सुभाष कॉलोनी में जलभराव से मिलेंगी निजात
दमोह। विगत दिनों दमोह विधायक जयंत मलैया ने स्थल निरीक्षण कर सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी निराकरण के लिए पहल की है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी दमोह द्वारा नाले के चौड़ीकरण हेतु तैयार 5 करोड़ 43 लाख रुपये के प्राक्कलन की स्वीकृति के लिए दमोह विधायक ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से दूरभाष पर चर्चा कर राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया तथा पत्राचार भी किया। 

मंत्री द्वारा राशि शीघ्र स्वीकृत करने का आश्वासन दिए जाने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। नाले के चौड़ीकरण से सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में बरसात के समय होने वाली जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलेंगी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर तीन दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ.. दमोह। संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में सर्व शिक्षा अभियान के सभा कक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति.2020 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवीन शिक्षण पद्धति को लेकर तीन दिवसीय सेमिनार कार्यशाला का शुभारंभ अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम ने किया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी वाईए कुरैशी डीपीसी मुकेश द्विवेदी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक माधव पटेल सहित जिले के समस्त विकासखंडों से आए जनशिक्षक बीआरसी शिक्षा विभाग के अधिकारी.कर्मचारी शैक्षिक हितधारक उपस्थित रहे।

विजयवर्धन संस्थान ग्वालियर दमोह द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में शैक्षिक हितधारकों के बीच समझ एवं ज्ञान प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करनेए शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने की दिशा में साझा रणनीति तैयार करना रहा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अनेक बच्चे पढ़ाई को रुचि के बजाय दबाव के रूप में लेते हैंए जिसे बदलना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल रटाने की प्रवृत्ति से बाहर निकालकर पहाड़े गिनती जोड़.घटाव भाषा बोध और सामान्य ज्ञान जैसी मूलभूत नींव को मजबूत किया जाना चाहिए। जब बुनियाद सशक्त होगी तभी नई शिक्षा नीति का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम नहीं बल्कि बच्चों का बौद्धिकए व्यवहारिक और कौशल आधारित सर्वांगीण विकास होना चाहिए ताकि वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें। ग्रामीण परिवेश के अनुरूप शिक्षा को सरल सहज और आनंदमय बनाना समय की मांग है। श्रीमती मसराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे स्वयं शिक्षा विभाग में वर्षों तक कार्य कर चुकी हैं इसलिए शिक्षक की भूमिका को भलीभांति समझती हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में जिस भी स्थान तक पहुंचता है उसमें गुरुजनों की शिक्षा.दीक्षा का सबसे बड़ा योगदान होता है। समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कार्यशाला में शामिल शिक्षकों से कहा कि वे अपने अनुभव नवाचार और स्थानीय स्तर पर अपनाए गए सफल प्रयोगों को खुलकर साझा करें क्योंकि सामूहिक चर्चा और विचारों के आदान.प्रदान से ही शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार संभव है।

जनसंपर्क अधिकारी वाईए कुरैशी ने कहा कि शिक्षक निस्वार्थ भाव से बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं। उन्होंने दमोह जिले के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों की उपलब्धियोंए नवाचारों और विद्यालयों की सकारात्मक गतिविधियों को जनसंपर्क कार्यालय एवं मीडिया के माध्यम से समाज तक पहुंचाएंए ताकि अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब या श्रमिक परिवार के बच्चे ने विशेष सफलता प्राप्त की है तो ऐसी कहानियां समाज के सामने आना जरूरी हैं। साथ ही स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के घर.घर जाकर अभिभावकों को समझाने की भी आवश्यकता है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक माधव पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल पुस्तकीय अध्ययन तक सीमित नहीं हैए बल्कि यह खेल.आधारित गतिविधि.आधारित और आनंदमय शिक्षा पर बल देती है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए जाएं जिससे बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव बढ़े और समुदाय का सहयोग भी मजबूत हो। उन्होंने बताया कि बटियागढ़ विकासखंड के कुछ विद्यालयों में इस प्रकार के समर कैंप चलाकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैंए जहां बच्चे बिना दबाव के खेल.खेल में सीख रहे हैं। डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने नवीन शिक्षण पद्धतिए सीखने के परिणामों का मूल्यांकन गतिविधि आधारित शिक्षण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यवहारिक मॉड्यूल समझाए जाएंगे। कार्यशाला में जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए शिक्षा सुधार के लिए साझा संकल्प व्यक्त किया।

अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की 56 वीं महा आरती.. दमोह। अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा प्रत्येक में होने वाली मासिक महा आरती के क्रम में इस बार 56 वीं महा आरती में भोपाल से अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता पहुंचे जिन्होंने पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी व भगवान अग्रसेन का पूजन अर्चन किया व महा आरती की गई महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया वही महा आरती के दौरान मध्य प्रदेश की चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री से सम्मानित शीतल गुप्ता को महासभा के द्वारा सम्मानित किया गया
आरती में मुख्य रूप से अग्रवाल महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल ट्रस्ट अध्यक्ष जीवनलाल अग्रवाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल सह सचिव जगदीश अग्रवाल रमेश अग्रवाल अतुल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल महासभा से जिला सचिव मंजू अग्रवाल नगर अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष अंजलि अनंत अग्रवाल जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल जिला महामंत्री अशोक कोषाध्यक्ष रमेश सचिव राजू अग्रवाल  राजकुमार गणेश वैष्णवी आशा संगीता कविता मैत्री सर स्वस्ति समृद्धि अदिति नेहा सिंघानिया आदि की उपस्थिति रही।
डाॅ प्रेमलता नीलम की पुस्तक मुझे पढ़ाई करना है, बाल नाटिका संग्रह का लोकार्पण.. दमोह। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केन्द्र भोपाल  के बाल साहित्य सम्मान समारोह मे डाॅ प्रेमलता नीलम की चैदहवीं कृति मुझे पढ़ाई करना है बाल नाटिकाओं का लोकार्पण  मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मनोहर मिमलानी पूर्व न्यायधीश हाई कोर्ट अध्यक्ष डाॅ कुमकुम गुप्ता विशिष्ट अतिथि प्रो.शिक्षा विद सौरभ प्रकाश केंद्र के सचिव निदेशक महेश सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे कहा -मुझे पढ़ाई करना है, ये बाल नाटिकाऐं समाज के नौनिहालों को उत्कृष्टता की ओर ले जाएंगे सभी नाटिकाएं पठनीय है,
सचिव महेश सक्सैना ने कहा बाल साहित्य मे बाल नाटक की परंपरा पुरानी है अतः वर्तमान मे बाल नाटक की उपयोगिता बढ़ रही है अतः लेखिका डाॅ प्रेमलता नीलम ने बच्चों के अनुकूल समसामयिक  विषयों पर नाटिकाएं लिखीं है जो सराहनीय प्रशंसनीय है। अध्यक्ष डाॅ कुमकुम ने कहा अंतर्राष्ट्रीय लेखिका डाॅ नीलम ने रंगमंच की दृष्टि से श्रेष्ठ नाटकों का सृजन  किया है  बढे मंचों पर आपने अपने गीत गजल पढ़कर उचांइयां प्राप्त की और अब बाल साहित्य  लेखन मे  आगे बढ़ रहीं है। कार्यक्रम मे हिन्दी लेखिका संघ भोपाल  की पूर्व  अध्यक्ष  अनीता सक्सेना, श्यामा  गुप्ता सभी साहित्यकारों की उपस्थिति रही संचालन डाॅ मधुलता शर्मा  ने किया आभार  दिनेश प्रभात ने माना ।