दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला संगठन सचिव नितिन मिश्रा के नेतृत्व में नगर के समस्त वार्डो की 5-6 महीने वृद्धावस्था विकलांग निराश्रित विधवा पेंशन को लेकर पीड़ित पेंशनरों के साथ कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि लाड़ली बहिनाओं को अखबार में बड़े बड़े विज्ञापन देकर उनका सम्मेलन करवाकर उनके खातो में पैसा डलवा दिया जाता है वहीं वृद्धो को महीनो भटकाया जाता है। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सरकार वृद्धो की पेंशन दुगनी करने अपने पत्र में कहा था किंतु भाजपा मोहन सरकार उक्त पेंशनरों की पेंशन बढ़ाना तो दूर उनके साथ नाहंसा की जा रही है।
नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, लालचंद राय, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर सिंह, संध्या नायक, अमय सींग, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलू भट्ट, डीपी पटेल, कमला निषाद, गीता लोधी ने भी नारेबाजी करते हुए कहा कि हमने कई वार्डो के पंशनरो के आवेदन कके जनसुनवाई में उन समस्त पेंशनरों को अविलंब पेंशन मुहैया कराने की मांग की है। बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, सौरभ अयाची, संजय सेठ, मुकेश रोहितास, अजय जाटव, गौपाल रैकवार, डालचंद कुशवाहा, मंजीत यादव, अभिषेक यादव, रामलाल चौधरी, पुरूषोत्तम पटेल, केके अग्रवाल, नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रफीक खान, हेमराज, मिक्की चंदेल ने भी जो अपने अपने वार्डो में पेंशन से वंचित वृद्धो विकलांग पेंशनरों को लाये थे उनकी पेंशन अविलंब देने की मांग की अन्यथा जिला कंाग्रेस धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी। इस अवसर पर नीलेश यादव, वकील कुरैशी, देवू तिवारी, शेरू कछवाहा, बिन्दू पटोटया, रवि अहिवार सहित अनेकोे वृद्धा विकलांगों पेंशनरों की उपस्थिति रहीं।नोहटा थाना प्रभारी ने आवारा पशुओं के गले और सींगों में लगाए रेडियम.. दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और आवारा पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने एक सराहनीय अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं के गले एवं सींगों में रेडियम स्ट्रिप लगाई जा रही है, ताकि रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ते ही पशु दूर से दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि के समय सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण आए दिन सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। कई बार तेज रफ्तार ट्रक, बस और अन्य वाहन चालक अंधेरे में पशुओं को समय पर नहीं देख पाते, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इन्हीं घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्थानीय युवा साथी भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। पुलिस और युवाओं की टीम मिलकर पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट तथा सींगों पर रेडियम टेप लगा रही है। इससे रात में वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही रेडियम चमकने लगता है और वाहन चालकों को काफी दूरी से ही पशु दिखाई दे जाते हैं, जिससे समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर दुर्घटना टाली जा सकती है। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला छोड़ने से बचें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और लोगों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की जान भी बचाई जा सकती है।

0 Comments