डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित.. दमोह। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रानी दमयंती मंडल के बूथ 171 की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति थे, जिनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक रहा है, वे केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि एक विचारक, शिक्षाविद् और देशभक्त भी थे, जिनके संकल्प आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। आज ऐसे सपूत को श्रद्धांजलि देने हम यहां एकत्रित हुए हैं जिनके संकल्प से कश्मीर से धारा-370 हटी।
सिंग्रामपुर में दो दिवसीय बेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम.. दमोह। सिंग्रामपुर के नया जैन मंदिर पारसनाथ में दो दिवसीय नवीन बेदी प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संजय भैया मुरैना वालों ने सानिध्य प्रदान किया। सुबह अभिषेक शांतिधारा पूजा विधान संपन्न किया गया। तत्पश्चात नवीन बेदी पर भैया जी के मुखारविंद से मंत्रों के उच्चारण कर श्रीजी को विराजमान किया गया।
जैन समाज की महिला पुरुषों ने भक्ति उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर की प्रांगण में श्रीजी की आरती एवं भैया जी के मांगलिक प्रवचन संपन्न हुए। भैया जी ने अपने प्रवचन में जैन धर्म के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। सिंग्रामपुर जैन समाज द्वारा नवीन बेदी का जीणोद्धार कर तीन माह में बनाकर तैयार की गई।- समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रीजी की आरती की।
श्री हनुमान गढी शिक्षण समिति की बैठक सम्पन्न.. दमोह। श्री हनुमान गढी शिक्षण समिति दमोह की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे विष्णु प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, भगवती प्रसाद श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, हरिशंकर त्रिपाठी सचिव, स्वामी अशोक तिवारी कोषाध्यक्ष, विजय सिंह ठाकुर सह सचिव, एवं कार्यकारिणी सदस्यं के रूप में पूर्व अध्यक्ष डॉ रघुनंदन चिले, वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र कुमार गुरू, नारायण सिंह ठाकुर, गोपाल विश्वकर्मा, नन्हेलाल केशरवानी, राजेश दुबे के साथ ही साधारण सभा के नवीन सदस्य आनंद शरण पालीवाल, राजीव हजारी, राजकुमार गुप्ता, गोविद राजपूत,
सुधीर गुप्ता, धर्मेन्द्र अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कमल प्रताप सिंह ठाकुर, अनुनय श्रीवास्तव, दिलीप सिंह ठाकुर, लखनलाल केशरवानी, समीर चिले, एवं शोभेन्द्र गुप्ता, का स्वागत किया गया और बैठक मे समिति सचिव महोदय ने वार्षिक प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष महोदय ने वास्तविक बजट एवं आगामी वर्ष का संम्भावित बजट प्रस्तुत किया। जिसे सभी उपस्थित पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर समिति के सह सचिव महोदय नें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया और सभी का आभार माना।
ऋचा त्रिपाठी को पी एच.डी फार्मेसी डिग्री से सम्मान.. दमोह। डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 33 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री की वर्चुअल उपस्तिथि, पद्म भूषण डॉक्टर स्वामी रामभद्राचार्य चित्रकूट, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े की गरिमामायी उपस्थिति में कुलपति डा नीलिमा गुप्ता ने सागर की ऋचा त्रिपाठी को भेषजिक विज्ञान विभाग फार्मेसी में वर्ष 2024- 25 में शोध उपाधि पीएचडी डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया..
डॉ ऋचा त्रिपाठी सागर के प्रसिद्ध धर्माचार्य शिक्षाविद वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी की पुत्री एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ बायोमेडिकल इंजीनियर ऋग्वेद त्रिपाठी की बहन है, रिचा के धर्मपिता पंडित रामेश्वर प्रसाद तिवारी पहलवान बाबा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष, पंडित रोहित तिवारी संस्थापक महराज मेडिकल एवं सर्जिकल मकरोनिया की धर्मपत्नी हैद्य जिन्होंने विवाह उपरांत कठोर परिश्रम करके फार्मेसी में अभिनव शोधकर यह डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी की उपाधि अर्जित की है उनकी इस उपलब्धि पर उनके बड़े पिताजी श्री टी आर त्रिपाठी वरिष्ठ साहित्यकार, चन्द्रकांत त्रिपाठी , समाजसेवी दमोह निवासी पंडित श्री घासीराम बाजपेई भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, दामोदर अग्निहोत्री, धर्मआचार्य पंडित सनत कुमार खाम्परिया, पंडित स्वतंत्र संतोष गौतम, रविकांत दुबे रतलाम, सीता विनोद मिश्रा लखनादौन, डॉ गीतांजलि त्रिपाठी, अनंत शंकर त्रिपाठी, एच पी कुर्मी पूर्व शिक्षा अधिकारी सहित सागर की अनेक गणमान्य नागरिकों ने डॉक्टर रिचा त्रिपाठी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई शुभकामनाएं दी।
0 Comments