Header Ads Widget

जयकारो के साथ मासिक महा आरती का आयोजन.. पत्रकार स्व. फूलचंद जैन की पुण्यतिथि कार्यक्रम.. 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन.. महाराणा प्रताप जयंती आयोजन 16 को.. रमजान खान किसान कांग्रेस के महामंत्री बने..

जयकारो के साथ मासिक महाआरती का आयोजन

दमोह। पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले की कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में हर माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को मासिक महाआरती संपन्न की गई।

 समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव आरती ठाकुर जी ने कहा की परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान ने आज हम सबको मूल ध्वज की आरती से जोड़ा है जो लाभ हमें आश्रम में जाकर के मूल्य की आरती करने से प्राप्त होता है वह लाभ हमें यह कृषि उपज मंडी सागर नाका में सामूहिक रूप से इस महाआरती करने में लाभ प्राप्त होता है जिस प्रकार पारसमणी लोहे को सोना बनती है लेकिन हमारे गुरु भाई गुरु बहन आज समाज में जाकर के लोगों को नशे से मुक्त करते हुए अपने जैसा बना रहे हैं.. 

यह परम सौभाग्य की बात है कि परम हंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान ने वह आशीर्वाद हम सबको प्रदान किया आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं कि परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान के चिंतन सुनते हैं उनके चरण का स्पर्श किया हैं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है और श्री शक्तिपुत्र भगवान ने कहा कि अपनी-अपने डायरी में नोट करके रख लेना आगे आने वाली पीढ़ी मेरी चरण रज के लिए तड़पेगी और रोएगी। संभागीय उप प्रचार मंत्री ओमवती अठीया जी ने कहा कि परम पूज्य श्री शक्ति पुत्र भगवान ने कहा है 100 कौरवों की अपेक्षा पांच पांडव श्रेष्ठ हैं जो सत्य धर्म की यात्रा में आगे बढ़ सके क्योंकि परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र महाराज जी को युग परिवर्तन करना है जिसमें शक्ति साधको को आगे बढ़ा रहे हैं जिससे समाज में परिवर्तन किया जा सके और हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो श्री शक्ति पुत्र भगवान के नजदीक जाकर के उनके चरण स्पर्श किए हैं और श्री शक्ति पुत्र भगवान ने अब अपने चरण स्पर्श करवाना बंद कर दिए अब गुरुवर श्री की उपस्थिति में चरण पादुकाओं के चरण स्पर्श किए जा रहे हैं..

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह जी ने कहा की नशा विरोधी जन आंदोलन के लिए और गति देने की आवश्यकता है जिससे समाज को नशे से बचाया जा सके क्योंकि आज समाज में देखा जा रहा है की जिले तहसील गांव गांव में अवैध रूप से  शराब पहुंचाई जा रही है चाहे उन गांव में सब्जी पानी उपलब्ध न हो लेकिन अवैध शराब वहां पर अवश्य मिलेगी जिस प्रकार  1200 पेटी शराब देहात थाना के अंतर्गत भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई यही जो शराब रूपी जहर समाज में पहुंचाया जा रहा है जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है माता बहने प्रताड़ित हो रही। बांदकपुर उप सेक्टर प्रभारी संतोष पटेल जी ने कहा परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र भगवान के आशीर्वाद से आज समाज नसे मांस से मुक्त एवं चरित्र बानो का जीवन जीते हुए अपने आप में परिवर्तन करता हुआ समाज में परिवर्तन करता है यही भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य है हर घर मां की ज्योत जले हर घर मां का ध्वज लगे हर घर नशे मांस से मुक्त होकर चरित्रवानो का जीवन जी सके मंच का संचालन देवी सिंह सदर जी ने किया आए हुए सभी मां के भक्तों का आभार व्यक्त ओमपाल सेन जी ने किया। अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जलवा प्रसाद प्राप्त किया।

वरिष्ठ पत्रकार स्व. फूलचंद जैन की पुण्यतिथि कार्यक्रम दमोह। जबेरा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय फूलचंद जैन की दशमी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय फूलचंद जैन के सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, जनहित और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय फूलचंद जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय फूलचंद जैन की स्मृति को सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से जीवंत बनाए रखना रहा। 
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन,पूर्व सरपंच मिट्ठू लाल सिंघई,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद तिवारी, ठेकेदार सुभाष जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सुनील सिंघई,शरद जैन ,विनोद मलैया, रवि शंकर बाजपेई, राजेश सिंघई, राजेंद्र जैन, संतोष तिवारी, नारायण शर्मा, अमित तिवारी, संदीप दुबे, संजय जैन,रानू नामदेव, नीरज जायसवाल, ओम प्रकाश शर्मा, जुगल शर्मा ,मोंटू बाजपेई, संजीत साहू ,शैलू जैन करनपुरा, शिक्षक अनिल तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, राम रतन मिश्रा, अन्नू बाजपेई,चतुर सिंह मरावी, मानसिंह, अरविंद चौधरी अजय सिंघई, राजा जैन, संतोष जैन, मनोज जैन, मिथिलेश तिवारी ,दशरथ साहू, एडवोकेट पूरन लाल प्रजापति, बेनी नामदेव, किशोर नामदेव, परसोत्तम गर्ग ,विनीत नामदेव, दुर्गा प्रसाद साहू,  शैलेंद्र जैन, थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, प्रभारी तहसीलदार श्री साहू जी, बीएमओ डॉ डीके राय  बड़ी संख्या में की उपस्थिति रही।
6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का समापन.. दमोह। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से 6 दिवसीय हैप्पीनेस कोर्स का रविवार को समापन हुआ.प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों ने गुरुदेव की अद्भुत व चमत्कारिक सुदर्शन क्रिया सीखी।
साथ ही 6 दिन की इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वयं के अस्तित्व को जाना।साधना, सेवा, सत्संग, प्राणायाम, योग, ध्यान, ज्ञान की कुंजियों और खेल के माध्यम से जीवन जीने की कला को सीखा। इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग दमोह परिवार के अभिनंदन, डॉ. रामेश्वर पटेल और राजेश सोनी का विशेष सहयोग रहा।
 महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य आयोजन 16 को.. दमोह - करणी सेना परिवार, दमोह टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक मेवाड़ के अमर शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर 16 जून को भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का एकत्रीकरण स्थल तहसील ग्राउंड, दमोह निर्धारित किया गया है, जहां से शाम 4:00 बजे भव्य शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी।
आयोजन के तहत शौर्य यात्रा तहसील ग्राउंड से निकलकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण, मारुताल (दमोह-जबलपुर रोड) पहुंचेगी। यहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।करणी सेना परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरता और स्वाभिमान के इस पर्व को मिलकर मनाने का आह्वान किया है।
रमजान खान बने जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री.. दमोहजिला किसान कांग्रेस ने श्री रमजान खान पिता आलम खान जी को जिला किसान कांग्रेस महामंत्री नियुक्त किया गया है..
इनके महामंत्री बनने पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दीवान अमर सिंह, जिलाध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र ठाकुर, महिला अध्यक्ष रजनी ठाकुर, खिल्लू ठाकुर, वकील कुरैशी, ए.के.चिश्ती, सत्तार नेता आदि ने शुभाकामनाएं देते हुए बधाईयां प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments