Header Ads Widget

कलेक्टर जनसुनवाई में 350 आवेदनों पर सुनवाई.. ऑपरेशन क्लीन बेलाताल चौथे दिन बढ़ी जन भागीदारी.. महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा 17 को..मप्र शिक्षक संघ 18 जून को सौंपेगा ज्ञापन.. मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ का वृक्षारोपण..

 कलेक्टर जनसुनवाई में 350 आवेदनों पर सुनवाई

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा आज आयोजित जन सुनवाई में 313 आवेदन पंजीकृत हुए जबकि कई लोग बिना पंजीकरण के भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल मिलाकर लगभग 350 आवेदनों पर विचार किया गया। सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया जो अधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार और एसडीएम जनसुनवाई में उपस्थित नहीं थे उनसे दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर आवेदनों के समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही साप्ताहिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से अनुभाग स्तर पर लगातार जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को सर्वप्रथम अनुभाग स्तर पर प्रस्तुत करें ताकि उनका निराकरण वहीं शीघ्रता से किया जा सके। इससे लोगों को अनावश्यक रूप से जिला स्तर पर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे उनके समय एवं आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने कहा जन सुनवाई के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। प्रत्येक जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों का बिना विलंब निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है 

कलेक्टर श्री यादव ने कहा इस बार सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग और विशेष रूप से सीमांकन से संबंधित सामने आए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने श्पहले आवेदनए पहले निराकरण की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदनों का निराकरण उसी क्रम में किया जाए जिस क्रम में वे प्राप्त हुए हैं उन्होंने कहा संबंधित अधिकारियों से नियमित सूचियां भी मांगी जा रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी व्यक्ति का कार्य प्रभाव या दबाव के कारण पहले न हो और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। बिजली बिलों की शिकायतों पर एमपीईबी अधिकारियों को चेतावनी.. जनसुनवाई में बिजली बिलों से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में सामने आईं। कलेक्टर ने कहा एक उपभोक्ता को 4 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया थाए जिसे उपभोक्ता फोरम ने जांच के बाद लगभग 1 50 लाख रुपये सही माना। यानी करीब 2 50 लाख रुपये का गलत बिल जारी किया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने एमपीईबी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करें और वास्तविक खपत के आधार पर ही बिल जारी करें। उन्होंने कहा पहले बिल बढ़ाना और बाद में उसे कम करना पूरी तरह गलत प्रक्रिया है जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है और उन्हें कार्यालयों तथा उपभोक्ता फोरम के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कलेक्टर श्री यादव ने कहा गलत बिलिंग और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।          

जनसुनवाई में वृद्ध की समस्या का त्वरित निराकरण.. प्रशासन ने दिलाई सुरक्षा ताकि सामान लेकर सुरक्षित जबलपुर रवाना हो सके  कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई में बंदा टोला निवासी वृद्ध किशोरी लाल की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और उनको भोजन भी करायाए उनके द्वारा बताया कि गांव के कुछ प्रभावी लोगो द्वारा उनके साथ मारपीट कर सामान ले जाने से रोका जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होने तत्काल टीआई को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जबेरा के नायब तहसीलदार को वृद्ध के साथ मौके पर भेजकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। ताकि प्रशासनिक सहयोग से किशोरी लाल सुरक्षित रूप से अपना सामान लेकर अपने नाती के पास जबलपुर रवाना हो सके।

ऑपरेशन क्लीन बेलाताल चौथे दिन बढ़ी जन भागीदारी.. दमोह। बेलाताल को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन बेलाताल" अभियान का चौथा दिन उत्साह, जनसहभागिता और स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक चले इस अभियान में टीम उम्मीद के सदस्यों के साथ अनेक नागरिकों ने भी श्रमदान कर बेलाताल के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे और सूखी पत्तियों को हटाने का कार्य किया। अभियान के चौथे दिन यह स्पष्ट दिखाई दिया कि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही स्वच्छता मुहिम अब शहरवासियों के मन को छूने लगी है। बेला ताल की सफाई में जुटे युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों को देखकर राहगीरों ने भी इस प्रयास की सराहना की तथा आगे जुड़ने का संकल्प व्यक्त किया। 
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने कहा कि बेलाताल केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि दमोह की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है। यदि हम सभी नागरिक प्रतिदिन केवल एक घंटा अपने शहर के लिए निकालें तो दमोह को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस जनअभियान को अपना अभियान समझकर इसमें सहभागी बनें। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से संभव होती है। अभियान में उपस्थित अनिल जैन ने कहा बेलाताल केवल जलाशय नहीं बल्कि दमोह की पहचान, आस्था और गौरव का प्रतीक है। अभियान के दौरान टीम उम्मीद के सदस्यों ने तालाब परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। राकेश राठौर, धर्मेंद्र सोनी, माधव पटेल, नैंसी जाटव, बालक नैतिक सोनी शामिल रहे इन सभी का मानना है कि चौथे दिन तक लोगों में जो जागरूकता दिखाई दी है, उससे आने वाले दिनों में और अधिक नागरिकों के जुड़ने की उम्मीद बढ़ गई है।

महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा 17 जून  को शाम 5 बजे से 
दमोह. जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.इस अवसर पर शौर्य यात्रा एवं वाहन रैली निकाली जाएगी. साथ ही मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.
महासभा विगत लगभग 50 वर्षों से निरंतर इस गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करती आ रही है. इस वर्ष के आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा. महासभा का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली व समाज सेवी व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ा सकें.इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  यादवेंद्र सिंह बुंदेला (दद्दा) विधायक पूर्व मंत्री टीकमगढ उपस्थित रहेगें.
मप्र शिक्षक संघ 18 जून को सौंपेगा ज्ञापन..  दमोह। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा 18 जून को देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम एक विशाल ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में किया जा रहा है। यह ज्ञापन दमोह के जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।शिक्षक संघ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है और जिले के सभी शिक्षकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने इस आंदोलन के माध्यम से सरकार के सामने तीन मुख्य माँगें रखी हैं। जिनमे TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से मुक्ति, शिक्षा का अधिकार कानून (RTE Act, 2009) के प्रभावी होने से पूर्व जो अनुभवी शिक्षक सेवा में कार्यरत हैं, उन्हें TET की अनिवार्यता से पूरी तरह मुक्त किया जाए।
संसदीय संशोधन की माँग तहत आगामी मानसून सत्र में RTE Act में आवश्यक संशोधन बिल लाकर इन सभी अनुभवी शिक्षकों को पूर्ण सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।भविष्य की सुरक्षा: तहत देश भर के लगभग 25 लाख शिक्षकों और उनके आश्रितों के भविष्य को सुरक्षित व सुनिश्चित किया जाए। मप्र शिक्षक संघ की ओर से महेंद्र कुमार जैन , प्रमेंद्र कुमार जैन, एल पी चौरसिया, पारस कुमार जैन,कमलेश सेन,महेश कुमार गुप्ता, भागचंद जैन,अरविंद चौराहा,संजय पाठक, मनीष भारद्वाज, नीतेश पाठक,संदीप हटा,अशोक साहू,जितेंद्र खटीक ,भारत साहू,महेश विश्वकर्मा, अरविंद पटेल मुन्नालाल पटेल, आर बी सिंह,अमित जैन,देवीलाल पटेल सहित संपूर्ण  शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
 मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ का वृक्षारोपण.. दमोह। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर ,मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह के समस्त पदाधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी, आप हमेशा स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो, यही प्रभु भोलेनाथ से प्रार्थना करते है। इसी उपलक्ष्य में आज शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर दमोह परिसर में वृक्षारोपण कर जन्मदिवस मनाया गया..
जिसमें जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा एवं हिरदेपुर हाई स्कूल प्राचार्य श्रीमति मेनका सोनी, शिक्षक तुलाराम अहिरवार, मुकेश कुर्मी बाबू, सरोजिनी सर्राठी कार्यकारिणीय जिला सचिव अभिषेक सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अहिरवार, सचिन सदन कटारया, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ सचिव श्रीमती चंदा अहिरवार स्थाई कर्मी, प्रवीण देव, बसंत अहिरवार एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments