Header Ads Widget

उस्ताद स्मृति समारोह में हस्तिया सम्मानित.. दमोह के किरण खरे बने मंडलेश्वर किरणानंद.. जबेरा में आर्यिकाश्री का पिच्छिका परिवर्तन समारोह.. मप्र शिक्षक संघ के निर्वाचन सम्पन्न.. सुशीला राय महिला विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त

उस्ताद स्मृति समारोह में विभिन्न क्षेत्र की हस्तिया सम्मानित..  दमोह। सामाजिक, शिक्षा व क्रीड़ा के विशिष्ट व्यक्तित्व इकरार उस्ताद की दसवीं पुण्यतिथि पर इकरार उस्ताद स्मृति कार्यक्रम 2025, समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल, एवं सांसद दमोह लोकसभा राहुल सिंह थे। अध्यक्षता विधायक दमोह जयंत मलैया ने की। विषिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अजय टण्डन थे। स्थानीय मानस भवन सभागृह में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन एवं देषभक्ति गीत से की गई। ए.एस. म्यूजिक ग्रुप के सलामत व टीम ने नात शरीफ प्रस्तुत की। आयोजक समिति की ओर से मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

समरसता के दीप के प्रतीक पं. गोविंद पुजारी, जनबा अनीस खान, सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा और डॉ. ई. मिन्ज का शाल, श्रीफल से भाव भरा सम्मान किया गया। इकरार उस्ताद का परिचय वरिष्ठ समाजसेवी विवेक शेण्ड्ये ने प्रस्तुत किया और उस्ताद के जीवन के रोचक संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि इकरार उस्ताद बहुआयामी व्यक्तित्व थे। सारा शहर उन्हें उस्ताद के नाम से आदर देता है। कार्यक्रम में ‘दमोह के उस्ताद’ सम्मान से क्रमषः षिक्षा क्षेत्र में कु. मधुलता पाराषर, हिन्दी साहित्य में वरिष्ठ कवि प्रभुदयाल श्रीवास्तव (छिंदवाड़ा), ऊर्दू साहित्य में शायर ताहिर दमोही, खेल में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अषोक कुमार अग्रवाल और चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. डी.एम. संगतानी को सम्मानित किया गया। 

इसके तहत शाल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उस्ताद स्मृति हॉकी टूर्नामेन्ट में विजेता ताज क्लब और उपविजेता डी.एच.ए. टीम तथा निर्णायकगणों को पुरूस्कृत किया गया। पुरूस्कृत नागरिकों का परिचय डॉ. सोनवलकर एवं कु. अलजिया ने दिया। सांसद राहुल सिंह ने कहा कि इकरार उस्ताद से मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। वे केवल व्यक्ति नहीं एक संस्था थे। उनका दमोह के सामाजिक जीवन में गहरा प्रभाव रहा है। मुझे उस्ताद के कार्यक्रम में शामिल होकर सुखद अनुभूति हो रही है।  संचालन राष्ट्रपति पुरूस्कृत डॉ. आलोक सोनवलकर ने किया। आभार अनवर उस्ताद और डॉ. नाजिर खान ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिलायें एवं खिलाड़ियों, नागरिकगण की उपस्थिति रही।

दमोह के किरण खरे बने मंडलेश्वर किरणानंद प्रयागराज में चित्रगुप्त अखाड़े ने दी उपाधि.. दमोह। महाकुंभ प्रयागराज में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा श्री चित्रगुप्त पीठ संत महासभा ने सामूहिक अमृत स्नान एवं पटाभिषेक का आयोजन किया। इसमें श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज एवं अखाड़ा के महामंत्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के साथ देश विदेश से आए हुए संत महात्मा श्रद्धालुओं ने मेला परिषद सेक्टर 5 में स्थित चित्रगुप्त अखाड़ा के कैंप से चित्रगुप्त अखाड़े की धर्म ध्वजा लेकर पदयात्रा करते हुए संगम तट पर सामूहिक अमृत स्नान किया भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए संत समाज ने श्री चित्रगुप्त अखाड़े की सदस्यता ग्रहण की जिसमें विभिन्न उपाधियां भी प्रदान की गईं दमोह के किरण कुमार खरे निवासी विजय नगर को मंडलेश्वर की उपाधि दी गई।

पिच्छिका परिवर्तन समारोह में गर्न्थो का विमोचन.. दमोह। जबेरा में आचार्य समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद से सकल दिगंबर जैन को पूज्य आर्यिका रत्न प्रशांत मति माता जी ब आर्यिका मां विशुद्ध मति माता जी मंगल चातुर्मास मिला था चातुर्मास पूर्ण होने के उपरांत पूज्य आर्यिका मां का पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर माताजी द्वारा रचित धार्मिक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

 कार्यक्रम में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाई नितेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए व पूज्य आर्यिका मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। पिच्छिका को विशेष वाहन द्वारा बालिका मंडल व युवा मंडल द्वारा लाया गया जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसको उपरांत शास्त्र भेट किया गए जिसमें बहु महिला मंडल, बालिका मंडल की समस्त बहने सहित बोली लेने वाले सम्मिलित रहे।माता जी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य सुबोध कुमार जैन, पत्नी रवि जैन जबेरा को मिला ब दूसरी पिच्छिका लेने का सौभाग्य रमेश जैन संगीता जैन सागर को मिला।
 माता जी को नवीन पिच्छिका भेट करने का सौभाग्य समस्त प्रतिमा धारी महिलाएं, समाज के बुजुर्ग,पदाधिकारी, ब्रम्हचारिणी भैया, समस्त ब्रहमचारी बहने, मंदिर कमेटी, युवा मंडल ,बालिका मंडल, पाठशाला परिवार, नई बहु मंडल को प्राप्त हुआ।सभी ने पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम में जमकर उत्साह दिखाया व नृत्य किया संचालन ब्रहमचारी प्रतिष्ठाकार्य संजीव भैया कटंगी ने किया। कार्यक्रम में जबलपुर, कटंगी, सिंग्रामपुर, सगरा, बनवार, नोहटा, दमोह,सागर से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के निर्वाचन सम्पन्न.. दमोह। प्रातींय निर्देशानुसार राष्ट्रहित में कार्य करने वाले संघ मध्यप्रदेश शिक्षक संघ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त के जिला इकाई के निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद दुबे एवं पर्यवेक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत छतरपुर, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार जैन के मार्गदर्शन में सपन्न हुये निर्वाचन में कमलचंद सिंघई, संभागीय सचिव पारस कुमार जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार जैन, संगठन मंत्री एल.पी. चौरसिया, प्रदीप अग्रवाल के दिशा निर्देश में सपन्न हुये।
निर्वाचन में जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार सेन, सचिव प्रमेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अरविन्द चौरहा, उपाध्यक्ष पद पर निशा चौकसे, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मनीष भारद्वाज, सोनू कुमार मुण्डा, संजय पाठक, दिनेश खरे, उपसचिव के पद पर मुकेश विश्वकर्मा, मुन्शी सिंह ठाकुर, मनसुख लाल अहिरवाल, दौलत संह ठाकुर, दीपमाला जैन निर्वाचित हुये। इस निर्वाचन कार्यक्रम में एन.एस.ठाकुर, यशांक साहू, जितेन्द्र खटीक, भागचंद जैन, शरद ताम्रकार, के.एल. पाली, अरविन्द्र पटैल, देवीप्रसाद शर्मा, महेश विश्वकर्मा, आर.वी. सिहं, नितेश पाठक, देवीलाल पटैल, नीलेश जैन, निरपत सिंह ठाकुर, शिशिर तिवारी, अमरचंद जैन, महेश सोनी, सरिता पाठक, आदित्य चौरसिया, मनीष नेमा, संजय दुवे, भारत साहू, डी.पी सेन आदि ने बधाई दी है। 
 सुशीला राय महिला विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त.. दमोह। मध्यप्रदेश अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल ने प्रदेशाध्यक्ष संदीप सूरी की अनुशंसा पर दमोह जिले में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर दमोह जिले के अंतर्गत श्रीमती सुशीला राय को महिला विंग का जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है।
संगठन ने श्रीमती राय को जिले में संगठन की महिला इकाई को मजबूत करने और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी, जिसे अधोहस्ताक्षरकर्ता की सहमति से गठित किया जाएगा। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन और समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में अंजली परिहार, वंदना श्रीवास्तव, पार्वती रजक, वर्षा ठाकुर, कविता रैकवार, कमला राय, अलका पांडे, सुमन तिवारी, मालती राय मनोहर यादव सहित अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं है।

Post a Comment

0 Comments