमराव सिंह श्री भाव सिंह लोधी नोहटा पूर्व प्रचार्य हाकम सिंह राव भूपेंद्र सिंह पदम् सिंह मनोहर सिंह खिलान सिंह लोधी युवा अधिक दयालु ठाकुर कोमल सिंह लोधी युवा सचिव जागेश्वर सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में युवाओ की  उपस्थित रही।
साहू राठौर समाज का महा कुंभ भोपाल में 2 अप्रेल..
भोपाल 2 अप्रेल 2023 को जंबूरी मैदान में होने जा रहे सामाजिक जन जाग्रति साहू सकल समाज महा कुंभ की तैयारी को लेकर प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियो की बैठक मानस भवन श्यामला हिल्स भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में सम्पूर्ण प्रदेश भर से प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी संगठनों के प्रतिनिधिओ ने एक जुटता से महा कुंभ को सफल बनाने की अपील की। एडवोकेट रमेश साहू इटारसी ने कहा कि सभी संगठनों के पाच पाच प्रतिनिधि की कोर कमेटी की बैठक कर तन मन धन से महा कुंभ को सफल बनाया जायेगा। 
भारतीय तेलिक साहू राठौर महास्भा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू ने कहा कि सभी राजनैतिक दल समाज के लोगों को झुनझुना के रूप में प्रकोष्ठों मोर्चो में छोटे मोटे पद देते हैं चाहे भाजपा हो कांग्रेस बसपा सपा या अन्य दल हों झुनझुना पकड़ा देते हैं। तत्काल सामूहिक रूप से इस्तीफे दे कर राजनैतिक दलों के कार्यालयों में ढेर लगा दो। हमे सांसद विधायक मंत्री महापौर नगर पालिका अध्यक्ष चाहिए ये झुनझुने नही चाहिए। भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र साहू ने भोपाल जिला वा आसपास के स्वजातीय बंधुओ को आने जाने के लिए बसों की व्यव्स्था की जिम्मेदारी ली बा बाहर से आने वाले अथितियों को रुकने ठहरने के इंतजाम की घोषणा की। दिनेश सिल्लन साहू ने कहा कि मध्य प्रदेश में साहु राठौर 40 लाख के आसपास है जिनमे 20लाख मातृशक्ति है उन्हे आने जाने की व्यव्स्था हो तो महाकुंभ सफल होगा। 
बैठक में भारतीय तेलिक साहू महासभा, भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा, साहू वैश्य महासभा, मप्र साहू समाज, साहू महा संगठन एवम भोपाल जिला साहू समाज व आठों इकाइयों के प्रतिनिधियों ने समर्थन देते हुए महा कुंभ को सफल बनाने की अपील की। बैठक में रथ यात्रा के संयोजक रवि करण साहू, प्रभारी गुलाब गोल्हानी, जे पी साहू, सन्तोष राठौर, रमेश साहू, डा हेमराज साहू, ओम प्रकाश साहू, भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष आर सी साहु बिम्ब,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सन्तोष लखपति,पुरषोत्तम साहू, रामनारायण साहु, कैलाश साहू, सत्येंद्र साहू, दिनेश सिल्लन साहू, चंदन साहू,किशीर साहू, चंद्रिका साहू इलाहाबाद, किशोर लहरपुरे, एन एल साहू, हरिश योगेश साहू, महेश साहू, मुकेश साहू, विनोद साहू, समय पाल साहू, अरविंद मोदी,श्रीमती भावना साहू, रश्मि साहू, पूनम साहू सहित प्रदेश के सभी ज़िलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।


Post a Comment

0 Comments