पथरिया बटियागढ़ में आईटीआई भवन जल्द
दमोह। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। मंत्री लखन पटेल शिक्षा के प्रयासों से 13.13 करोड़ की लागत से पथरिया और बटियागढ़ में नई आईटीआई भवन शीघ्र प्रारंभ होंगे। वहीं पथरिया क्षेत्र के चार शासकीय विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है। इससे अब विद्यार्थियों को कृषि विषय की पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
शासकीय विद्यालय पथरिया खडेरी असलाना, बेलापुरवा में कृषि संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों द्वारा लंबे समय से कृषि शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी जिसे अब शासन ने पूरा किया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि संकाय के प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान आधुनिक खेती की तकनीकों और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त होगी। इससे न केवल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे बल्कि क्षेत्र में कृषि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पथरिया विधानसभा के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने राज्यमंत्री लखन पटेल के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में जबेरा ने बाजी मारी.. दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन पर अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज दमोह में संपन्न हुआ। समस्त विकास खंडों के कक्षा नवमी से 12वीं तक के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में 6 टीमों का चयन किया गया जिन्हें पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से मध्य प्रदेश में कहीं भी 500 किलोमीटर तक तीन दिन दो रात तथा 2 दिन एक रात घूमने का अवसर मिलेगा।
द्वितीय चरण में ऑडियो विजुअल राउंड के समापन उपरांत सांदीपनि विद्यालय जबेरा की टीम ने प्रथम महर्षि विद्या मंदिर दमोह की टीम ने द्वितीय उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा की टीम ने तृतीय संदीपनी विद्यालय दमोह की टीम ने चतुर्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनेह ने पांचवा एवं संदीपनी हटा की टीम ने छठवां स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय से अपर संचालक अनुराग जायसवाल डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ आलोक जैन डीपीसी मुकेश द्विवेदी एडीपीसी शरद तिवारी प्राचार्य रमेश व्यास सहायक प्राध्यापक रमेश अहिरवार डॉ आलोक सोनवलकर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड से आशीष मिश्रा सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेडल प्रमाण पत्र एवं उपहार कूपन प्रदान किए।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। डॉ आलोक सोनवलकर के निर्देशन पर अनहद कला केंद्र की कलाकारों द्वारा भोजन अवकाश के समय अपनी सुंदर प्रस्तुतियों की गई। क्विज मास्टर के रूप में मोहन राय ने संचालन किया। स्कोरर दिलीप जोशी एवं अतुल तिवारी रहे। कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रतिभागी शालाओं के मार्गदर्शी शिक्षक एवं प्राचार्य का योगदान रहा।
प्रभारी मंत्री को तिरंगा यात्रा में आमंत्रित किया.. दमोह। भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें आगामी 15 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा वाहन रैली के लिए आमंत्रण पत्र भेंट किया। भेंट के दौरान मंच के जिला संयोजक अभिषेक सोनी ने प्रभारी मंत्री को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली निरंतर 15वे वर्ष आजाद हिंद उत्सव 2026 तिरंगा यात्रा की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य पर चर्चा की।
अजाक्स ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया.. दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष विभाग एवं दमोह प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार को सर्किट हाउस दमोह में सौजन्य भेट कर अजाक्स कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज चौधरी ने नया बाजार नं. 03 मल्लपुरा बाल्मीकि वार्ड-19 में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर शास. माध्य. शाला करने के संबंध में एक ज्ञापन दिया।
अजाक्स अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मल्लपुरा वार्ड में विद्यालय कई वर्षों से स्थित है जो मोहल्ले के बीचोबीच स्थित है तथा शाला में वार्ड के ही अनुसूचित जाति के लोगो के बच्चे पढते है तथा वार्ड अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है।सविता पटेल बनी महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष.. दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य संगठक श्री निवास बी.बी. के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष संगीता कांकरिया ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल एवं जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय चौरसिया की अनुशंसा पर दमोह जिले की युवा जुझारू सविता पटेल को कांग्रेस सेवादल संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
उनके मनोनयन पर पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रदीप सींग, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन, मनु मिश्रा, प्रदीप खटीक, राव बृजेन्द्र सींग, महेन्द्र प्रताप सींग, लक्ष्मण सींग, निधि श्रीवास्तव, तिलक सींग, परम यादव, प्रदीप पटैल, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, बसंत कुशवाहा, दृगपाल सिंह, मुकेश रोहिताश सहित जिले के अनेक कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस पर पौधारोपण.. दमोह। नेहरू पार्क में राज्यसभा सदस्य एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस पर अल्पसंख्यक विभाग एवं कांग्रेसजनों के साथ अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष रियाज खान ने केक काटकर एवं ग्यारह अलग अलग किस्मो के फलदार वृक्षो को पौधेरोपण करते हुए उनके दीर्धायु की कामना की।
अवसर पर सेवादल के पूर्व संगठक वीरेन्द्र दबे, नितिन मिश्रा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद नूर, विजय बहादुर सिंह, बबलू भटट, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटेल, कमला निषाद, केके. वर्मा, रफीक खान, मुख्तार जाफरी, उवैद गौरी, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहितास ने कहा कि बरसात के इस मौसम में हम अपने प्रादेशिक राष्ट्रीय स्तर के नेता का जन्मदिवस तो मनाये किन्तु इस दिवस को याद करने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करे जिससे हमारे आने वाली पीड़ी कों हम पर्यावरण बचाने का संदेश दे सके। इस अवसर पर शाहिद नूर का जन्मदिवस मनाते हुए इरफान उस्मानी, मंटू खान, जहीर कुरैशी, वकील कुरैशी, शेरू कछवाहा, रवि अहिरवार सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।




.jpeg)


0 Comments