ओजस्विनी के विद्यार्थियों द्वारा मानसून का सच का मंचन.. दमोह।
ओजस्विनी स्कूल पर एक्सीलेंस के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा
“मानसून का सच“ विषय पर एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक का शानदार प्रदर्शन किया
गया। यह प्रस्तुति डॉ. अंबेडकर चौक एवं रेलवे स्टेशन, दमोह जैसे सार्वजनिक
स्थलों पर प्रस्तुत की गई..
जिसका उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली
समस्याओं जैसे जलभराव, गंदगी, बीमारियाँ एवं उनसे बचाव के उपायों के प्रति
समाज को जागरूक करना था। यह आयोजन स्कूल की माननीय चेयरपर्सन डॉ. सुधा
मलैया और निदेशक श्रीमती रति मलैया के मार्गदर्शन में, प्राचार्य श्रीमती
अंजलि सुंदरम के पर्यवेक्षण तथा स्किट शिक्षक श्री भरत राय के संयोजन में
सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षकों श्री विपिन रजक, श्रीमती शिवानी चौधरी
एवं श्री शुभम स्वर्णकार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों की
शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और सामाजिक सरोकारों
के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।एक लाख वृक्ष लगा कर माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा करेंगे, लायन सुबोध विजय गंगुर्दे.. दमोह।
पर्यावरण जागरूकता के लिए वृक्षारोपण मिशन, एक लाख किलोमीटर साइकल यात्रा
द्वारा, एक लाख वृक्ष लगा कर माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा
करेंगे, लायन सुबोध विजय गंगुर्दे। इन्होंने 19 जून 2024 से लद्दाख से
यात्रा शुरू की। लायंस क्लब इंडिया राष्ट्रीय साइकिलिंग अभियान के बैनर तले
अभी तक 8 राज्यों को पार कर मध्यप्रदेश के दमोह शहर के पुरानी हाउसिंग
बोर्ड कालोनी में पौधारोपण किया..

जिसमें लायंस क्लब अध्यक्ष लायन सौरभ
अग्रवाल लायंस क्लब दमयंती अध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी राजेन्द्र सिंह बग्गा,
सुशील गुप्ता, लक्ष्मी अग्रवाल मनोज टंडन मनीष संगतानी हरिओम दुबे डॉ हरीश
खंडेलवाल अशोक छाबड़ा कैप्टन भाई अक्षय सचदेव निशांत चौरसिया,अभिषेक गोयल,
सतीश गौरव जैन.ने विजय जी को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। भारतीय सेना, वायु
सेना, वन विभाग और राज्यों के अधिकारियों के समर्थन से 35000 से अधिक
वृक्षारोपण कर, जुलाई 2027 तक माउंट एवरेस्ट पर पहुंच कर लक्ष्य पूरा
करेंगे। लायन सुबोध विजय गंगुर्दे ने बताया कि,यह अभियान केवल एक व्यक्तिगत
यात्रा नहीं है,बल्कि एक मिशन है जो सेवा, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक
एकता के हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाता है। लायन मदन अरोरा और दिलीप जैन
ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के निवासियों और लायंस क्लब की ओर से आभार व्यक्त
किया।बांदकपुर में महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का दशम दिवस..
दमोह। श्री जागेश्वर धाम, बांदकपुर में श्रावण मास के अवसर
पर चल रहे 11 दिवसीय विश्वकल्याणार्थ महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का दशम दिवस
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक के मार्गदर्शन में रविवार को
श्रद्धा, भक्ति और पर्यावरणीय संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ मंदिर ट्रस्ट के
प्रवक्ता आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज ने बताया कि आज के मुख्य यजमान
पंडित श्री सुरेंद्र मिश्रा, श्रीमती अनुभा वर्मा एवं अक्षत वर्मा, राजुल
श्रीवास्तव, धर्मेश्वर मिश्रा, रवि शंकर पाठक, मनोज शुक्ला, झाम सिंह,
श्रीमती गीता श्रीवास्तव सपरिवार, अनुराग श्रीवास्तव एवं सुशील गुप्ता
सपरिवार रहे। सभी यजमानों ने भगवान श्री जागेश्वरनाथ जी का वैदिक
मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रुद्राभिषेक कर समस्त सृष्टि के कल्याण,
पर्यावरण संतुलन एवं मानवता की उन्नति हेतु प्रार्थना की। रुद्राभिषेक
उपरांत गोवर्धन पर्वत क्षेत्र (धेनुवन) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के
तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें यजमानों के साथ विशेष
उपस्थिति में श्री आशीष कटारे ने विधिविधान से आंवला वृक्ष की स्थापना कर
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यजमानों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भी विविध
पौधों का रोपण कर शिव भक्ति को प्रकृति सेवा से जोड़ा गया। आयोजन की
संपूर्ण व्यवस्था श्री जागेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही है, जो
श्रावण मास में आध्यात्म और हरियाली का प्रेरणादायक संगम प्रस्तुत कर रहा
है। बाढ़ पीड़ितों के लिए दी राशन की किट.. दमोह।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के आव्हान पर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों
में पीड़ित लोगों के सहयोग हेतु जिले भर से लोग तन मन धन से सहयोग देकर
सेवा में लगे है। इसी क्रम में शहर के वसुंधरा नगर के युवाओं ने सन्मति
युवा मंडल के बैनर तले बाढ़ पीड़ितों को सहायता सामग्री जिला प्रशासन के
माध्यम से भेजी गई। युवाओं ने राशन की 31 किट बनाकर जिला प्रशासन को दी
जिनमें दाल, चावल, आटा, तेल मसाले आदि शामिल है। इस अवसर पर सन्मति युवा
मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, बाहुबली जैन, सौरभ जैन, मंजुल जैन, पंकज
जैन, सुयश जैन, आयुष जैन, अक्षय जैन, सिद्धांत जैन, दिव्यांश जैन, नीरज
जैन, अंकित जैन, अंशुल जैन, आदर्श जैन, आदि शामिल रहे। रैली की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न.. दमोह। प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत रक्षा मंच द्वारा
आयोजित आजाद हिंद उत्सव विशाल वाहन रैली का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा इस
संबंध में स्थानीय नगर पालिका टाउन हॉल मंदिर में बैठक का आयोजन किया
गया।
अभिषेक सोनी ने बताया कि विगत 14 वर्षों से
भारत रक्षा मंच द्वारा आजाद हिंद उत्सव विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाता
है इस वर्ष भी इस विशाल वाहन रैली का आयोजन स्थानीय गांधी चौक से प्रारंभ
होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्वतंत्रता स्मारक नगर पालिका टाउन
हाल में समाप्त होगी। बैठक का उद्देश्य वाहन रैली के संबंध में विभिन्न
तैयारीओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रमोद
विश्वकर्मा, अनुपम सोनी, अभिषेक सोनी, विक्रम साहू, अखिलेश सिंह घोषी, हर्ष
पटेल, रोशन पाठक, राहुल सोनी, मनदीप बग्गा, देवेंद्र ठाकुर, विशाल चौबे,
गौरव सोनी, मृत्युंजय पाठक, अंकित सोनी, प्रदीप परिहार, निक्की सोनी, अनुज
सोनी, राहुल चौरसिया, कम्मू सोनी, ऋषभ राय, सोनू सोनी, कृष्णकांत सोनी,उदित
सोनी, आदि की उपस्थिति रही।
0 Comments