राज्यमंत्री श्री लोधी ने क्षेत्रवासियों की सुनीं समस्याएं

दमोह। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने गुरुवार को नोहटा स्थित अपने निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से आत्मीय सौजन्य भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने ग्राम पटेरिया के नागरिकों को क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की स्वीकृति.पत्र प्रदान की। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जबेरा विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

प्रभारी मंत्री आज जनसंवाद कार्यक्रम में होगे शामिल.. दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा आयुष विभाग एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार 6 एवं 7 अगस्त को दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 06 अगस्त गुरूवार को अपराह्न 4 बजे भोपाल से दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 8 30 बजे सर्किट हाउस दमोह पहुचेगे एवं रात्रि विश्राम करेगे।

प्रभारी मंत्री श्री परमार 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में जन सामान्य एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। प्रातः 11 बजे भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकार्यों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 15 बजे मंत्री श्री परमार जबेरा के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 3 बजे मंगल भवनए जबेरा में आगमन होगा जहां वे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे अपराह्न 4 30 बजे जबेरा से पन्ना के लिए प्रस्थान करेंगे। 

राशन दुकान आवंटन हेतु नवीन विज्ञप्ती जारी करने की मांग.. दमोह। बटियागढ़ विकासखण्ड की घूघस, मगरौन, खमरिया दुकान के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु समूहो सहित अन्य संस्थाओं से आन लाइन आवेदन मंगाये गये थे जो की मात्र दो दिन (रविवार, सोमवार) ही कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी द्वारा आन लाइन साइड खोली गयी है जिससे वहुत से समूह वाले आवेदन से वंचित रह गये है जबकि जिन्होने आन लाइन आवेदन किये है वह कुछ माह पूर्व ही सभी स्टाम्प सहित अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार कर चुके थे एवं कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी प्रिया कोष्ठा से सांग गांठ कर अवकाश के दिनो में आवेदन आन लाइन मांगे गये ताकी शेष समूह एवं अन्य संस्था के लोग अवकाश होने की वजह से स्टाम्प, संस्था आडिट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजो की प्रतिपूर्ती न कर सके जिसका सीधा लाभकनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी वटियागढ़ प्रिया कोष्ठा से संपर्क कर चुके समूह आवेदको को मिल सके।
गौरतलब है कि इसी तरह उन्होने खमरिया दुकान की विज्ञप्ति भी सांठगांठ रच व्यक्तिगत लाभ हेतु जारी कर दी जवकी खमरिया दुकान का प्रकरण आपके ए.डी.एम न्यालय में विचाराधीन है। इनके द्वारा लगातार ऐसे ही भ्रष्ट घटनाओ के चलते पथरिया सहित बटियागढ़ के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक परेशान व त्रस्त है इनकी इसी दूषित व भ्रष्ट कार्यशैली की शिकायत मंत्री जी तक पहुंची थी जिस कारण मंत्री जी ने इनके विरुध्द वरिष्ठ कार्यालय से पत्राचार किया था। निवेदन है कि इनके भ्रष्ट कदाचरण व आचरण को संजान मे लेते हुए इन पर कठोर कार्यवाही करते हुए बटियागढ़ व्लाक की वर्तमान में जारी विज्ञप्ति को निरस्त कर नवीन विज्ञप्ति जारी करने की कृपा करे ताकी इच्छुक समूह व संस्था पूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म जमा कर शासन की महत्वकांक्षा में सहभागी वन सके। 

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज.. दमोह।मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के साथ दमोह जिले में भी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस दमोह में होगा। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण सुबह 10 बजे से 12बजे तक जिसमें लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित 6 टीमों को कौन बनेगा करोड़ पति की तर्ज पर मध्य प्रदेश के पर्यटन संस्कृति इतिहास एवं विरासत के आधार पर ऑडियो विजुअल राउंड होगाए जिसमें प्रथम तीन स्थान पर चयनित टीमों को विजेता टीम तथा शेष तीन टीमों को उपविजेता टीम के रूप में चिन्हित किया जाएगा।

प्रथम स्थान पर आने वाली टीम राज्य स्तर पर होने वाले आयोजन में भाग लेगी सभी विजेता तथा उपविजेता टीमों को मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से कहीं पर भी तीन दिन दो रात तथा 2 दिन एक रात घूमने का अवसर प्राप्त होगा। इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ.साथ विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रूझान पैदा करना है। क्विज मास्टर मोहन राय ने बताया कि इस वर्ष अभी तक हुए आयोजनों में सबसे अधिक 158 टीमें भाग ले रही हैं। 2018 में दमोह की टीम ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर दमोह का गौरव बढ़ाया था। पंजीकृत सभी टीमों के प्राचार्य से अनुरोध किया गया है कि वह सुबह 09 बजे के पूर्व मार्गदर्शी शिक्षक.शिक्षिका के साथ प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज दमोह भेजने का कष्ट करें।