Header Ads Widget

बकायन गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन भी शानदार प्रस्तुतियों.. न्यायाधीश गणों ने किया पौधा रोपण.. कलेक्टर ने एमडीआर एवं सीडीआर प्रकरणों की समीक्षा की.. ई.केवाईसी करने हेतु वार्ड में प्रभारी नियुक्त..

बकायन गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियों..
दमोह
अखिल भारतीय गुरुपूर्णिमा संगीत समारोह बकायन 131 वें वर्ष के द्वितीय दिवस का कार्यक्रम शाम चार बजे गुरू पूजन एवं शिष्यों को गण्डा बंदन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पचात सभी शिष्यगणों ने इमला वाले हनुमान जी के मंदिर पहुँचकर अपनी हाजिरी परंपरागत बंदिशों के गायन के साथ दी। पं रामचरण तिवारी द्वारा हम चाकर रघुनाथ कुँअर के एवं अधर बसे महावीर इमली तक भजनों का गायन किया गया। सायंकालीन सभा पं रामचरण तिवारी एवं बजरंग मण्डल द्वारा रामचरित मानस गायन के साथ प्रारंभ हुई। उपस्थिति अतिथियों में लोकेन्द्र पटैल लकी भैया सत्येन्द्र सिंह नोहटा श्याम शिवहरे भाजपा जिलाध्यक्ष पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया डीपीसी मुकेश द्विवेदी द्वारा झाँकी पूजन उपरांत पंकज कुमार खरारे द्वारा बाँसुरी वादन में राग देश की शानदार प्रस्तुति दी गई तबले पर संगत रामकृष्ण पटैल के द्वारा की गई। सुश्री शिवांगी अग्निहोत्री जबलपुर द्वारा कत्थक नृत्य में आमदए टुकड़ेए परन इत्यादि की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया आपके साथ तबले पर षिवांष सोनीए हारमोनियम पर उत्कर्ष जाधव मन मटई लोकल एवं रामकृष्ण पटैल द्वारा पढ़न्त की गई।

अगली प्रस्तुति में कर्नाटक से आये हिन्दुस्तान के शीर्ष शास्त्रीय गायक जयतीर्थ मेवुन्डी का गायन हुआ जिसमें उन्होंने विलंबित खयाल राग मेघ मल्हार से प्रारंभ किया इसके बाद तीनताल में ष्ष्रात सावन भावन सजनी नई.नई बूँदन बरसे मनभावनष् प्रस्तुत किया। तत्पश्चात तराना पेश किया पुनः तरंग न डारो श्याम जी राग सोहनी की प्रसिद्ध बंदिश की प्रस्तुति ने जन मन मोह लिया। राम जन्मभूमि पर प्रस्तुति पर गाया हुआ गीत ष्मन मंदिर जगमगाये राम अवधपुर लौट आये 14 मात्रा की शानदार प्रस्तुति दी। सांवरिया नैनों ने जादू द्वाराष्ष् भजन के साथ अपनी प्रस्तुति का समापन किया।
इसके पश्चात सुश्री मोहन्ती भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसमें मिट्टी खाना पूतना द्वारा कृष्ण को दूध पिलाना एवं अन्त में मोक्ष की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के अंत में संतोष संत इन्दौर द्वारा बाँसुरी वादन में राग चंद्रकोस में रूपक ताल एवं तीनताल में आलापए झाला की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उनकी षिष्या हर्षिता द्वारा वादन में सहकलाकार के रूप में सहयोग किया तबले पर संगत रामेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा की गई। इस अवसर पर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचरए अनुविभागीय अधिकारी निकेत चौरसिया वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र दुबे और उपस्थित श्रोता समूह द्वारा करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम व्यवस्था में संजय पलनीटकर का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन राजीव अयाची एवं सुश्री साक्षी वैशंपायन द्वारा किया गया। मंच प्रबंधन अर्जुन पटैल प्रभारी प्राचार्य मॉडल स्कूल द्वारा किया गया। 

न्यायाधीश गणों ने किया पौधारोपण.. दमोह। एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत दमोह नगर से लगे ग्राम मारूताल स्थित वन भूमि में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश पीसी गुप्ता कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पुलिस अधीक्षक श्रृतकीर्ति सोमवंशी सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीशगणों एवं वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे द्वारा आंवला हर्र बहेड़ा रीठा आदि के लगभग 100 पौधों का पौधरोपण किया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी ने बताया दमोह सामान्य वन मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पौधरोपण कर प्रकृति का संतुलन बना रहे इसी उद्देश्य से 25 हेक्टर क्षेत्र में यहां लगभग 25 हजार पौधों का रोपण किया गया है। कार्यक्रम में जिला लोक अभियोजक अधिकारी जिला विधिक प्राधिकरण सचिव उपवन मंडल अधिकारी वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

कलेक्टर ने एमडीआर एवं सीडीआर प्रकरणों की समीक्षा की.. दमोह। जिले में मातृ.मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की रोकथाम एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में दो एमडीआर एवं सीडीआर प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विक्रांत चैहान डॉ जलज बजाज स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रविन्द्र कुमार सीबीएमओ जबेरा एवं पथरिया तथा मृतका के परिजन मौजूद रहे।
मातृ.मृत्यु समीक्षा बैठक दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने संवेदनशीलता के साथ मृतकों के परिजनों से मृतका के चिकित्सा इतिहास गर्भावस्था दौरान स्वास्थ्य परेशानियों ग्रामीण स्तर पर आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में मिली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने उपलब्ध दस्तावेजों तथा प्रकरण शीट का बारीकी से अवलोकन भी किया। समीक्षा दौरान कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रोटोकॉल अनुसार सेवायें दुरूस्त पाई गई।
विकासखंड पथरिया के रानू जितेन्द्र कुर्मी की समीक्षा में संस्था स्तर पर दी गई सेवाओं में प्रोटोकॉल अनुरूप स्वास्थ्य सेवायें देना पाया गया। पथरिया सीबीएमओ डॉ जतिन दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एचडब्ल्यूसी पर दी गई सेवाओं का विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने इस संबंध में परिजनों से पुष्टि भी की। विकासखंड जबेरा के निकिता पंजी राय के मातृ.मृत्यु प्रकरण की समीक्षा में यह सामने आया कि संबंधित महिला का उपचार निजी स्वास्थ्य संस्था में चल रहा था साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा में भी स्वास्थ्य सेवायें दी गई थी।
दमोह शहरी क्षेत्र की बेबी नंदनी बंसल एवं पथरिया के नरसिंहगढ क्षेत्र की बेबी रूबी विश्वकर्मा के सीडीआर प्रकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जोखिम वाले नवजात मामले में गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल भ्रमण को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होने निर्देश दिये कि मैदानी अमले सीएचओ एएनएम आशा को नवजात शिशु में उभरे जोखिम के लक्षणों की शीघ्र पहचान एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में आवश्यक उन्मुखीकरण किया जाये। जिससे शीघ्र ही उचित स्वास्थ्य संस्था में उपचारित किया जा सके। 

ई.केवाईसी करने हेतु वार्ड में प्रभारी नियुक्त.. दमोह। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया राज्य शासन के निर्देश अनुसार ई.केवाईसी करने हेतु वार्ड में प्रभारी को नियुक्त किया गया हैए जिसमें वार्ड प्रभारी घर.घर जाकर सर्वे करेंगे साथ ही लगाए गए कैंप में ई.केवाईसी का सत्यापन कराया जाएगा। इसमें प्रमुख तौर पर  ई.केवाईसी सर्वें के दौरान पलायन करने वाले सदस्यों की जानकारी मृतको की जानकारी डुप्लीकेट सदस्य की जानकारी संधारित करते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने बताया कार्यवाही संचालित करने हेतु नगर पालिका दमोह के सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद सिंह राजपूत को नोडल एवं प्रतिभा चौबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अपील की गई है सभी नागरिक हितग्राही अपनी.अपनी ई.केवाईसी अवश्य कराएं।

Post a Comment

0 Comments