क्लब की सदस्यो ने गरीब लोगो को सामग्री वितरित
दमोह। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था बूमेन बेलफेयर सोसायटी के सदस्यो ने आज सोमवार 1 मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में निर्धन और मजबूर परिवार की दो बेटियों प्रियंका रोहित एवं सविता रैकवार के विवाह के लिए सोसायटी के ओर से गोदरेज की अलमारी एवं कूलर तथा अन्य जरूरत की सामग्री भेंट की।संस्था प्रतिवर्ष मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मजदूर वर्ग के साथियों एवं
उनके परिवार की मदद करती आ रही है। इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोग सुनीता
शर्मा, रमा कोरी, नंदा असाटी, नीतू राय, काजल राय, निधि चतुर्वेदी, कौशल्या
ठाकुर, संगीता सिंह, सोनाली पटेल, एवं अर्चना श्रीवास्तव का रहा।
कार्यक्रम का आभार संस्था की अध्यक्ष पूजा खरे एवं संचालक सदस्य निधि
श्रीवास्तव ने माना।
असाटी समाज महिलाओं द्वारा समर कैंप आयोजन
दमोह.
दमोह क्षेत्र में असाटी महिला समिति के द्वारा ग्रीष्मकालीन समर कैंप का
आयोजन (तीन दिवसीय) किया गया. इस
आयोजन में कार्यक्रम की दो श्रृंखला रखी गई. महिलाओं एवं नव युवतियों हेतु
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण एवं बच्चों (5-15 वर्ष) के लिए योगा डांस (रिदमिक
डांस) प्रशिक्षण इस कार्यक्रम में ब्यूटी पार्लर, प्रशिक्षण श्रीमती नीलम
राकेश असाटी द्वारा दिया गया.
जिसमें उन्होंने फेशियल, सेल्फ मेकअप, अन्य
मेकअप तरह-तरह की हेयर स्टाइल सौंदर्य संबंधी घरेलू फेस पैक तैयार करने के
तरीके के साथ-साथ त्वचा में आने वाली परेशानियों के निवारण एवं पारंपरिक
परिधान में साड़ियां, बंगाली साड़ी,महाराष्ट्रीयन एवं अन्य साड़ियों के
पहनने के सही तरीके का भी प्रशिक्षण बहुत ही कुशलता के साथ दिया. इसी के
साथ श्रीमती प्रीति संतोष असाटी के द्वारा योगा डांस क्लास का प्रशिक्षण भी
बच्चों को दिया गया एवं अन्य बॉलीवुड डांस की तैयारी भी कराई गई. योगा
डांस की प्राशिक्षिका, श्रीमती प्रीति संतोष असाटी ने यह भी बताया कि योगा
डांस बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इसमें बच्चे मस्ती के साथ शरीर
एवं मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं.
इस तीन दिवसीय शिविर में
महिलाएं एवं बच्चों ने अपनी ज्ञान में वृद्धि कर कार्यक्रम का आनंद उठाया
समर कैंप के अंतिम दिवस में कार्यक्रम के पश्चात असाटी महिला समिति के
द्वारा प्रशिक्षण देने वाली दोनों प्रशिक्षकों का मोमेंटो के द्वारा सम्मान
किया गया एवं सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्केच कलर सेट प्रदान किए
गए. इस कार्यक्रम में तीनों दिन असाटी समाज की महिलाओं ने अपनी भरपूर
उपस्थिति दे कर कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा इस तरह के कार्यक्रम समाज
में होते रहे और कुछ नया सीखने मिलता रहे.
उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित..
दमोह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में कक्षा 9 वी और 11 वी के स्थानीय
वार्षिक परीक्षा 2022/23 का परिणाम प्राचार्य एस एल अहिरवार एवम विद्यालय
के वरिष्ट व्याख्याता आर पी पटेल के द्वारा घोषित किया गया। कक्षा 9वी में
कुल दर्ज 246 छात्रों में जहां 240 छात्र उत्तीर्ण होकर विद्यालय का कुल
परीक्षा परिणाम 97.56% रहा।कक्षा 9 में साक्षी लोधी पिता शिवराज लोधी ने
500 में से 479 अंक प्राप्त कर 95.8% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त
किया,द्वितीय स्थान पर प्रगति असाटी पिता सुदामा असाटी का 471 अंक प्राप्त
कर 94.2% के साथ रही,वही तृतीय स्थान पर दीक्षा पिता भागवत का 92.60% का
रहा।
वही कक्षा 11 वी में कुल 367 विद्यार्थियो में
से 352 उत्तीर्ण के साथ कुल परीक्षा परिणाम 93.76% रहा। गणित संकाय में
योगेश रजक,नंदनी,और अर्जुन यादव ,जीवविज्ञान संकाय में युक्ति
विश्वकर्मा,जागेश्वर लोधी,प्राची सेन,कॉमर्स संकाय में प्रियांशी नामदेव,
समीक्षा लोधी,सत्यम पांडे,काला समूह में गायत्री लोधी,अभय पटेरिया ,ज्योति
लोधी,कृषि समूह में राजा पटेल,सिद्धि गुप्ता,अभी सिंह लोधी प्रथम द्वितीय
एवम तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य द्वारा कक्षा 9 वी एवम 11 वी में अलग
अलग समूह में प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरुस्कार
वितरित किए। अंत में विद्यालय के वरिष्ट व्याख्याता आर पी पटेल द्वारा सभी
उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की
कामना की।
नपा पेंशनर संघ की कार्यकारिणी हुई घोषित..
दमोह। नगर पालिका पेंशनर संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सेन व जगदीश यादव सचिव के द्वारा पेंशनर संघ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक मंडल में रामेन्द्र पाठक, प्रताप रोहित, रामरक्ष पाल चौबे, विजय सिंह, नोनी बाई, कार्यकारी अध्यक्ष पन्ना लाल अठ्या, उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, मुन्नी लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष इमदाद हुसैन, प्रचार सचिव राजेश करोसिया को चुना गया हैं। वहीं इसमें कार्यकारिणी सदस्यो के रूप में विश्वनाथ, प्रेम सिंह ठाकुर, महेश करोसिया, भागवती बाई, रामबाई, रघुनाथ, संजय प्रजापति, मातादीन खरारे को समिति सदस्य बनाया गया हैं। वहंी कार्यकारिणी की घोषणा में चुने गए सभी सदस्यो व पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व चंदन लगाकर उनका स्वागत किया गया।
दमोह। नगर पालिका पेंशनर संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद सेन व जगदीश यादव सचिव के द्वारा पेंशनर संघ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक मंडल में रामेन्द्र पाठक, प्रताप रोहित, रामरक्ष पाल चौबे, विजय सिंह, नोनी बाई, कार्यकारी अध्यक्ष पन्ना लाल अठ्या, उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, मुन्नी लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष इमदाद हुसैन, प्रचार सचिव राजेश करोसिया को चुना गया हैं। वहीं इसमें कार्यकारिणी सदस्यो के रूप में विश्वनाथ, प्रेम सिंह ठाकुर, महेश करोसिया, भागवती बाई, रामबाई, रघुनाथ, संजय प्रजापति, मातादीन खरारे को समिति सदस्य बनाया गया हैं। वहंी कार्यकारिणी की घोषणा में चुने गए सभी सदस्यो व पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व चंदन लगाकर उनका स्वागत किया गया।
0 Comments