Header Ads Widget

जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतों के बाद कलेक्टर केे राजस्व अधिकारियो को अहम् निर्देश.. मोहनीश राव बने BSP विधान सभा दमोह अध्यक्ष.. नामदेव समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 17 को.. जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की वोटिंग 10 जुलाई को..

जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतों के बाद कलेक्टर केे राजस्व अधिकारियो को अहम् दिशा निर्देश

दमोह। जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही हैं जिनमें सीमांकन प्रकरण प्रमुख हैं। नागरिकों द्वारा सीमांकन नहीं होनेए गलत सीमांकन किए जानेए आदेश की कॉपी और फील्ड बुक उपलब्ध नहीं कराने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए समय.समय पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद सीएम हेल्पलाइन में दर्ज निराकरण कई मामलों में तथ्यों से परे पाए गए। इसके बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदारों द्वारा आरसीएमएस पोर्टल पर अपलोड किए गए आदेशों की जांच कराई गई। 

इस आशय की बात कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने राजस्व अधिकारियो की समीक्षा बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम खासतौर पर मौजूद रही। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले के 18 न्यायालयों के आदेशों का रैंडम परीक्षण किया गयाए जिसमें कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं। कई मामलों में केवल प्रपत्र अपलोड कर दिए गए थेए जबकि आदेश संलग्न नहीं थे। कुछ आदेशों में गलत दस्तावेज अपलोड पाए गए और कई आदेश मात्र दो पंक्तियों में बिना पर्याप्त कारण दर्ज किए निरस्त कर दिए गए थे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आदेशों की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि गलत तथ्यों के आधार पर आवेदन निरस्त करने से आम नागरिक और किसान अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं।

बैठक के दौरान प्रत्येक तहसील और न्यायालय के त्रुटिपूर्ण आदेशों को अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि कार्यप्रणाली में गंभीर कमियां रह गई थीं। सीमांकन संबंधी मामलों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने सभी राजस्व निरीक्षकों की अलग से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी से सीमांकन प्रकरणों की स्थिति पूछी और लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली। उन्होने कहा कि किसानों और भू.स्वामियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा तथा राजस्व मामलों के निराकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में करोड़ों रुपये की रोवर मशीन होने के बावजूद उसका उपयोग केवल सात सीमांकन मामलों में किए जाने पर नाराज़गी जताई। उन्होने कहा मशीन की क्षमता प्रतिदिन तीन से चार सीमांकन करने की हैए लेकिन एक साल में इसका बेहद कम उपयोग किया गयाए जबकि जिले में सैकड़ों सीमांकन प्रकरण लंबित हैं। अब सभी तहसीलों के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा और रोवर मशीन को एक.एक सप्ताह के लिए तहसीलों में उपलब्ध कराया जाएगाए ताकि लंबित मामलों का तेजी से निराकरण हो सके।

सीमांकन और नामांतरण प्रकरणों में पहले आवेदन पहले निराकरणकी व्यवस्था लागू होगी। पुराने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी और मनमाने तरीके से मामलों का निपटारा नहीं किया जाएगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी आदेश स्पष्ट गुणवत्तापूर्ण और श्स्पीकिंग ऑर्डरश् के रूप में जारी किए जाएंए ताकि किसान और भू.स्वामी आसानी से निर्णय समझ सकें।कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम को नियमित फील्ड विजिट करने स्कूल आंगनवाड़ी छात्रावास और अन्य सरकारी संस्थानों का निरीक्षण करने तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई और हल्का निवारण शिविरों के प्रभावी संचालन पर भी जोर दिया। उन्होने चेतावनी दी कि समय पर कार्य नहीं करने वाले पटवारी और राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ प्रस्ताव बनाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने साफ कहा है कि तहसीलों और राजस्व कार्यालयों का लगातार निरीक्षण होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मोहनीश राव बने विधान सभा दमोह अध्यक्ष.. दमोह। प्रदेश हाईकमान के आदेशानुसार दमोह विधान सभा कमेटी जिलाध्यक्ष इंजी. गोवर्धन राज बहुजन समाज पार्टी दमोह द्वारा घोषणा की गई..

जिसमे वि.स. प्रभारी जुगेन्द्र चौधरी, वि.स. अध्यक्ष मोहनीश राव, उपाध्यक्ष उदित नारायण प्यासी, महासचिव हर्वेन्द्र बौद्ध, सचिव रामशंकर बौद्ध, कोषाध्यक्ष सेवक अहिरवार, बी.व्ही.एफत्र विधानसभा संयोजक कृष्णकांत सारथी सभी से पार्टी गाइड लाइन पर चलने की उपेक्षा की जाती है। 
नामदेव समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 17 को.. दमोह।  नामदेव समाज जिला दमोह द्वारा आगामी 17 जून 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम सभागार, तीन गुल्ली दमोह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नामदेव समाज जिलाध्यक्ष राजकुमार राजू नामदेव ने बताया कि यह कार्यक्रम उन मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है जिन्होंने हाल ही में घोषित कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। आदर्श नामदेव समाज (दमोह) द्वारा ऐसे सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
समारोह में जिले भर के पात्र विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीयन कराएं। चयनित विद्यार्थियों को उनका सम्मान सीधे प्रदान किया जाएगा। फॉर्म प्राप्ति एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निम्न पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं राजकुमार नामदेव (अध्यक्ष), ब्रजेश कुमार नामदेव (सचिव), ओमप्रकाश नामदेव, विवेक नामदेव, संदीप नामदेव (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी। नामदेव समाज ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से इस सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की वोटिंग 10 जुलाई को .. दमोह। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर मध्य प्रदेश के निर्वाचन पश्चात जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन 2026-28 का प्रोग्राम दिनांक 11.06.2026 को निर्वाचन अधिकारी चरनजीत सिंह वाधवा के द्वारा जारी कर दिया गया है। उक्त संबंध में निर्वाचन अधिकारी चरनजीत सिंह वाधवा एवं सचिव सुधीर पांडे के द्वारा विस्तृत रूप से प्रोग्राम के संबंध में जानकारी देते हुये बताया गया कि दिनांक 11.06.2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया उसके बाद जिन सम्मानीय अधिवक्ताओं के द्वारा अपनी बकाया सदस्यता शुल्क जमा नही कर पाये है उन्हें दिनांक 19.06.2026 तक का बकाया सदस्यता शुल्क जमा करने का अवसर प्रदान किया गया है तथा ऐसे नवीन अधिवक्ता जिन्होने संघ में सदस्यता ली है परंतु मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के नियमानुसार जिन्होंने अभी तक एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण नही किया है उन्हें जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन में मतदान का अधिकार प्राप्त नही होगा।

Post a Comment

0 Comments