Header Ads Widget

राजेन्द्र बिदौल्या बने न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सह-सचिव.. बस ऑपरेटर्स यूनियन के ज्ञापन के बाद सागर RTO को अब दमोह का अतिरिक्त प्रभार.. नीट परीक्षा की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक 12 जून को..

राजेन्द्र बिदौल्या बने न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सह-सचिव.. दमोह। ग्वालियर से नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामकुमार प्रजापति द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला न्यायालय दमोह में पदस्थ राजेन्द्र बिदौल्या को प्रांतीय सह-सचिव बनाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा उन्हे नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए न्यायिक कर्मचारियों के हित में कार्य करने हेतु मार्गदर्शित किया गया।

आज उनके द्वारा मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी से शिष्टाचार भेंट कर पौधा भेंट किया गया। जिला न्यायालय दमोह से एस.एन.ओझा, शमीम कुरैशी, रामकुमार अहिरवार, कुलदीप चचोंदिया, राजेश शर्मा, दीपक गुर्जर, अरूण जैन, लोकेश भार्गव, सुरेन्द्र बरदिया, गिरीश असाटी, मनोज पटेल, विजय लोधी, शांतनु राय, मनोहर गोस्वामी, योगेश रजक, हर्ष ठाकुर, विकास गौतम, यश तिवारी सहित अन्य समस्त कर्मचारीगण द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।
बस ऑपरेटर्स यूनियन द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन.. दमोह।  प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी के लगातार अनुपस्थित रहने की वजह से जिला परिवहन कार्यालय के शासकीय एवं आमजन से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा पूर्व में परिवहन आयुक्त ग्वालियर मप्र को पत्र लिखकर श्री सोनी को शीघ्र कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने अथवा उनके स्थान पर किसी सक्षम अधिकारी को प्रभार सौंपने का आग्रह किया गया था। दमोह जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन द्वारा 08 जून 2026 को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यात्री बसों की फिटनेस ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण एवं अन्य परिवहन संबंधी कार्य लंबित होने की समस्या से अवगत कराया गया। कलेक्टर यादव ने गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त ग्वालियर से पुनः आग्रह किया है कि परिवहन अधिकारी श्री क्षितिज सोनी के स्थान पर शीघ्र किसी सक्षम अधिकारी की पदस्थापना की जाए ताकि परिवहन कार्यालय के कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें और नागरिकों को राहत मिल सके।       

सागर RTO को अब दमोह परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार.. दमोह। परिवहन आयुक्त ने परिवहन अधिकारी दमोह क्षितिज सोनी की अवकाश अवधि में प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सागर मनोज तेहनगुरिया को अपने कार्य के साथ जिला परिवहन अधिकारी दमोह का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा है।
नीट परीक्षा की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक 12 जून को.दमोह। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 21 जून दिन रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रो केंद्रीय विद्यालय दमोह शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह तथा पीएम श्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त परीक्षा की तैयारी हेतु 12 जून दिन शुक्रवार प्रातः 11 00 बजे से तैयारी बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट दमोह के सभाकक्ष में किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments