जनसुनवाई में 297 आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 297 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 214 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर मीना मसरामए एसडीएम सौरभ गंधर्व डिप्टी कलेक्टर आरएल बागरी डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
सेवा और आशीर्वाद योजना तहत 1178 की पेंशन बहाल..दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए बताया कि अधिकांश प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित थे जिनमें नामांतरण सीमांकन बंटवारा तथा अतिक्रमण के मामले शामिल हैं। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान ही संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों से चर्चा कर प्रकरणों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समस्याओं का चरणबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से समाधान किया जा रहा हैए ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई में दिव्यांग युवक रवि पटेल 22 वर्ष पेंशन पात्रता के लिए परिजन आवेदन लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान पाया गया कि रवि पटेल के पास न तो मेडिकल प्रमाण.पत्र था और न ही आधार कार्ड जिसके कारण उनकी दिव्यांग पेंशन पिछले चार.पांच वर्षों से बंद थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर युवक को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां उनका मेडिकल प्रमाण.पत्र जारी कराया गया। इसके साथ ही आधार कार्ड निर्माण के लिए उनका पंजीयन भी करा दिया गया है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होते ही उनकी पेंशन स्वीकृत कर पुनः प्रारंभ करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने भी सुनीं समस्याएं त्वरित निराकरण के.निर्देश.. दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान चोरी भूमि विवाद पति.पत्नी के पारिवारिक विवादए मारपीट एवं अन्य शिकायतों पर सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया सीएसपी एचआर पांडे शिकायत शाखा प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री महिला थाना प्रभारी फेमिदा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऊर्जा विभाग जनसुनवाई में 102 प्रकरणो का निराकरण..दमोह। मप्र शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के निर्देशन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आज 02 जून को वृत्त कार्यालय.दमोह के साथ.साथ संभागीय कार्यालयोंए उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 123 नंण् आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 102 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।



0 Comments