गोवर्धन पर्वत बांदकपुर में पौधारोपण कार्यक्रम
दमोह। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी की उपस्थिति में उल्लास.एक अभिनव पहल के अंतर्गत गोवर्धन पर्वत बांदकपुर में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकीए विषेष न्यायाधीश एट्रोसिटी उदय सिंह मरावी जिला न्यायाधीश संतोष गुप्ता विश्वनाथ शर्मा अमर गोयल धर्मेश भट्टए पंकज शर्मा अनुराग सिंह कुशवाह मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी स्नेहा सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उषाकांता कृषाण न्यायिक मजिस्ट्रेट आज्ञा अग्रवाल नीलेश मुलतकर जूही सिंह स्मृति सोनी जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौरभ गंधर्व मंदिर कमेटी से पंडित रामकृपाल पाठक शिवम पाठक अभिनव पीयूष वासु एवं न्यायालीन विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। पेड़ पौधे ना केवल हमें अनमोल प्राणवायु प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखनेए जल संरक्षणए मिट्टी का कटाव रोकने व जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपने सभी उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प दिलाते हुये कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नही है बल्कि लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल करके वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि हमारे द्वारा लगाया गया एक पौधा केवल एक पेड़ नही बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिये विरासत है जिस प्रकार हमें पूर्वजों से वृक्षों एवं प्राकृतिक संसाधनों की अमूल विरासत मिली है उसी प्रकार हमारा दायित्व भी है कि हम भावी पीढ़ी के लिये हरा भरा एवं सुरक्षित पर्यावरण छोड़कर जायें। व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उषाकांता कृषाण ने सभी से अपील की है कि वे अपने घरए कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगायेए साथ ही उनकी देखभाल भी करें ताकि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिये स्वच्छ हवा शुद्ध जलवायु बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार बन सके। इस अवसर पर सभी उपस्थित न्यायिक प्रशासनिक अधिकारी गण कर्मचारी गण एवं ग्रामीणजनों ने विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
12 सितंबर को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत.. दमोह। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकतम प्रकरणों के निराकरण के अपर कलेक्टर द्वारा जिले के सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चिन्हित प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे अपने विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों को इस संबंध में अवगत कराते हुए चिन्हित प्रकरणों की समय पर तैयारी करें तथा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

0 Comments