नेशनल लोक अदालत प्रचार वाहन को रवाना किया
दमोह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला दमोह एवं तहसील न्यायालय हटा पथरिया एवं तेंदूखेड़ा में 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ ही विद्युत चोरी एवं नगरपालिका के जलकर सम्पत्ति कर के प्रि.लिटिगेषन प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जावेगा।
उक्त नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार.प्रसार हेतु विद्युत व नगरपालिका दमोह के समन्वय से प्रचार.प्रसार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत उदय सिंह मरावी सहित जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कमलेश भारद्वाज उपाध्यक्ष सुरेश कुमार खत्री जिला अभियंता एमएल साहू जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मनीष नगाइच सहित समस्त डिफेंस काउंसिल एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ग्रामीण पेयजल संकट पर विधायक श्री मलैया के सुधार के निर्देश... दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मिल रही पेयजल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक जयंत कुमार मलैया ने जलनिगम जिंदल कंपनी और विद्युत विभाग ;एमपीईबी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में गांवों में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं होने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत सप्लाई में बाधा आने के कारण पानी टंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण प्रभावित हो रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार जलनिगम को मिलने वाली 33 केव्ही फीडर लाइन पर अधिक लोड होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर विधायक श्री मलैया ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित फीडर पर एण्बीण् स्विच लगाने के आदेश दिए जिस पर अधिकारियों ने 8 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जलनिगम के लिए अलग 33 केव्ही विद्युत फीडर स्थापित करने हेतु लगभग 35 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भेजा गया है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्रामीण दमोह के सभी प्रगणकों द्वारा जनगणना कार्य प्रारंभ.. दमोह। जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्यक्रम मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अंतर्गत सुपरवाइजर सर्किल 28 अभाना के पर्यवेक्षक मोहन राय ने बताया कि उनकी सर्कल के सभी 6 प्रगणकों द्वारा एचएलबी क्रमांक 139 140 141 142 143 एवं 144 के सभी प्रगणकों मनीष कुमार मेहरा रामकिशोर प्रजापति लक्खू यादव विजेंद्र ठाकुर सुशील श्रीवास्तव एवं अनूप रोहित द्वारा एचएलओ एप से के माध्यम से मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है
सभी भवनों में नंबरिंग का कार्य पूर्ण करने के उपरांत मकान की गणना का कार्य मोबाइल के माध्यम से जारी है। सभी प्रगणकों को उनकी किट परिचय पत्र आदेश मार्कर पेन आदि सभी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।

0 Comments