Header Ads Widget

बांदकपुर धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, रुद्राभिषेक, पारस पीपल रोपण.. शिव साईं मंदिर में झूलनोत्सव, कलचुरी/असाटी महिला मंडल, हिन्दी लेखिका संघ ने हरियाली तीज मनाई.. भारत रत्न कलाम साहब को खिराजे अकीदत पेश की..

तीसरे श्रावण सोमवार पर बांदकपुर धाम में एक लाख श्रद्धालु भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ के दर्शन.. दमोह। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में तीसरे श्रावण सोमवार के अवसर पर सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही हजारों की संख्या में भक्त बांदकपुर  पर पहुंचे और शाम 5 बजे तक यह संख्या अनुमानित 1 लाख के पार हो गई श्रवण के तीसरे सोमवार के अवसर पर बांदकपुर धाम में भक्तिमय माहौल रहा पूरे दिन बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे आसपास के अनेक क्षेत्र सहित प्रमुख रूप से शाहपुरा भिटौनी क्षेत्र से लगभग 5000 से अधिक कांवरिया बंधु दोपहर 12:00 बजे बांदकपुर पहुंचे..
जहां श्री जागेश्वर नाथ मंडल, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बांदकपुर बस स्टैंड के पास पाठक गैस एजेंसी पर कंवरिया बंधुओ का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया भक्तों को पेयजल एवं प्रसाद में केले स्वादिष्ट खीर वितरित की गई.. कॉरिडोर निर्माण अभियान के शंकर गौतम की पूरी टीम ने दिन भर मंदिर में व्यवस्थाओं को देखा और सहयोग किया बताया बांदकपुर धाम में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ बढ़ रही है अब सोमवार के दिन लाखों की संख्या में भक्त बांदकपुर पहुंचते हैं प्रदेश सरकार के द्वारा यहां 100 करोड़ की लागत से भव्य कॉरिडोर बनाया जा रहा है..
लेकिन सर्वप्रथम मंदिर परिसर मुख्य द्वार से लेकर मंदिर के  चारों ओर विस्तारीकरण अति आवश्यक है श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां विस्तारीकरण शीघ्र होना चाहिए  स्वागत कार्यक्रम में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अभिषेक गोलू चौबे नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, राम गौतम, खिलान साहू, ऋषि सिंह परिहार, आशु जैन, अजय दुबे, चंद्रपाल परिहार, अमन पाठक, अशोक दुबे, छुट्टन यादव, अंशु दुबे की उपस्थिति रही।
रुद्राभिषेक और पारस पीपल वृक्षारोपण.. दमोह. श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में श्रावण मास के अंतर्गत आयोजित 11 दिवसीय विश्व कल्याणार्थ महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का चतुर्थ दिवस आज पूरे श्रद्धाभाव और वैदिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में मंदिर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष राजकुमारी सिंह, राजन असाटी एवं ज्ञानचंद्र यादव उपस्थित रहे। यजमानों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री जागेश्वरनाथ जी का रुद्राभिषेक एवं पूजन कर संपूर्ण सृष्टि के कल्याण हेतु प्रार्थना की।
वृक्षारोपण: शिव पूजन के साथ प्रकृति की सेवा रुद्राभिषेक के उपरांत, यजमानों द्वारा धेनुवन (गोवर्धन पर्वत क्षेत्र) में पारस पीपल का वृक्षारोपण किया गया। इस आयोजन को मंदिर द्वारा संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जोड़ा गया है, जो धर्म के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देता है।  पारस पीपल को भारतीय संस्कृति में लंबी उम्र, शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।  इस वृक्ष को शिव का स्वरूप मानकर लगाया गया, जिससे आध्यात्मिक और जैविक दोनों संतुलन स्थापित होते हैं यह आयोजन एक तरफ जहाँ वैदिक परंपराओं का निर्वहन है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण की जिम्मेदारी का प्रतीक भी बन गया है।

शिव साईं मंदिर में श्री बांके बिहारी झूलनोत्सव का शुभारंभ.. दमोह हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्री शिव साई मंदिर बेलाताल टापू पर झूला महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसमें भगवान बांके बिहारी लाल जी झूला में विराजमान हुए, तदुपरांत भगवान के झूला में दर्शन, आरती सहित सुमधुर भजन संध्या का आयोजन किया गया। पं. कमलेश्वरानंद महाराज ने बताया कि श्रावण मास में झूला झुलाने की परंपरा त्रेता काल से ही चली आ रही है। वैसे भी सनातन धर्म में झूलनोत्सव का विशेष महत्व है। इस अवसर पर हर कोई भगवान को झूला झुलाने का लालायित रहते है।
डॉ आलोक गोस्वामी, पं कपिल दुबे, राजू नामदेव, अमित राय, संदीप नामदेव, भूपेंद्र शर्मा, अखिलेश सिंह घोषी, अभिषेक साहू, प्रयास सेन, दीपक चौरसिया, गुड्डा पटेल, आशीष तंतुवाय, वीरेंद्र पाटकर, भोले चौरसिया,  डालचंद असाटी, दीपक मिश्रा, राहुल सोनी, शिवम सोनी, केशव नामदेव, सुरेश रामकुमार सोनी, मनीष आहूजा, सौरभ नेमा, रतन यादव, अमित खरे सहित श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। 
कलचुरी महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम.. दमोह कलचुरी महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का कार्यक्रम बृजवासी होटल में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मंजू राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजक श्रीमती नीता/ मनोज राय पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं प्रेषित की..
विभिन्न खेलों के माध्यम से तुलसी, आंवला ,बरगद ,पीपल आदि वृक्षों के महत्व को समझाया मंजू राय गायत्री राय द्वारा सुहाग का सामान वितरित किया गया कार्यक्रम में सीमा, शीला रानी रश्मि ,कृतिका, मयूरी, अंशु, सोनी, रुक्मणी, आराधना इमलाई, रीता, प्रभा, सपना, निधि, संगीता, आराधना राय दमोह आदि की उपस्थिति रही नीता राय ने सभी का आभार माना।
असाटी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम.. दमोह।हरियाली तीज (झूला तीज) के शुभ अवसर पर असाटी समाज की महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज बहुत ही हर्षाेल्लास से मनाया, इसमें अनेक प्रकार के गेम रखे गए. प्रश्न उत्तरी, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद सोलह श्रृंगार आदि गेम का आयोजन किया गया. सभी बहनों ने गेम का आनंद लिया व सभी महिलाओं ने मिलकर सावन के झूले व सावन गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई..
समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक मंडल मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ समाज की अधिक संख्या में बहनों की भरपूर उपस्थिति के साथ सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता देकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की. वहीं आयोजक महिला समिति के द्वारा समाज की सभी बहनों को श्रृंगार सामग्री वितरित कर व समाज के सभी बहनों को जलपान कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

हिन्दी लेखिका संघ ने हरियाली तीज मनाई.. दमोह। सरस्वती कन्या विद्यालय के सभागार में हिन्दी लेखिका संघ की भीगा भीगा सावन काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की आयोजक शिवकुमारी शिवहरे थीं। मुख्य अतिथि मनोरमा रतले, विशिष्ट अतिथि डॉ इन्द्रजीत कौर एवं अध्यक्ष पुष्पा चिले रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेमलता नीलम ने किया। सरस्वती वंदना पुष्पा चिले ने प्रस्तुत की। आभार कमलेश शुक्ला व्यक्त किया।प्रथम चरण में बाल वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। तत् पश्चात तीज झूलों का आनंद लिया। द्वितीय चरण में मां वीणा पाणी के पूजनोपरांत काव्य की मधुर फुहारों से एक दूसरे को भिगोया। पुष्पा चिले ने कजरी प्रस्तुत करते हुए कहा हरे रामा, आयी हरियाली तीज, ऋतु सावन की मन भायी। डॉ प्रेमलता नीलम ने पढ़ा जब रिमझिम पड़े फुहार और पपीहा करे पुकार,जब हो सोलह श्रृंगार,मन भावन सावन हो।

डॉ इन्द्र जीत ने पढ़ा काश अंतस में भी ऋतुएं होती,जब आती ऋतु सावन की, तो मन कहता,ऐसी बरसात हो। मनोरमा रतले ने कहा बरसे बदरिया सावन की ऋतु आयी मन भावन की। कमलेश शुक्ला ने कहा आओ सखि हम कजरी गायें, झूला झूलें मौज मनायें। मधुलता पाराशर ने कहा तोरण द्वार सजाऊंगी,आओ रे मेघा। डॉ संगीता पाराशर ने कहा हरी हरी चूड़ियां, हरे परिधान में,सजकर सखियां बहुत हर्षानी हैं। भावना शिवहरे ने पढ़ा घनघोर घटा सावन की,हरितिमा मन अति भाये। संगीता पान्डे ने पढ़ा पड रही सावन की फुहार, हरियाली छाई बृज में। अर्चना राय ने कहा आज की हकीकत, झूठ फर्राटे से दौड़ता है,सच को कांधे की जरूरत है। शिवकुमारी शिवहरे ने पढ़ा सावन की रिमझिम बूंदों से, धरा हो गई हरी भरी। साधना बिरथरे ने कहा मै चाहती हूं, तुम्हारे आंगन में बरसूं, थिरकूं, तुम आने नहीं देते। पद्मा तिवारी ने कहा फूलों पर भंवरा मंडराया, मन भावन सावन आया। उमा नामदेव ने कहा आम कदमंवा डर गये झूला, आयो तीज को त्यौहार है। आराधना राय ने कहा सावन की घटाएं कारी, मन को लागें अति प्यारी। वसुंधरा तिवारी ने पढ़ा घनघोर घटा सावन की बरसी,चम चम चमक उठी सौदामिनी। भारती राय ने कहा आये न श्याम हमार, बरस रही काली बदरिया। बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही। 

भारत रत्न कलाम साहब को खिराजे अकीदत पेश की.. दमोह। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. ऐजाज खान व वक्फ वोर्ड प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल के निदेश अनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व व मोर्चा प्रभारी गोपाल पटेल जिला महामंत्री एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रशीद सिद्दगी के मार्गदर्शन पर पूर्व राष्ट्र पति भारत रत्न ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एड साजिद रिजबी की अध्यक्षता में कलाम साहब को स्मरण करते हुए देश व दुनिया में भारत को शक्तिशाली बनाने के अपना सर्वत्र निछावर कर देश और दुनिया को मिसाइल लेश व परमाणु लेश कर शक्तिशाली बनाया। 

इसी तारतम्य में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन की अध्यक्षता में कलाम साहब के जीवन परिचय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कलाम साहब के जीवन परिचय पर अनेक विन्दूओं पर रोशनी डालते हुए कलाम साहब की विकसित भारत बनाने में विशेष भूमिका अदा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कलाम साहब की उपलब्धियों को गिनाते हुए देश और दुनिया में अनोखी पहचान छोंड़ गये। कार्यक्रम के अध्यक्ष नियाज कुरैशी ने कलाम साहब की अनेक मिसाईलो और परमाणु बम बनाने पर अमेरिका की सेटेलाइट की आखों के धूल झोककर परमाणु टेस्ट किया। कार्यक्रम के अंत में निवंध प्रतियोगिता व भाषण देने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट मुख्य अतिथियों के द्वारा भेट किये गये

जिसमें पी.एच.डी. डिग्री प्राप्त डा. हिना तवस्सुम, म.प्र. में 12 में प्रथम स्थान प्राप्त गार्गी अग्रवाल, एम.एल.बी. स्कूल में 12 वी में प्रथम स्थान प्राप्त शिखा सिंह, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्गा पटेल, द्वितीय स्थान सगुफता नाज, तृतीय स्थान मानसी अहिरवाल रहें। कार्यक्रम का आभार स्कूल प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर जी ने किया व कार्यक्रम का संचालन एड. साजिद राजवी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सद्दाम खान, उपाध्यक्ष वसीम खान, मंत्री काजी शाहिद अली, फिरोज खान, सलमान खान, मीडिया प्रभारी सरफाज खान, उमर मनसूरी, अबरार चिश्ती, शानु खान, फिरोज पठान की उपस्थित रहीं।

 

Post a Comment

0 Comments