Header Ads Widget

शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन.. नामदेव समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह.. आदर्श प्रजापति समाज का सम्मान समारोह.. अभाना यात्री प्रतीक्षालय बना नशेड़ियों का अड्डा..

 शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन 

दमोह। शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट की अनिवार्यता के कानून के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आव्हान पर मध्यप्रदेश ही संपूर्ण भारत देश के सभी जिला स्तर पर शिक्षकों की सेवा पर टीईटी लागू करने के विरुद्ध आज ज्ञापन सौंपा गया।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध नहीं कर रहा किंतु शिक्षकों की पीड़ा के निराकरण हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी से  संगठन अनुरोध कर रहा है कि इस निर्णय में संशोधन हेतु  संसद में अध्यादेश आया जाए। संगठन शिक्षकों के प्रति प्राकृतिक  न्याय समानता , विविध निश्चितता के सिद्धांत के आधार पर अध्यादेश लाने की मांग कर रहा है।
आज के इस ज्ञापन के माध्यम से संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जैन ने अनुरोध किया  कि आर टी ई अधिनियम 2009 - 2010 में उल्लेखित नियुक्ति नियम में शिक्षक पात्रता परीक्षा का उल्लेख किया गया है, जो कि 23 अगस्त 2010 में NCET अंतर्गत अध्यादेश में उल्लेखित है। संगठन उक्त अध्यादेश को जारी होने की दिनांक से लागू करने का अनुरोध करके दिनांक 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।
 कार्यक्रम में  जिले के सभी विकाखंड ओर ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर श्री मान कलेक्टर महोदय दमोह के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिले के सभी शिक्षक अध्यापक संगठन के जिला व विकासखंड के पदाधिकारी व शिक्षकों के साथ  शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन, पारस जैन, महेंद्र जैन, कमलेश सेन, जिलाध्यक्ष, संजय पाठक ,महेश कुमार गुप्ता जिला सचिव ,अरविंद चौराहा,मनीष भारद्वाज,  नितेश पाठक, संदीप सोनी,  अशोक साहू, जितेंद्र खटीक, मुन्ना लाल पटेल ,अरविंद पटेल, महेश प्रसाद विश्वकर्मा, शरद ताम्रकार, अमित जैन, देवेंद्र तंतु बाय, भागचंद जैन , दौलत सिंह ठाकुर, मुलायम सिंह पटेरा, निलेश जैन ,विवेक दुबे,सुरेंद्र सिकर्रा ,सत्यनारायण तिवारी,आसिफ अंजुम,राकेश हजारी, मनोहर दुबे,ताहिर खान,विपिन चौबे ,मुकेश सराफ ,देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राय, संतोष रंजक, खिलान सिंह ठाकुर, एलपी चौरसिया,  लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हरीश अहिरवाल, राजू गांगरा, आरबी सिंह, निशा चौकसे, विनीता जैन, देवी लाल पटेल, सोनू मुंडा, अविनाश तिवारी आदि की  उपस्थिति रही।
नामदेव समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
दमोह। आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति नामदेव समाज द्वारा नामदेव समाज के छात्र-छात्राओं का  सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिथि सांसद राहुल सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि पूर्व वित्त मंत्री वरिष्ठ विधायक जयंत मलैया, लोधी महासभा के अध्यक्ष भाव सिह रहे, अध्यक्षता नामदेव विकास परिषद  के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव ने की। प्रदेश महामंत्री सुभाष वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय नामदेव, पथरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा, जबलपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता अक्षय नामदेव, ट्री मेन के नाम से लोकप्रिय विवेक नामदेव, वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे, ज्योतिष आचार्य डाँ.रज्जन पटैल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी महेंद्र नामदेव, जगदीश नामदेव ललितपुर, भोपाल से नवीन नामदेव की  विशेष उपस्थिाती रही। 
अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज एवं सरस्वती मां का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलिलन किया गया, मोहन नामदेव के द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना एवं नामदेव चालीसा पाठ किया गया। तदुपरांत मंच पर विराजमान अतिथियों का पुष्प हार से समाज बंधुओ के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत बालिका भूमि और स्वति के द्वारा स्वागत गीत गया गया। कार्यक्रम संयोजक नामदेव समाज दमोह के अध्यक्ष राजकुमार नामदेव "राजू भैया के द्वारा स्वागत भाषण एवं अध्यक्ष उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया एवं आभार जताया। पूर्व मंत्री विधायक जयंत मलैया  ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं आयोजन की भूरी भूरी सराहना की। सांसद राहुल सिंह लोधी के द्वारा बच्चों को उनकी उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनकर उनका सम्मान किया, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव द्वारा  प्रेरणादायक आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में इस प्रकार की आयोजन किए जाएंगे। अतिथि उद्बोधन के उपरांत सेवानिवृत शिक्षक राजकुमार नामदेव जी के द्वारा रचित संत शिरोमणि के जीवन पर आधारित पुस्तक का सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा विमोचन किया गया ।ज्योतिष आचार्य डॉ रज्जन पटेल के द्वारा नामदेव जी की महिमा एवं उनके ग्रंथ पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे  के द्वारा आयोजन समिति के लिए खुले मन से बधाई दी।
समाज की बच्चियों के द्वारा मंच पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभागार में सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मंचाशीन अतिथियों के द्वारा मानव सेवा ही माधव सेवा को चरितार्थ करने वाले इंजीनियर अजय नामदेव जी को उनके द्वारा अनेक वर्षों से संचालित किया जा रहा दरिद्र नारायण भोज की सेवा को देखते हुए नामदेव समाज के समाज रत्न से सम्मानित किया गया। युवा समाज रत्न के रूप में चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रदान करने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश नामदेव को युवा समाज रत्न से सम्मानित किया गया।जबलपुर के बरगी में हुए हादसे के समय अपनी जान की परवाह न करते हुए कई लोगों को बचाने वाले युवा मोहित नामदेव को भी नामदेव समाज के समाज रत्न के रूप में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समाज के 60 बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर विवेक नामदेव ट्री मेन के द्वारा सभी उपस्थिता अतिथियो के साथ वृक्षारोपण कर वृक्षों की रक्षा करने की शपथ ली गई।
समिति की ओर से रानू नामदेव जिला मंत्री भाजपा जबेरा मोहन नामदेव शिक्षक हिंडोरिया  लखनलाल नामदेव शिक्षक पटेरा,  मुकेश नामदेव बटियागढ़,  नीरज नामदेव हटा, मनोज नामदेव पथरिया, अमित नामदेव तेंदूखेड़ा, सचिव बृजेश नामदेव, कोषाध्यक्ष संदीप नामदेव, शिक्षक ओमप्रकाश नामदेव, चौधरी संतोष नामदेव, अजय कटारिया, लकी नामदेव सूरज नामदेव नीरज नामदेव, शिवम नामदेव, मनीष,अंकित वर्मा, नामदेव ,विवेक नामदेव शिक्षक, राजेश नामदेव, मधुर नामदेव ऋषि नामदेव ऋषभ नामदेव, मोहन नामदेव, निपिन नामदेव सहित भारी संख्या में वरिष्ठजन  मात्रशक्ति एवं युवाओं की उपस्थिति रही। संचालन शिक्षक राजेंद्र नामदेव बटियागढ़ एवं धर्मेंद्र नामदेव बांदकपुर द्वारा आभार समिति के सचिव बृजेश नामदेव के द्वारा किया गया।
आदर्श प्रजापति समाज का सम्मान समारोह  
दमोह।
आदर्श प्रजापति समाज का सम्मान समारोह राजेंद्र बर्दिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें नव निवाचित आदर्श प्रजापति समाज की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रजापति/वैद्य एच. एल प्रजापति एवं युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक बर्दिया का आदर्श प्रजापति समाज की ओर से दोनों अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी का आभार  उमाशंकर प्रजापति ने व्यक्त किया तथा बांसा कला पथरिया भगवानदास प्रजापति की माता जी एवं गणेश प्रजापति जी की सास के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम का समापन किया गया।
 कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बर्दिया, उमाशंकर प्रजापति, संदीप बरदिया, वैद्य एच.एल.प्रजापति, राम गोपाल प्रजापति उपाध्यक्ष हटा ब्लॉक, गणेश प्रजापति बांसा तारखेडा,बी डी प्रजापति उपाध्यक्ष वटियागढ, मुकेश प्रजापति शिक्षक बटियागढ़, किशन प्रजापति राजेश प्रजापति उमेश प्रजापति महेश प्रजापति धीरज प्रजापति धर्मेंद्र प्रजापति रिंकू प्रजापति दीपेश हरि प्रजापति शिक्षक प्रजापति मनीष प्रजापति मंथन प्रजापति ध्रुव प्रजापति विवेक प्रजापति सचिन प्रजापति यशवंत प्रजापति रामरतन प्रजापति ललित प्रजापति महेंद्र प्रजापति रवि शंकर अशोक प्रजापति संदीप बर्दिया शुभम प्रजापति जय प्रजापति लक्ष्य प्रजापति संदीप प्रजापति अशोक प्रजापति कमलेश प्रजापति प्रेम प्रजापति एवं आदर्श प्रजापति समाज की महिला सदस्य रुक्मणी बर्दिया सरोज बर्दियां शांति वर्दियां रितु वर्दियां डोली ज्योति बर्दिया काव्य प्रजापति तुलसा प्रजापति कीर्ति प्रजापति पूजा प्रजापति सीमा प्रजापति रोशनी प्रजापति प्रीति प्रजापति भगवती प्रजापति मधु प्रजापति शोभा प्रजापति रानू प्रजापति गीता बर्दिया खुशबू गौरा प्रजापति कुंजल प्रजापति  की उपस्थिति रही। 
अभाना यात्री प्रतीक्षालय बना नशेड़ियों का अड्डा
​​दमोह। जबलपुर रोड पर  अभाना गांव आसपास के दर्जनों गांव का मुख्य केंद्र बिंदु है। यहां तीन प्रमुख सड़कें मिलती हैं। जहां से जिला मुख्यालय दमोह, जबलपुर एवं तेंदूखेड़ा तेजगढ़ क्षेत्र के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यहां पर रोजाना सैकड़ों यात्री बस स्टैंड पर आते हैं। लेकिन बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय की हालत इतनी खराब है कि यह प्रतीक्षालय अब यात्रियों के लिए नहीं बल्कि नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।​ यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवैध रूप से अतिक्रमण करके टपरे व अन्य दुकानें की वजह से यह नजर नहीं आता। मुख्य तिराहे से देखने पर पता ही नहीं चलता कि यहां कोई सरकारी प्रतीक्षालय भी है। जिससे यात्री भी अब पीछे जाने से घबराते हैं। जिसकी वजह से यहां पर आवारा तत्वों का डेरा बना रहता है। 
​यात्री प्रतीक्षालय के सामने अवैध कब्जा होने की वजह से यात्री यहां बैठने से परहेज करते हैं। खासकर महिला यात्रियों को वहां जाने में डर बना रहता है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में तेज धूप में सड़क पर ही खड़े होकर बसों का इंतजार करने मजबूर हैं। इसी तरह बारिश में भी यात्रियों को बाहर खड़ा होना पड़ रहा है।शिकायत के बाद भी यहां से अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी प्रतीक्षालय पर न केवल रात के समय बल्कि दिन में भी आवारा तत्वों का जमावड़ा बना रहता है। बाहर लगने वाली दुकानों पर भी लोग खड़े रहते हैं। जिससे इसके आसपास खड़े होने के लिए यात्रियों को जगह नहीं रहती। 

Post a Comment

0 Comments