परमधाम आश्रम के 61 वे वार्षिक महोत्सव में मंत्री

दमोह। प्रदेश के पशुपालन और डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल पोंडी फतेहपुर में परमधाम आश्रम के 61 वे वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।मंदिर परिसर में श्री प्राणनाथ जी का अखण्ड पाठ आयोजन किया गया जिसमें प्रणामी सम्प्रदाय से जुड़े लोग और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। इस दौरान आयोजक मंडल ने राज्यमंत्री लखन पटेल का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यहाँ सामुदायिक भवन और टीन शेड की मांग रखी.. 

जिस पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने मंच से घोषणा कर जल्द कार्य का आश्वासन दिया और कहा कि 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन और 05 लाख की लागत से टीन शेड निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सरकार क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर संभव कार्य करेगी राज्यमंत्री लखन पटेल ने बताया कि 331 वे जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुआ। उन्होंने कहा लोगो ने निर्माण कार्यों की मांग रखी जिसकी घोषणा की गई हैं हम लोगों ने संकल्प लिया है कि आगे चलकर और भी विस्तारीकरण के कार्य यहां कराएंगे ताकि आने वाले समय में यह एक अच्छा स्थल बन जाएगा।

पूर्व मंडल अध्यक्ष के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.. मध्य प्रदेश सरकार में पशुपालन एवं डेयरी उद्योग राज्य मंत्री लखन पटेल बुधवार शाम हटा ब्लॉक के मडियादो के पहुंचे

यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रामगोपाल सोनी के निवास पर पहुंच कर उनकी दिवंगत पत्नी श्रीमती विद्या सोनी जी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य मंत्री लखन पटेल ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की..

विकसित भारत’ को लेकर प्रबुद्ध वर्ग एवं व्यापारी सम्मेलन आज.. दमोह - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन 18 जून 2026, गुरुवार को सायं 5:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, दमोह में आयोजित होगा। 

कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि सम्मेलन में जिले के प्रबुद्धजन, व्यापारी, उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता अपेक्षित है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य वक्ता के रूप में जबलपुर से विधायक अभिलाष पांडेय अपने विचार रखेंगे।

पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीटीएफ की अंतरविभागीय बैठक.. दमोह। आगामी राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस ;एनआईडी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी तेन्दूखेड़ा की ब्लॉक टास्क फोर्स ;बीटीएफ की महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में  की गई।  बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि अभियान के दौरान क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग मिलकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान 28 जूनए 29 जून एवं 30 जून 2026 को संचालित किया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान अभियान की पूर्व तैयारियोंए माइक्रोप्लान बूथ व्यवस्था टीम गठन एवं क्षेत्रवार जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान को शत.प्रतिशत सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश भी साझा किए। बैठक में विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।