नोहलेश्वर महोत्सव में शैलेष लोढ़ा ने शमां बांधा
दमोह नोहलेश्वर महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में सातवें दिवस मंगलवार रात
को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विराट कवि सम्मेलन हुआ। देर रात तक चल
इस कवि सम्मेलन में मशहूर कवि शैलेंश लोढ़ा को सुनने के लिए लोगों का हुजूम
उमड़ा। लोग कवियों के व्यंग्यों, हास्य, कविताओं का जमकर लुप्त उठाया।
नोहलेश्वर महोत्सव के सातवें दिवस की विधिवत शुरूआत अतिथियों द्वारा श्री
गणेश के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी। तत्पश्चात कार्यक्रम के
संयोजक नितेन्द्र लोधी द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प हार पहना कर किया
गया।
कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष
श्याम शिवहरे, अभिषेक गोपाल भार्गव, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, पूर्व
मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष
भाजपा नरेंद्र व्यास, जिला संघ चालक डॉक्टर अश्वनी नामदेव, जिला प्रचारक
भैयान जी, जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रतिनिधि राज ठाकुर, जिला पंचायत
सदस्य कौशल पोर्ते, संजय खरे, अनवर खान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस
जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, अमर सिंह राजपूत, संजय यादव, लक्ष्मण
सिंह, अंबालाल पटेल मंचासीन रहे जिनका आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया।
राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि 19 फरवरी से 28 फरवरी तक
नालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा पांच दिवस देश-विदेश की प्रसिद्ध
कलाकारों की प्रस्तुतियां हुई साथ ही हेलीकॉप्टर के माध्यम से लोगों ने
अपने और अपने परिवार के सपनों को पूरा किया।
ऐसे ही लोगों के अपार स्नेह और
सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद और आगामी वर्षों में यह महोत्सव प्रदेश में
ही नहीं देश और विदेश में भी पहचाना जाएगा।
रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विराट कवि सम्मेलन हुआ। विराट कवि
सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा, संजय झाला, सुनील समैया, ने कविताएं सुनाई। रात को
शुरू हुए कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा को सुनने के लिए हजारों श्रोता रात
तक जमें रहे। इससे पहले स्थानीय कलाकारों के साथ श्रुति अधिकारी और साथी
कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
महोत्सव में मशहूर कवि शैलेंश लोढ़ा ने लोगों को प्रणाम कर कविता व व्यंग्य
की प्रस्तुति दी। लोढ़ा ने कहा कि सच है इरादे
हमारे विध्वंसक नहीं है, अकारण युद्ध के हम भी प्रशंसक नहीं है, अहिंसा के
पुजारी हम है लेकिन, सुनले दुनिया अहिंसक हैं हम नपुंसक नहीं है, 21वीं सदी का बस इतना सा प्रभाव है, पहले अभाव में खुशियां थीं, अब खुशियों का अभाव है। सहजता
थी सादगी थी बंदगी थी ये वाट्सअप और फेसबुक नहीं थी, तब ज़िंदगी थी।
कुछ
ऐसी ही कविता और शायरी के माध्यम से शैलेश लोढ़ा ने हास्य के साथ जीवन के
लिए महत्वपूर्ण सीख दी।
*मनु वैशाली*
शिवपुरी, मध्य प्रदेश से हैं। ये श्रृंगार रस में अपनी रचनायें लिखती हैं
और तरन्नुम में गाती हैं। इन्होंने अन्य रचनाओं के साथ मशहूर मोहिनी छंद की
प्रस्तुति
नैनन को मीच-मीच नैन कोर खीच-खींच,
मोटी कजरारी कारी धार करे मोहिनी,
मुस्काये मंद - मंद मन में ही मीत संग
मीठी-मीठी मौन मनुहार करे मोहिनी,
देख हाल चाल-ढाल आइना करै कमाल,
जाने कौन बात पे विचार करे मोहिनी,
बिसराय सुध-बुध खोई खड़ी ऐसन कि,
करके श्रृंगार बार-बार करे मोहिनी
कवि सम्मेलन के पूर्व भोपाल से आई हुई श्रुति अधिकारी एवं उनके साथियों
द्वारा प्रसिद्ध पंचनाद के माध्यम से विभिन्न गीत संगीत और भजनों की
प्रस्तुति दी।
नोहलेश्वर महोत्सव कार्यक्रम में काव्य संग्रहो का हुआ विमोचन.. दमोह। नोहटा
में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में पं. जीवन लाल
मिश्रा वरिष्ठ कवि शिक्षक सेवानिवृत्त जिला शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी आपको
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है नोहलेश्वर महोत्सव में
भारत के ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाले
शैलेश लोढ़ा एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन स्वतंत्र प्रभार
मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के कर कमलों से जीवन लाल मिश्रा के दो काव्य
संग्रहों चेतना के स्वर व अशेष स्मृतियां का भव्य विमोचन किया गया..आपके
दोनों काव्य संग्रहों की 80-80 रचनाएँ भारतीय संस्कृति व साहित्य की अमूल्य
निधि है, शैलेश लोढ़ा व मंत्री ने श्री मिश्रा का सम्मान पूर्वक अभिवादन
कर दोनों काव्य संग्रहों की रचना पर बधाई प्रेषित की।
अभिनेता सोनू सूद ने किया फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान किताब के कवर पेज का विमोचन.. दमोह
जिले के हरदुआ हाथीघाट में जन्मे कवि, लेखक चंद्रभान सिंह लोधी की किताब
फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान के कवर पेज का विमोचन हुआ। मशहूर अभिनेता और लोकप्रिय
समाजसेवी सोनू सूद द्वारा दिल्ली में कवर पेज का विमोचन किया गया। बता दें
कि चंद्रभान सिंह लोधी की यह तीसरी किताब है, जो मशहूर अभिनेता सोनू सूद
के जीवन चरित्र पर लिखी गई है। जिसका नाम फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान रखा है।
लेखक चंद्रभान सिंह लोधी ने बताया की फ़रिश्ता-ए-हिंदुस्तान किताब मैं पिछले
4 सालों से लिख रहा हूं। आज सोनू सूद से मिलकर इस किताब के कवर पेज का
विमोचन हुआ।
मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इतने बड़े स्टार से मिला और उन्होंने किताब के कवर पेज का विमोचन किया। आगे उन्होंने बताया कि यह किताब बहुत जल्द आने वाली है, इस किताब में सोनू सूद के जीवन पर बहुत से अनगिनत किस्से लिखे गए हैं। मैंने इस किताब में उनके संघर्ष को लिखा है, उनके जीवन की उपलब्धि को लिखा है। लेखक बताते हैं कि युवाओं को यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए। साथ ही मुझे इस बात की खुशी है कि जब यह किताब पब्लिश होगी तो हमारे दमोह, हमारे बुंदेलखंड का पूरे देश में नाम होगा। बता दे कि सोनू सूद फिल्मी दुनिया के बड़े स्टार हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, साथ ही कोरोना काल में उन्होंने हजारों मजदूरों को अपने घर पहुंचाने में मदद की। चन्द्रभान सिंह लोधी की इससे पहले शेर-ए-बुंदेलखंड किताब पब्लिश हो चुकी है जिसका विमोचन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया था।
वैश्य महा सम्मेलन ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया.. दमोह।
जिले में वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले वैश्य समाज के द्वारा प्रत्येक माह
मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें पारिवारिक मिलन समारोह भी आयोजित
किया जाता है इसी क्रम में चौथी मासिक बैठक,कोर कमेटी की बैठक, भाजपा के
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया का
स्वागत पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन वैश्य भवन में किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया गया सभी ने गेम
का आनंद लिया वहीं चाट चौपाटी का आनंद उठाया। वैश्य
समाज के द्वारा नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे मंडल अध्यक्ष
राजेंद्र चौरसिया का शाल श्रीफल पुष्प माला से स्वागत सम्मान किया गया वहीं
भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि हमारी वैश्य समाज लेने
वाली नहीं देने वाली है जो हर क्षेत्र में बढ़कर दान देता है।
बैठक में
मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल संभागीय महामंत्री सुशील
गुप्ता महिला संभागीय अध्यक्ष रितु अग्रवाल संभाग प्रभारी जुगल अग्रवाल
जिला प्रभारी पदम इटोरिया जिला अध्यक्ष के सी अग्रवाल महिला प्रभारी
विद्या असाटी अध्यक्ष सुनीता गुप्ता युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल नगर महिला
अध्यक्ष अनीता अग्रवाल नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश असाटी युवा नगर अध्यक्ष
राजू नामदेव भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार सुमन अग्रवाल
कंचन असाटी रमा अशोक अग्रवाल निशा अग्रवाल राजेंद्र असाटी दिनेश गुप्ता
ज्योति स्वप्नेशअग्रवाल सीमा अनिल अग्रवाल नीलू राजेंद्र अग्रवाल शिखा
संतोष अग्रवाल सविता मनीष जैन संगीता सुशील अग्रवाल निर्मला गुप्ता बरखा
बंटी गुप्ता नंदा मुकेश असाटी मालती असाटी विष्णु गुप्ता गिरजा साहू रश्मि
ललित असाटी हेमा नामदेव रश्मि संदीप नामदेव सरोजिनी राजकुमार नामदेव सरिता
अनिल नेमा मोना वीरेंद्र असाटी अनामिका सचिन असाटी लकी सोनी मंजू अनिल
अग्रवाल रजनी गुड्डा साहू लक्ष्मी अग्रवाल साधना विनोद गुप्ता कमला भगवान
दास साह निवेदिता अनुराग साहू ज्योति प्रदीप गुप्ता माया राजेश गुप्ता
मनीषा गिरधारी गुप्ता माधुरी सोनू गुप्ता नूतन राजेश साहू वीणा किशोरी लाल
अग्रवाल संगीता मनीष नायक कल्पना प्रभु पोद्दार शोभा राजकुमार असाटी सुषमा
विश्वकर्मा छाया राजेश साहू बबीता महेंद्र साहू अमित विकल्प जैन नीलिमा
वीरेंद्र अग्रवाल तुलसा बृजेश नामदेव निक्की रेणु गुप्ता सहित बड़ी संख्या
में वैश्य बन्धुओं की उपस्थिति रही।
0 Comments