Header Ads Widget

पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि, संगोष्ठी, सम्मान.. पीजी कॉलेज में नोहलेश्वर महोत्सव ऑडीशन आज.. नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 13 को आएंगे.. जनसुनवाई में 260 आवेदनों पर सुनवाई.. भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन सौपा..

उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि
दमोह भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे, हेमंत छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, रमन खत्री, अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सहप्रभारी महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेंद्र चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश जाटव मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता मनीष सोनी ने उपाध्याय जी के विचारों और सिद्धांत पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जो एक विशाल स्वरूप हमारे समक्ष है जिसकी शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अथक परिश्रम निस्वार्थ भावना और राष्ट्र के लिए कुछ अच्छा करने की सोच का परिणाम है। किसी भी संगठन को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही आर्थिक रूप से भी संगठन को मजबूत बनाए रखना आवश्यक होता है आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से ही भारतीय जनता पार्टी जो आर्थिक संचय करती है उसी से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा जो सहयोग प्रदान किया जाता है जिससे सभी कार्यकर्ताओं का श्रम के साथ-साथ अर्थ भी संगठन में लगा होता है।
मुख्य वक्ता मनीष सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको शत-शत नमन है। उपाध्याय जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उपाध्याय जी के विचार भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की नीतियों में स्पष्ट प्रदर्शित होती है। उपाध्याय जी के विचार थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए, इसी विचार को सार्थक करते हुए भाजपा सरकारों ने किसान, गरीब, विद्यार्थी, युवा, नारी शक्ति सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं का संचालन कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने संगठन के लिए अथक परिश्रम किया है और इस पर चलते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए सदेव कार्य करता रहता है। उपस्थित  अतिथियों द्वारा भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृत पर अपने विचार रखे गए। संचालन पवन तिवारी आभार कृष्णा राज ने किया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण.. जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जटाशंकर स्थित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर समर्पण निधि की शुरूआत की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मंत्री संजय यादव,कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, आई टी रिंकू गोस्वामी, शिखा जैन, प्रिंस जैन, भरत यादव, अमर सिंह राजपूत, मोंटी रैकवार, राहुल जैन, दीपक मिश्रा,नगर मण्डल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेन्द्र चौरसिया, पार्षद यशपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं नगर मण्डल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया।
भाजपा कार्यालय में किया मीसा बंदियों का सम्मान..भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी उपरांत लोकतंत्र सेनानी संघ मीसा बंदी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया सम्मान स्वरूप लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष निर्गुण खरे वरिष्ठ मीसा बंदी अमृत लाल चौरसिया जी का उपस्थित भाजपा पदाधिकारी द्वारा शॉल श्री फल के द्वारा सम्मान किया गया
पीजी कॉलेज में नोहलेश्वर महोत्सव ऑडीशन आज.. दमोह। नोहटा में स्थानीय विधायक एवं मप्र सरकार के संस्कृति पर्यटन धर्मस्व और धार्मिक न्यास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में 18 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली नोहलेश्वर महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमे स्थानीय और अन्य क्षेत्रों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।
नोहलेश्वर महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर 12 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दमोह के प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय पीजी कॉलेज में ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दमोह जिले के स्थानीय कलाकार जो भी महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं वह ऑडिशन में सम्मिलित हो सकते है। महोत्सव के आडिशन तीन चरण में होंगे यह आडिसन का पहला चरण है जिसमें विभिन्न विधाएं जैसी एकल नृत्य सामूहिक नृत्य एकल गायन सामूहिक गायन आदि के कलाकार ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं। कलाकार ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी आडिसन में भाग ले सकते हैं
नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 13 को दमोह आएंगे.. दमोह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने बताया कि 13 फरवरी 2025 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दोपहर 4:30 बजे दमोह आगमन होगा जिनके स्वागत हेतु सभी जिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उन्हें लेने के लिए जाएंगे और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष का आगमन जिला कांग्रेस कार्यालय में होगा जहां वह सभी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे साथ ही रात्रि 8:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी का भी आगमन का मोहरा है तथा वह भी सभी कार्यकर्ताओं से भेंट करें। 
जनसुनवाई में 260 आवेदनों पर सुनवाई.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले भर से आये नागरिकों की आज जनसुनवाई में समस्याएं सुनी। इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 260 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान 50 आधार कार्ड अपडेशन 01 आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए पी एम किसान सम्मान निधि के 17 एवं 154 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा.. दमोह। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, प्रवीण तिवारी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, दिनेश राय अध्यक्ष बिजली कर्मचारी महासंघ के सानिध्य में ज्ञापन सोपा गया भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया, मध्य प्रदेश शासन द्वारा बाह्य स्रोत कर्मचारी हेतु माह अप्रैल 2024 से बढाये गए न्यूनतम वेतन को अबिलंब एरियस भुगतान, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 की धारा 3 के तहत हर 5 वर्ष के बाद श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का प्रावधान है, किंतु मध्य प्रदेश शासन द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम वेतन बढ़ाने में 10 वर्ष का समय लगाया जो न्यूनतम वेतन दो बार बढ़ाना चाहिए उसे मात्र एक बार ही बढ़कर अप्रैल 2024 से न्यूनतम वेतन बढ़ाने का आदेश दिया, जिसका लाभ आज दिनांक तक दमोह जिले के शासकीय विभागों के श्रमिकों को नहीं मिल सका है।
संगठन का ऐसा विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के शासकीय विभागों एवं दमोह जिले में कार्यरत श्रमिकों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा बाह्य स्त्रोत श्रमिकों की समस्या का सहानुभूति पूर्वक निराकरण करेंगे। बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई आगे की कार्य योजना हम सभी धरना प्रदर्शन के माध्यम से भी शासन के संज्ञान में में बात लाने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में-सुशील पांडे, हेमंत सेन, मनोहर अठया, इंद्रजीत दोडसिया, बहादुर अहिरवार चंदन पटेरिया, अजय मिश्रा कैलाश विश्वकर्मा, आशीष गर्ग आनंद लखेरा आकाश सेन, अवधेश, बलराम तिवारी, विक्रांत, राम लखन कुशवाहा , हसीना बेगम, राज लक्ष्मी प्यासी, पुष्पा अहिरवार, अनअम खान, रामेश्वर, नितिन, अनिल, पुष्पेंद्र मिश्रा लखन सेन दीपक सेन दीपेंद्र ठाकुर भगवान दास पटेल कमलेश अमित दुबे बलराम तिवारी, घनश्याम ठाकुर,कैलाश मांझी, प्रदुम्न सिंह,रोशन,कमलेश, वाजिद खान, पुष्पेंद्र कुशवाहा, कुंजी कुशवाह, गोविंद अहिरवार, बिंदु पटेल, अर्पित चतुर्वेदी,सैकड़ो कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर महोदय को मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम सोपा गया। भारतीय मजदूर संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौहान, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप चौबे दमोह रजक, जगदीश जैन सोमनाथ यादव महेंद्र सैनी रत्नेश वर्मा सौरभ अथिया उपस्थित रहे।
 

Post a Comment

0 Comments