भगवती मानव कल्याण संगठन ने ज्ञापन सौंपा
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के बेनरतले एक ज्ञापन दमोह कलेक्टर के नाम सौंपा गया जिसमें बताया गया कि मध्यप्रदेश के जिला दमोह अंतर्गत जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा की ग्राम पंचायत वासी में चिखली नाला पर स्टॉप डेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में गंभीर तकनीकी अनियमितताएं एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां दिखाई दे रही हैं। जिससे शासकीय धन के दुरूपयोग एव निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य में आवश्यक गहराई तक नींव नहीं बनाई गई हैं। जिससे संरचना की मजबूती संदिग्ध प्रतीत होती है।निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार लोह का उपयोग
नहीं किया गया हैं। सेटिंग प्लेट लगाकर केवल पत्थर भरकर सीधे कंक्रीट/वेस्ट
डालने का कार्य किया गया है, जो तकनीकी मानकों के पिपरीत प्रतीत होता है।
निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन, तकनीकी मानकों एंव गुणवत्ता मानकों के
अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व में जनपद पंचायत
तेंन्दुखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी०ई०ओ) श्री मनीष बागरी को आवेदन
देकर मामले की जानकारी दी गई थी, किंतु आज दिनांक तक कोई प्रभावी जांच
अथवा कार्यवाही नहीं की गई हैं। निर्माण कार्य कई बार रात्रि के समय कराया
जाता है, जिससे पारदर्शिता एंव गुणवत्ता पर गंभीर संदेह उत्पन्न होता है।संबंधित उपयंत्री, सहायक यंत्री, एंव अन्य जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा
उचित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। संपूर्ण निर्माण कार्य की किसी
स्वतंत्र एंव सक्षम तकनीकी दल से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जांच पूर्ण
होने तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए ताकि आगे शासकीय धन की
क्षति न हो तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ न की जा सके। सरपंच सचिव सहित अन्यं
सम्बंधित अधिकारी पर एफ.आई.आर दर्ज की जाये। उक्त मामले को गंभीरता से लेते
हुए तत्काल निमार्ण कार्य रूकवाकर, निष्पक्ष जांच कराई जाएं की मांग की
है।
बीएसपी की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न
दमोह। दमोह विधान सभा स्तरीय बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथि इंजी.गोवर्धन राज जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी दमोह थे। विस्तार से संगठन सदस्यता आदि पर चर्चा की। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। बैठक में विचार विमर्श बाद विधान सभा कमेटी दमोह में फेर बदल करते हुए सर्वाेच्च सहमति से जुगेन्द्र चौधरी को दमोह विधान सभा प्रभारी एवं मोहनीश राव को विधान सभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में विनोद राज, अजय बौद्ध, हरवेंद्र बौद्ध कोषाध्यक्ष, के.आर. कल्लू वरिष्ठ, भगवानदास, हरिश्चंद्र, विनोद अहिरवार आदि की उपस्थिति रही।

लीनेस मैत्री क्लब ने वृद्धाश्रम में बिताए आत्मीय पल
दमोह। सेवा सम्मान और संवेदनशीलता के भाव को साकार करते हुये लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को स्टील की पानी की बोतलों एवं सत्तू के पैकेटों आइसक्रीम फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें अपनत्व, सम्मान और आत्मीयता का अनुभव कराना भी था। क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत की, उनके जीवन के अनुभव सुने तथा उनके साथ भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्मृति खरे ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोजी बग्गा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा केवल वस्तु का वितरण नहीं बल्कि किसी के जीवन में अपनत्व और मुस्कान का संचार करना है वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक अनुभव रहा। क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को सबसे अधिक आवश्यकता प्रेम, सम्मान और अपनेपन की होती है। आज उनके साथ बिताए गए कुछ पल हम सभी के लिए जीवन की एक महत्वपूर्ण सीख बन गए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए, जिससे बुजुर्गों को यह महसूस हो कि वे अकेले नहीं हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में वृद्धाश्रम प्रबंधन ने लायनेस मैत्री क्लब दमोह का आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की। इस सेवा कार्य मे अनीता टंडन रिमी जुनेजा पूजा सचदेव सपना राजपूत सारिका टंडन तनु सुरेखा राखी चोपड़ा रमाअग्रवाल आदि ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

.jpeg)

0 Comments