डाइट के छात्राध्यापक चलाएंगे शिक्षा सेतु कार्यक्रम
दमोह। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 2026-27 में अपने यहां अध्यनरत
छात्राध्यापकों के सहयोग से शिक्षा सेतु कार्यक्रम चलाएगा जिसके अंतर्गत
संस्थान में अध्यनरत 200 छात्राध्यापक अपने-अपने गांव में ऐसे विद्यार्थी
जो शाला से बाहर हैं एवं जो विद्यालय अनियमित रूप से उपस्थित होते है,उनका
सर्वे कार्य करेगे उनका चिन्हांकन करने के बाद संबंधित विद्यार्थियों के
अभिभावकों से मिलकर उन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करेगे साथ
ही साथ प्रत्येक शनिवार को जब संस्थान में अवकाश रहता है सभी छात्राध्यापक
अपने द्वारा प्रवेश करवाए किए गए छात्रों को आवश्यक शैक्षिक सहयोग भी
प्रदान करेंगे। प्राचार्य डाइट आरपी विश्वकर्मा
ने बताया कि विद्यालयों में भ्रमण के दौरान देखा गया कि अनेक विद्यार्थी
अनियमित रहते है एवं कुछ विद्यार्थी शाला से बाहर भी रहते है ऐसे
विद्यार्थियों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य इस अभियान के
द्वारा करने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ
व्याख्याता अरुण पटेल ने बताया कि न केवल छात्राध्यापक बल्कि डाइट फैकल्टी
भी शाला अवलोकन के दौरान अनियमित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करेगा। प्रशिक्षण प्रभारी विजय बहादुर सिंह एवं सहायक प्रशिक्षण प्रभारी
उमा सोनकिया ने कहा कि छात्राध्यापकों के सहयोग से विद्यार्थियों उपस्थिति
शत प्रतिशत करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी माधव पटेल ने कहा कि शिक्षा सेतु के माध्यम से
छात्राध्यापक जहां एक ओर शिक्षकीय दायित्व समझेंगे दूसरी ओर विद्यालय की
ड्रॉपआउट दर शून्य होगी। गायत्री परिवार की जलसेवा का हलुआ वितरण से समापन.. दमोह। गायत्री शक्तिपीठ दमोह के साथ जुड़े
गायत्री परिजनों ने पीली वेशभूषा में आज एक साथ सैकड़ों की संख्या में दमोह
रेल्वे प्लेटफार्म पर पहुंच कर जल सेवा की।आज
पुरुषोत्तम माह का समापन था और एक माह चली जलसेवा के समापन का भी अंतिम
दिन था, इसलिए आज गायत्री शक्ति पीठ दमोह द्वारा सभी रेल यात्रियों को गर्मा
गरम सूजी का हलुआ कागज के दोनो में लकड़ी की चम्मच के साथ बड़े उत्साह और
श्रद्धापूर्वक वितरित किया। आज
अंतिम दिन जलसेवा करने वाले सेवादारों के कार्य में अपने हाथों से सहयोग
करने जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एस एस सोलंकी जी भी
पहुंचे।
उन्होंने उपस्थित
लोगों को संबोधित करते हुए जल के महत्व पर तो प्रकाश डाला ही साथ ही गर्मी
के मौसम में रेल यात्रियों के लिए शीतल जल पिलाने के कार्य को भी मानवता की
एक बेश कीमती मिशाल बताया।श्री
सोलंकी जी ने कहा कि हमे बूँद बूंद जल को बचाना होगा और प्यासों, पेड़
पौधों, जीव जंतुओं तक पीने का पानी पहुंचाने का भी प्रयास करना
चाहिए।गायत्री शक्तिपीठ द्वारा किए गए इस अभियान की सराहना करते हुए इसे
अनुकरणीय भी बताया
आज भी
काफी अधिक संख्या में वरिष्ठ अधिवक्तागण भगवती श्रीवास्तव,चंद्रमोहन गुरु, ओ
पी श्रीवास्तव,सुरेश खत्री, राकेश रायजादा सहित अनेक अधिवक्तागण,समाज
सेवी,पत्रकार और सैकड़ों की संख्या में पीत वस्त्रधारी गायत्री परिजन
सेवादान करते रहे।गायत्री शक्तिपीठ दमोह से जुड़ी महिलाओं ने आज स्वयं हाथठेला पर रखकर सूजी के हलुआ का प्रसाद रेल यात्रियों को बांटा।सेवादारों की सेवा के लिए भी अनेक समाज सेवियों ने आज भरपेट नाश्ता, चाय उपलब्ध कराया। जलसेवा का यह अभियान अपने अंतिम दिन गोंडवाना और हीरा कुंड एक्सप्रेस में सेवा देने के साथ समाप्त हुआ..
महाराणा प्रताप जयंती पर सम्मानित होगी प्रतिभाए.. दमोह।
जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार महाराणा प्रताप जयंती
समारोह दिनांक 17 जून 2026 दिन बुधवार को धूमधाम से बनाई जायेंगी, कार्यकम
के अन्तर्गत शाम 05 बजे से शोर्य यात्रा वाहन रैली के रूप में भव्यता के
साथ निकाली जायेंगी जो महाराणा प्रताप चौक से वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप
की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत प्रारंभ होगी एवं किल्लाई नाका, तीन
गुल्ली, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, से घंटाघर होते हुये अस्पताल चौराहा से
सीधे जबलपुर नाका महाराणा प्रताप चौप पर समाप्त होगी, तदुपरांत मंचीय
कार्यकम होगे, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री यादवेन्द्र सिंह विधायक
टीकमगढ़ (चार बार के विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री) होगे, राजपूत
क्षत्रिय महासभा के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज के उत्कृष्ठ
कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मानित किया जायेंगा, पुरस्कार वितरण
महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह हजारी की पूज्य माता स्व.श्रीमति श्याम
बाई एवं पिता स्व. हरि सिंह हजारी की स्मृति में किया जाता है, कार्यकम में
समाज के छात्र-छात्राओं एवं मातृशक्ति बडी शक्ति में उपस्थित रहेगी। जिला
राजपूत क्षत्रिय महासभा द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों एवं समाज के सभी
परिवारों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
सम्मानित होने
वाले छात्र-छात्रायें कक्षा 12 वीं कुमारी काजल चौहान पिता अंगद सिंह माता
ज्योति 86.60, कुमारी अर्पिता सिंह ठाकुर पिता बृजेन्द सिंह माता वर्षा
सिंह 88.40, कुमारी स्नेहा ठाकुर पिता देवी सिंह माता संजना 95.60, निशांत
राजपूत पिता जगदीश सिंह माता मीना राजपूत 81.40, पार्थ तोमर पिता दीपेन्द्र
सिंह माता प्रभा सिंह 88.80, कुमारी दीक्षा सिंह पिता नरेन्द्र सिंह माता
रीनू सिंह 84.00, पियूष सिंह ठाकुर पिता मनीष सिंह माता सीमा सिंह 88.60,
कुमारी प्रान्जली सिंह पिता विजय बहादुर माता सुशीला 93.40 कक्षा 10 वीं,
अंश राजपूत पिता राघवेन्द्र सिंह माता अल्का राजपूत 94.80, अरूश बुन्देला
पिता राधेन्द्र सिंह माता संध्या 90.40, कुमारी अनामिका राजपूत पिता
सुरेन्द्र सिंह राजपूत माता रामदेवी 91.60, कुमारी साधना तोमर पिता रवि
सिंह माता रमा सिंह 87.80, कुमारी प्रियंशी परिहार पिता पुष्पेन्द्र सिंह
माता अनीता सिंह 80.20, जय सिंह हजारी पिता प्रताप सिंह माता सुषमा सिंह
93.60 ,कुमारी अगस्या सिंह गौतम पिता अभिनव सिंह माता संगीता गौतम 87.60,
इसके अतिरिक्त खेलकूद में अपना स्थान रखने वाले दिव्यांश चौहान पिता
दीपेन्द्र सिंह, अरूष बुन्देला पिता राघवेन्द्र सिंह, इसके अतिरिक्त समाज
के द्वारा किये जा रहे कार्यों का जनजन तक पहुँचाने वाले
इलेक्ट्रानिक/प्रिंट मीडीया से हेमराज सिंह राजपूत पिता सोबरन सिंह माता
शशिप्रभा सिंह ब्येरोचीफ, दैनिक भोजपाल केसरी, नितिन राजपूत पिता स्व.
पहलवान राजपूत माता मनीषा ब्यूरोचीफ स्वतंत्र भारत न्यज एवं यश भारत पटेरा
सचिन सिंह राजपूत पिता ठाकुर महेन्द्र सिंह माता ज्योति राजपूत दैनिक
प्रदेश समय अदि सम्मानित होगे।
0 Comments