Header Ads Widget

विधायक जयंत मलैया ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद.. सम्राट अशोक क्रांति सेना आंदोलन फिलहाल स्थगित.. बाल श्रम निषेध पर कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों प्रशिक्षण.. सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 18 को..

विधायक जयंत मलैया ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद
दमोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं गरीब उत्थान, विकसित भारत संकल्प के तहत चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने दमोह विधान सभा के अभाना मंडल में प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग के विभिन्न व्यक्तियों   डॉ. राम सिंह ठाकुर (डॉक्टर), प्रहलाद खरे  ठेकेदार), चंदन सिंह (दिव्यांग खिलाड़ी), पंडा जी (सर्पदंश विशेषज्ञ), जे.पी. साहू (सेवानिवृत्त शिक्षक),  प्रहलाद सिंह (किसान), चित्तर सेन (हाथ-पैर सुधार विशेषज्ञ) एवं गंधर्व सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों से भेंट कर संवाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री भरत यादव, मंडल अध्यक्ष दान सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
जनसंपर्क अभियान के तहत सभी प्रबुद्धजनों ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर अपने विचार साझा किए तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागिता का आश्वासन दिया।

सम्राट अशोक क्रांति सेना एवं सपा आंदोलन फिलहाल स्थगित.. दमोह। ग्राम शिवपुर निवासी बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी स्वर्गीय ओमकार कुशवाहा की करंट लगने से हुई दुखद मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सम्राट अशोक क्रांति सेना एवं समाजवादी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा संघर्ष निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। संगठन द्वारा 12 जून 2026 को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव एवं जनआंदोलन की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए सकारात्मक पहल की गई।

स्वर्गीय ओमकार कुशवाहा के भाई प्रकाश कुशवाहा के बताएं अनुसार सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रनेह एवं बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा मृतक के परिजनों को 7 दिनों के भीतर 9 लाख की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रशासन द्वारा दिए गए इस लिखित एवं मौखिक आश्वासन तथा पीड़ित परिवार की सहमति को ध्यान में रखते हुए संगठन ने 12 जून को प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल 7 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।
भाजपा को कुशवाहा समाज का वोट चाहिए, लेकिन न्याय के नाम पर शून्यर- योगेंद्र कुशवाहा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीड़ित कुशवाहा परिवार न्याय और मदद की गुहार लेकर सबसे पहले स्थानीय भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के पास गया था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने इस गरीब परिवार की सुध लेना तो दूर, उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। भाजपा को चुनाव में कुशवाहा समाज का वोट तो चाहिए, लेकिन जब समाज के किसी बेटे पर विपत्ति आती है, तो न्याय के नाम पर यह सरकार और इसके नेता श्शून्यश् साबित होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब पीड़ित परिवार हताश हो गया, तब समाजवादी पार्टी और सम्राट अशोक क्रांति सेना ने इस लड़ाई को अपने हाथ में लिया। हमारे द्वारा उग्र जनआंदोलन और कलेक्ट्रेट घेराव की घोषणा के बाद ही सोई हुई भाजपा सरकार और शासन-प्रशासन के लोग जागे हैं। यह जीत हमारे संघर्ष और एकता की है। एक जान की कीमत 9 लाख नहीं हो सकतीरू हमारी मुख्य मांगें यथावत योगेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी इंसान की जान की कीमत महज 9 लाख रुपये नहीं हो सकती। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। प्रशासन का यह आश्वासन तात्कालिक राहत मात्र है, हमारी मुख्य लड़ाई इन मांगों को लेकर यथावत रहेगी 50 लाख का मुआवजा मृतक के दो छोटे बच्चों की परवरिश और उच्च शिक्षा के लिए कम से कम 50 लाख की राशि दी जाए। सरकारी नौकरी पीड़ित परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई इस क्रूर लापरवाही के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग भ्रष्ट अधिकारियों और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। 
स्थगन है, संघर्ष समाप्त नहीं; 7 दिन में मांगें पूरी न होने पर होगा चक्काजाम योगेंद्र कुशवाहा ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन ने केवल आंदोलन को स्थगित किया है, समाप्त नहीं। यदि आगामी 7 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को घोषित 9 लाख की राशि नहीं मिली और बाकी मुख्य मांगों 50 लाख मुआवजा, नौकरी व दोषियों पर कार्रवाई) पर ठोस फैसला नहीं हुआ, तो सम्राट अशोक क्रांति सेना और समाजवादी पार्टी पूरे दमोह जिले में व्यापक जनआंदोलन, उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय और हक नहीं मिल जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन.. दमोह। दमोह जिला कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई दक्ष में श्रम विभाग और संकल्प समाज सेवी संस्था ने संयुक्त रूप से बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त भारत पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया इस दौरान उपस्थित विषय विशेषज्ञों ने बाल श्रम और उससे जुड़े हुए कानून पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि किस-किस कैटेगरी में बाल श्रम को रखा जा सकता है और किस तरह के कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाहियां की जाती है यहां पर मौजूद वक्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों को ऐसे बालकों के रेस्क्यू के लिए प्रेरित किया..
जो बाल श्रम में लिप्त है वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया कि किस तरह से बाल श्रम पर लगाम लगाई जा सके वही इस कार्यक्रम के आयोजक संकल्प समाजसेवी संस्था के देवेंद्र दुबे ने भी अपनी संस्था द्वारा किए गए कार्यों को बताया कार्यक्रम में इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी महिला एवं बाल विकास विभाग सहायक संचालक संजीव मिश्रा, श्रम अधिकारी सुश्री आशा सहित विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे जिन्होंने अपने-अपने विचार यहां पर रखें इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, महिला समाजसेवी संगीता श्रीधर, बाल कल्याण समिति सदस्य रश्मि वर्मा भारत विकास परिषद से श्रीमती किरण गोस्वामी, समाज सेवी सुजात खान पुलिस विभाग टी ई अमित मिश्रा कदम संस्था से दीपक सेन, एलएन वैष्णो, मनीष सोनी, विनय असाटी, धीरज अहिरवार, संजय शर्मा, सौरभ पोराणिक, जाशिद खान, मनोज रजक, रोशन प्रजापति मौजूद रहे उपस्थित लोगों द्वारा इस विषय पर अपने-अपने वक्तव्य दिए गए, वहीं कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की शपथ उपस्थित लोगों द्वारा ली गई. कार्यक्रम का सफल संचालन समाज से भी खुशबू तिवारी द्वारा किया गया।
अभाना सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों प्रशिक्षण संपन्न.. दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में अभाना सेक्टर कि ग्राम पंचायत हरदुआ मुड़र के ग्राम पटी शिशपुर में नवांकुर संस्था, उनमुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा त्रैमासिक सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद दमोह से श्री सुशील कुमार  नामदेव जी, मुख्य अतिथि श्री सालक राम यादव जी, अध्यक्षता कर रही श्रीमति वन्दना जैन जी, जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया, उपरांत ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति पटी शिशपुर के अध्यक्ष भगवान दास यादव ने पुष्पहार से सुशील नामदेव जी का स्वागत किया व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति विसनाखेड़ी के अध्यक्ष गणेश सिंह ने ब्लॉक संवयक वंदना जैन का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
राहुल पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्राम के विकास के लिए एवं ग्राम समितियो का समाजसेवा के क्षेत्र में दक्ष बनाने के उद्देश्य से किया गया है। ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन जी ने अपने संबोधन में बताया कि हम अपने गाव को कैसे स्वच्छ, सुन्दर, नशामुक्त रखे, व अपने ग्राम को विकसित भारत की ओर चलने के लिए हमे साथ मिलकर  चलना होगा। जिला संवयक सुशील नामदेव जी ने कहा कि हर व्यक्ति आज के समय में अपने तक ही सीमित हैं। और हमने प्रस्फुटन समिति गाव के विकास के लिए बनाई है, हम समाजसेवा के कार्य के लिए अग्रसर है। यह प्रशिक्षण इसलिए हो रहा है कि हमे यह कार्य करना है, किस लिए करना है। कैसे करना है, स्वच्छ भारत मिशन, नशामुक्त भारत अभियान व जल संरक्षण के बारे में प्रशिक्षित होकर गांव व शहर में कार्य करना है एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिन समितियां ने इस उत्कृष्ट कार्य किए उनको प्रमाण पत्र भी वितरण कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो से पिपरिया हथिनी, हरदुआ मुड़र, जुझार, एवं विसनाखेड़ी की ग्राम विकास की योजना को लेकर विचार साझा किए। इस आयोजन में भगवानदास यादव, जितेंद्र राजपूत, गंधर्व सिंह बुंदेला, डेलन सिंह लोधी, गणेश सिंह, नन्नू लाल यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, हल्ले यादव, रविंद्र यादव, कमलेश यादव, प्रकाश राय, मयंक जैन, सुनील यादव,रतन सिंह लोधी, रणवीर सिंह लोधी, करोड़ी सेन आदि की उपस्थिति रही व कार्यक्रम का आभार जितेंद्र राजपूत ने प्रकट किया।
सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर 18 को धरना प्रदर्शन.. दमोह। जिले के सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर दिनांक 18.06.2026 को दमोह नगरपालिका के सामने 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जावेगा।
जिला सफाई कामगार प्रकोष्ठ दमोह के अध्यक्ष राजकुमार कछवाहा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह 1 से 7 तारीख के बीच नियमित वेतन भुगतान, नियमित, विनियमित, दैनिक वेतनभोगी, सफाई कर्मचारियों के करियर्स की राशि का एक किश्त में भुगतान, श्रम विभाग द्वारा समय समय पर की गई वेतन वृद्धि, ई.पी.एफ. राशि की कटौती प्रदान करने, कर्मचारियों की भर्ती करने, पेंशन सभा कराया गया परंतु इस पर कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है जिसको लेकर एकदिवसीय धरना कर शासन के नाम मुख्यनगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें जिले के समस्त कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments