गायत्री परिवार रेल यात्रियों को पिला रहा आरो वाटर
दमोह।
गायत्री शक्तिपीठ दमोह की अगुआई में गायत्री परिवार के परिजनों ने भीषण
गर्मी के पुरुषोत्तम माह में 17 मई से दमोह रेलवे स्टेशन पर यात्री
गाड़ियों की जनरल बोगीयों और स्लीपर कोचों के यात्रियों को दिन भर आर ओ का
ठंडा पानी निःशुल्क पिलाया। पहले दिन 20 कैम्पर ठंडे जल से शुरू हुआ यह
अभियान अगले दिन ही 40 कैम्पर से 150 कैम्पर प्रतिदिन तक पहुंच गया।
गायत्री
शक्तिपीठ दमोह के वरिष्ठ परिजनों के मार्गदर्शन और युवाओं, महिलाओं, के
परिश्रम से एक माह तक रेल यात्रियों को कोच के अंदर तक ठंडा जल उपलब्ध
कराकर सेवा की अनूठी प्रस्तुति की। 10,12 वर्ष के लव और कुश नेमा अपने पिता
राघवेंद्र नेमा से 75, 78 वर्षीय डॉ एम एल नेमा एवं शंकर लाल पटेल तक
नियमित 4,5 घंटे की जलसेवा कर इस मिथक को तोड़ दिया कि इतनी तेज़ गर्मी में
परोपकार के उद्देश्य से घर के बाहर नहीं निकला जाता। गायत्री परिवार की
युवतियों और महिलाओं ने ना सिर्फ प्लेटफार्म पर आकर पुरुषों के साथ मिलकर
जलसेवा की अपितु अपने अपने घरों से सेवादार भाईयों के लिए प्रतिदिन ठंडा
शरबत, मालपुआ, समोसा, रस गुल्ला, बूंदी सेव आदि भेजकर उनका उत्साह वर्धन भी
किया। अधिवक्ताओं, दवा
व्यापारियों, कर्मचारियों, राज नेताओं एवं विभिन्न समाज सेवियों ने
भी इस पुनीत कार्य में अपना हाथ बटाया।

पुरुषोत्तम माह का समापन 15 जून
सोमवती अमावस्या को होने पर गायत्री शक्तिपीठ दमोह ने जलसेवा के साथ ही रेल
यात्रियों को जल के साथ सूजी का हलवा प्रसाद के रूप में बांटने का निर्णय
लिया है। जलसेवा श्रमदान करने वाले सहयोगियों में डॉ एम एल नेमा, सुभाष दुबे, शंकर लाल
पटेल, वासुदेव पटेल, विपिन टंडन, रवि शंकर अग्रवाल, अजय टंडन, सुनील
सैनी, कमलेश भारद्वाज, पंकज हर्ष, नीरज हर्ष, जलज हर्ष, मृदुल हर्ष,
जयवर्धन हर्ष श्रीवास्तव, अनिल खरे, कौशलेन्द्र पांडे, मुकेश पांडे,
जितेन्द्र पटेल, रीतेश पटेल,महेश कुशवाहा, राजकुमार नामदेव, सुरेश नामदेव,
राघवेंद्र नेमा, पलाश नेमा,लव कुश नेमा, मनोज गुप्ता, अक्षांश गुप्ता, हर्ष
पटेल प्रदीप खरे, लक्ष्मण सिंह राजपूत,गजेंद्र ठाकुर,पप्पू पटवारी,
महेंद्र मोनू ठाकुर, मधुर असाटी, भूपेंद्र तिवारी, प्रखर गर्ग, देव ऋषि
विश्वकर्मा, सुशील खरे, संजू पेंटर, रत्नेश पटेल, श्रीमती विद्या राजपूत,
श्रीमती अर्चना राय, श्रीमती विमला नामदेव, श्रीमती स्वर्णलता गर्ग,
श्रीमती भूरन रैकवार, पुनीत मिश्रा, तहसीलदार सिंह गुर्जर, खिलाड़ी रैकवार
,सोहित राजपूत, भूपसिंह ठाकुर, कु आशी गुप्ता, कु मंजूषा चौबे, श्रीमती
गिरिजा व्यास एडवोकेट, ओ पी रैकवार , सुल्तान सिंह , अर्पित पांडे, अनिल
खरे, एम एल साहू एम पी ई बी, विदर्भ चौरसिया, लखन तंतुवाय, लखन शुक्ला,
दीवान चंद्रभान सिंह,राकेश रायजादा एडवोकेट,विष्णु गुप्ता कैलाश भंडार आदि
शामिल रहे।
टीम उम्मीद का स्वच्छ सुंदर बेलाताल संकल्प.. दमोह।
शहर की पहचान और गौरव कहे जाने वाले ऐतिहासिक बेलाताल को स्वच्छ, सुंदर
एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश
पटेल के नेतृत्व में टीम उम्मीद द्वारा शनिवार प्रातः "ऑपरेशन क्लीन
बेलाताल" अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम दिवस में बड़ी
संख्या में टीम के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता के प्रति
जागरूक नागरिकों ने सहभागिता करते हुए बेलाताल परिसर में साफ-सफाई कर
स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान
स्वच्छतादूतो ने बेलाताल के घाट के आसपास फैले प्लास्टिक, पॉलीथिन, एवं
अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर तालाब के किनारों की साफ-सफाई की। साथ
ही नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण
के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड
एम्बेसडर हरीश पटेल ने कहा कि बेलाताल केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि दमोह की
सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी
स्वच्छता और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि
समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करें तो किसी भी सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ और
सुंदर बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर टीम उम्मीद ने 20 दिवसीय
विशेष अभियान की शुरुआत की है। एक दिन पहले ही शुक्रवार को जिला प्रशासन
द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में लगभग एक ट्रॉली से भी ज्यादा आस्था की
ये सामग्री हटाई गई थी और आज लगभग एक ट्रॉली सामग्री पुन: उम्मीद टीम
द्वारा घाट के किनारों से हटाई गई। अभियान में शामिल
जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव ने कहा कि अभियान का
उद्देश्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति
जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। टीम में शामिल शिक्षक
महेश राय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेलाताल के संरक्षण की दिशा में
एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आज के अभियान में हरीश पटेल के साथ टीम उम्मीद
से माधव पटेल, धर्मेंद्र सोनी, शिवम सोनी, राकेश राठौर, ब्रजेश सेन,
जितेंद्र अहिरवाल, काजल पांडे, अर्जुन प्रताप सिंह, जन अभियान परिषद के
जिला समन्वयक सुशील नामदेव अनिल जैन और नपाकर्मी शामिल रहे।
शासन् के निर्देशोें का अधिकारी नहीं कर रहे पालन- राकेश सिंह हजारी.. दमोह। म.प्र.शास.लिपिक
कर्मचारी संघ भोपाल के प्रान्तीय संरक्षक राकेश सिंह हजारी द्वारा स्पष्ट
रूप से आरोप लगाया गया है, कि मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन् विभाग द्वारा
समय समय पर जारी किये गये कर्मचारी हितैषी निर्देशों का पालन जिले के
अधिकारी नहीं कर रहें, इस संबंध में पत्रों के माध्यम से एवं समाचार पत्रों
के माध्यम से भी अवगत कराया गया है कि सभी विभागीय अधिकारी एवं जिला
कलेक्टर प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से कर्मचारी परामर्शदात्री
समिति की बैठक आयोजित कर उनका निराकरण तत्काल करें, किन्तु खेद के साथ अवगत
कराना पड़ रहा है, कि जिले के किसी भी अधिकारीयों द्वारा उक्त निर्देशों का
पालन सुनिश्चित नहीं करने के आदी हो चुके है, जिले के प्रत्येक विभाग में
कार्यरत कर्मचारीयों की समस्यायें इतनी अधिक हो चुकी है, कि उन्हें मजबूरन
जनसुनवाई एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन जैसे का सहारा लेना पड़ रहा है, विभाग
के कर्मचारीयों से सम्पूर्ण कार्य लिया जाता है, किन्तु उनकी समस्याओं पर
अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते है, जिससे कर्मचारी मानसिक रूप से ग्रसित हो
रहा है, प्रत्येक विभाग में कर्मचारीयों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा
रही है, नई नियुक्तियॉं नहीं होने के कारण, प्रत्येक कर्मचारी को विभाग की
शाखाओं का प्रभार दिया जा रहा है कर्मचारी की क्षमता से अधिक कार्य होने के
कारण गलती होना स्वाभाविक है, जिसके कारण जिले का कर्मचारी नोटिस,
वेतनवृद्धि, निलंबन आदि जैसे आरोपों से ग्रसित हो रहा है, किन्तु उनकी
समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते है, कर्मचारियों पर कार्यवाही तत्काल
की जाती है, कलेक्टर द्वारा आयोजित बैठकों का पालन विभागीय अधिकारी समय
सीमा निर्धारित होने के बाद भी उनका निराकरण नहीं किया जाता है, शासन्
द्वारा निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे है, किन्तु कर्मचारीयों
से सायं 6 बजे के पश्चात् भी कार्य लिया जाता है, शासकीय अवकाशों मंे भी
कार्यालय खुलवाये जाते है,ऐसी स्थिति में कर्मचारी की मानसिक स्थिति पर भी
विपरीत प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। प्रमुख सचिव, म.प्र.सामान्य प्रशासन्
विभाग से आपेक्षा की जाती है कि ऐसे गंभीर स्थिति में कर्मचारियों के साथ
किये जा रहे कृत्य पर रोेक लगाई जाना अति-आवश्यक है।
मप्र उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला एवं तलाशे जौहर का आयोजन आज.. दमोह।
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान
में ज़िला अदब गोशा दमोह के द्वारा सिलसिला एवं तलाशे जौहर के तहत
व्याख्यान एवं रचनापाठ का आयोजन रविवार, 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से
छत्रछाया रिपब्लिक स्कूल, दमोह में ज़िला समन्वयक अदीब दमोही के सहयोग से
किया जाएगा। उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी के अनुसार उर्दू
अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में काव्य, साहित्यिक
एवं सांगीतिक गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इस कड़ी में अगला कार्यक्रम
दमोह में आयोजित हो रहा है जिसमें दमोह के ऐसे स्थापित शायर एवं साहित्यकार
अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें अकादमी के मंचों पर प्रस्तुति का कम अवसर
मिला है।दमोह ज़िले के समन्वयक अदीब दमोही ने बताया कि सिलसिला एवं
तलाशे जौहर दो सत्रों पर आधारित होगा। प्रथम सत्र में दोपहर 12रू00 बजे
तलाशे जौहर आयोजित की जाएगी जिसमें ज़िले के नये रचनाकार तात्कालिक लेखन
प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दूसरे सत्र में दोपहर 2रू30 बजे सिलसिला के तहत
व्याख्यान एवं रचना पाठ का आयोजन होगा। इस रचना पाठ में जो शायर एवं
साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे उनमें विशिष्ट शायर एवं वक्ता के
रूप में दमोह के वरिष्ठ शायर डॉ. रफ़ीक़ आलम एवं डॉ. नाज़िर ख़ान शामिल होंगे
और स्थानीय आमंत्रित शायरों में रमेश तिवारी, नन्हे सिंग ठाकुर श्आदमश्,
फ़रहत दमोही, ताहिर ख़ान, तहसीन हैदर जाफ़री (तेंदुखेडा), ताबिश नैयर, डॉ.
ताबिश श्अहसनश्, आसिफ़ अंजुम, डॉ. गणेश प्रसाद राय, मधुलता पाराशर, सितारा
नाज़, मानव बजाज, अता वारिस, एडवोकेट इरफ़ान उस्मानी, मोहम्मद अयाज़ के नाम
शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन ताहिर दमोही द्वारा किया जाएगा। डॉ. नुसरत मेहदी ने दमोह के सभी साहित्य एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
0 Comments