Header Ads Widget

हिन्दी लेखिका संघ का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न.. लीनेस मैत्री क्लब द्वारा होली हुड़दंग सेलिब्रेशन का आयोजन.. बिलाई के युवाओं ने कलेक्टर को पठन सामग्री भेंट की.. हलगज में स्व विक्रम सिंह लोधी की श्रद्धांजलि सभा..

हिन्दी लेखिका संघ का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न.. दमोह। सरस्वती कन्या विद्यालय के सभा कक्ष में डॉ ऋतु दुआ के मुख्यातिथ्य, पुष्पा चिले की अध्यक्षता एवं कुसुम खरे श्रुति, डॉ प्रेमलता नीलम के विशिष्टातिथ्य में हिन्दी लेखिका संघ दमोह का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। मां सरस्वती के पूजन दीप प्रज्वलन के पश्चात मां की वंदना संगीता पांडे ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले ने किया। आभार डॉ प्रेमलता नीलम ने व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत होली के विशेष हार पहनाकर एवं गुलाल और सम्मान की टोपी लगाकर किया गया।मुख्य अतिथि डॉ ऋतु दुआ ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा हिन्दी लेखिका संघ नगर की जानी-मानी सुप्रसिद्व साहित्यिक संस्था है। मैं यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। सबसे अच्छी बात है कि इस संस्था में सभी बहनें एक परिवार की तरह रहतीं हैं। पुष्पा चिले ने कहा कि सभी बहनों के सहयोग से हमारी संस्था उन्नति के पथ पर अग्रसर है।बहनों ने शब्दों के रंगों के सुन्दर गुलदस्ते भेंट किये। पुष्पा चिले ने पढ़ा महुआ टपकें रस भरे,मादक गंध उडाय।गौरी घूंघट ओट से रस गागर छलकाय। डॉ प्रेमलता नीलम पढ़ा गोरे गोरे गालों पे मलदी गुलाल,रहा न किसी के मन में मलाल।

वसुंधरा तिवारी ने कहा प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है होली, संस्कृति का महापर्व है होली। डॉ किरण गोस्वामी ने पढ़ा होली से सब खुशियां मिलतीं, इसीलिए तो खास है होली। पद्मा तिवारी ने पढ़ा बीती है सो बीत गयी,नेकी की अब करो कमाई। लता गुरु ने कहा होली की इस महा गोष्ठी में हम-सब आज पधारे हैं,माई शारदा के चरणों में सौ सौ नमन हमारे हैं। संगीता पांडे ने कहा होली के रंगों में ऐसे रंग दो,मिटे न कभी खुमारी। साधना बिरथरे ने कहा आज शहर था शांत, सड़कें गलियां सूनी,बदल गया सबका व्यवहार,यह कैसा होली का त्यौहार। उमा नामदेव ने कहा मौज मस्ती का नशा, सखि सहेलियों के संग, कितने मनभावन हैं ये होली के रंग। आराधना राय ने पढ़ा होली लेकर आती है,टेसु सेंमल की सौगातें। शिवकुमारी शिवहरे ने कहा प्रेम की रीत सिखाती है होली भाईचारे की है सुन्दर मौली।ऊषा शिवहरे ने कहा होली का त्यौहार हमारा, कितना मोहक कितना प्यारा। मनोरमा रतले पढ़ा, कान्हा के रंग रंग गयी अब चढ़े न दूजा रंग। मीठी जैन ने कहा होली जब भी आती है, एकता का पाठ पढ़ाती है। सीमा जैन ने कहा मन में उमंग जगाये होली, खुशियां डेरों लाये होली। अर्चना राय ने कहा मादक गंध महुआ की जब आती है समझो होली आती है। गीता त्रिवेदी ने पढ़ा गुरु ने पढ़ाया प्रेम का पाठ, होली सिखाती मिलालो हाथ। कुसुम खरे श्रुति ने कहा -प्रेम के रंग बड़े मनभावन, जैसे होली, दिवाली, सावन, मालती असाटी, लता केरशवानी, ऋतु पांडे विनीता जडिया, ममता गुरु, प्रियंका गुरु, सुनीता पटेल,रुचि श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में बहनों होली पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किए।

लीनेस मैत्री क्लब द्वारा होली हुड़दंग सेलिब्रेशन का आयोजन.. दमोह। लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा होली हुड़दंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी मेंबर्स द्वारा रंग बरसे भींगे चुनरवाली, होली आई रे जैसे होली के गानों पर विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी साथ ही सभी सदस्यों ने होली के गानों पर जमकर डांस कर पूरा माहौल होलीमय बना दिया।
होली का अपना अलग अंदाज है, जहां क्लब मेंबर हर्षाेल्लास के साथ होली मस्ती से मनाती आ रही हैं।

इस भव्य कार्यक्रम को जया बुधवानी, कोमल नोतानी, जया मदान और अल्का मिश्रा बेबी छाबड़ा ने आयोजित किया। होली केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है, यह नफरत पर प्यार की जीत का त्योहार है. क्लब द्वारा आयोजित महिला होली समारोह में इस पारंपरिक त्योहार की अलग ही छटा देखने को मिली.रंगों और उल्लास से भरे इस आयोजन में क्लब से जुड़ी महिलाएं भिन्न परिधानों में सजी-धजी नजर आईं. अबीर-गुलाल के साथ महिलाओं ने बुंदेलखंडी फाग गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं. उनके जोश और उमंग ने होली के रंगों को और भी चटख बना दिया. आयोजन के दौरान सभी मस्ती उत्साह में थिरकते नजर आए।

बिलाई के युवाओं ने कलेक्टर को पठन सामग्री भेंट की.. दमोह जिले के युवा ऊर्जावान जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी जिनका नाम आज बच्चे -बच्चे की जुवान पर है। आदरणीय श्री सुधीर कुमार जी कोचर को होली की शुभकामनाएं एवं स्कूली बच्चों के लिए पठन सामग्री भेंट की। कलेक्टर महोदय के कार्यशैली की सराहना करते हुए दमोह जिले में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतरीन बनाने राम सर ने दिए सुझाव।
कलेक्टर महोदय ने ग्राम बिलाई का नाम आगामी चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने चिन्हित किया। बिलाई में हायर सेकंडरी स्कूल के उन्नयन के लिए भी आश्वासन दिया है। युवा समाजसेवी दीपक जी चौधरी, राम सर (Foundar Ashoka academy Indore) एवं  युवा आदित्य,  लोकेश आदि शामिल  रहे।
हलगज में स्व विक्रम सिंह लोधी की श्रद्धांजलि सभा.. दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय समाज पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हाकम सिंह के पुत्र विक्रम सिंह लोधी का स्वर्गवास दिनांक 07/03/2025 को हो गया था। लोधी क्षत्रिय समाज महासभा जिला द्वारा चलाई जा रही मुहिम मृत्युभोज निवारण का अनुसरण करते हुए शोकाकुल परिवार ने गंगाजली पूजन श्रद्धांजलि शोकसभा कार्यक्रम करने के साथ ही बृहद मृत्युभोज रोकथाम का निर्णय लिया तथा लोधी छात्रावास निर्माण में एक कमरा स्व. विक्रम सिंह की याद में बनवाने की घोषणा की जो की समाज जागृति के लिए सराहनीय कदम है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे ऐसी कामना की तथा विधि विधान से श्रद्धांजलि पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की वक्ताओं ने मृत्यु भोज सामाजिक कुरीति है जिसमें जिला अध्यक्ष श्री भाव सिंह ठाकुर ने बताया कि मृत्युभोज सामाजिक बुराई, इसे बंद करने एकजुट हों इस बुराई को जितना कम किया जाए उतना ही अच्छा है।
जिला लोधी क्षत्रिय समाज से वरिष्ठ दादा उमराव सिंह जी ने कहा कि ऐसी प्रथा कई साल पहले भूखे लोगों के लिए शुरू की गई थी। लेकिन समय के साथ इनमें बदलाव आए। आज यह प्रथा गरीब लोगों के लिए अभिशाप बन गई है। ऐसी प्रथाओं को समाज घृणा की दृष्टि से देखेगा तो जल्द ही इसके  अच्छे परिणाम आ सकते हैं। जिला सदस्य श्री राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया ने बताया कि लोग एक-दूसरे को देखकर मृत्युभोज करते हैं। गरीब तबके के लोग दुख की घड़ी में पैसों को लेकर और परेशान हो जाते है हम लोग इस परंपरा को एक दम बंद नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसको कम करने की जरूरत है अन्य ओर वक्ताओं ने अपने विचार रखें श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान किया साथ पगड़ी रश्म कर गंगाजल एवम प्रसाद वितरण कर 2 मिनिट का मौन धारण कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments