मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालुओ ने की परिक्रमा
दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र अंतिम केवली श्रीधर स्वामी की
निर्वाण स्थली, आचार्य श्री विद्या सागर महा मुनिराज की तपोभूमि पूज्य बड़े
बाबा की अतिशयस्थली कुण्डलगिरी कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि
आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर
जी के मंगल आशीर्वाद से निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी, मुनि श्री पवित्रसागर जी ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालुओ ने बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा की परिक्रमा की। इस दौरन पूज्य एलक श्री निश्चयसागर जी, श्री
निजानंद सागर जी, श्री चैत्यसागर जी, श्री अपारसागर जी, श्री
तन्मय सागर जी, श्री आगतसागर जी, क्षुल्लक श्री भास्वत सागर जी, श्री स्वस्तिक सागर जी के साथ ब्रह्मचारी भैया, बहनों,
पूर्णायु ,हथकरघा के भैया जी सहित हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा डीजे
बैंड बाजों की मंगल ध्वनि के साथ ध्वज पताका लेकर पदयात्रा करते हुए इतिहास
में पहली बार बड़े बाबा पर्वत राज की भव्य ऐतिहासिक परिक्रमा की।
कुण्डलपुर प्रवेश द्वार से
कुण्डलपुर बस्ती से फतेहपुर ग्राम, बिलगवां ग्राम, तिरगढ़ ग्राम होते
हुए जंगल के रास्ते पैदल चलते हुए बड़े बाबा, छोटे बाबा, आचार्य समय सागर जी आदि मुनिराज,भगवान महावीर,
अहिंसा परमोधर्म की जय जयकार करते हुए भजन गीत गाते पर्वतराज की लगभग 10
किलोमीटर की परिक्रमा बंदना की गई। इसी परिक्रमा मार्ग से संत शिरोमणि
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अनेक बार बड़े बाबा मंदिर आना-जाना
किया है। इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कहा
कि यह सिद्धक्षेत्र है कुण्डलपुर अंतिम केवली श्रीधर स्वामी की निर्वाण
स्थली है। कुण्डलगिरी कुण्डलपुर पर्वतराज की परिक्रमा लगाना यह भी
तीर्थयात्रा का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है। सिद्ध भूमि पर्वतराज की परिक्रमा लगाना कई कई तीर्थ की वंदना करने के बराबर होता है ।आप सबने
सम्मेद शिखर की परिक्रमा तो कई बार लगाई। अब कुण्डलपुर के इतिहास में पहली
बार हम सभी ने कुण्डलगिरी कुण्डलपुर पर्वतराज की परिक्रमा बड़ी भक्ति भाव
के साथ लगाकर धर्म प्रभावना की गई।यह क्रम श्रद्धालुओं के द्वारा निरंतर
आगे बढ़ता रहना चाहिए। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री आरके
जैन, अशोक सराफ, ललित सराफ, नेम कुमार सराफ ,रमेश गोयल, केसीजैन, यूसी जैन,
अखिलेश फट्टा, मोतीलाल गोयल, जयकुमार गुड्डा घटेरा, पुरुषोत्तम, प्रिंस
जैन, तरुण सराफ पदाधिकारी सदस्यों एवं देश के विभिन्न नगरों के श्रेष्ठी जनों, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों की सहभागिता उपस्थिति रही ।
प्रबुद्ध खिरखा मेला में सम्मान समारोह, उमड़ी भीड़
दमोह। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ापुरा चौराहा पर 111वां प्रबुद्ध खिरखा मेला परम्परागत रूप से हर्षाेल्लास के साथ आयोजित हुआ। संत शिरोमणि रविदास बुद्ध विहार बड़ापुरा समिति द्वारा आयोजित इस मेले में जिले भर से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे।
कार्यक्रम संयोजक मोहनीश राव ने बताया
कि दीप उत्सव प्रबुद्ध खिरखा मेला में रिटायर कर्मचारियों एवं दिवाली गाने
वाली टीमों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
के रूप में पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय टंडन, श्याम शिवहरे, रामेश्वर
चौधरी, ब्रजेन्द्र अहिरवार, प्रताप रोहित, प्रमोद विश्वकर्मा ने रिटायर
कर्मचारियों एवं दिवाली गाने वाली टीमों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह
भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि प्रबुद्ध खिरखा मेला हमारी परम्परा, संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। इस परम्परा को पीढ़ी दर
पीढ़ी आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समिति सदस्य नीलेश
आदर्श, संतोष, सुनील, अजय, बृजेश, राजेश, जीतेन्द्र, देबू, नेहाल, अन्नू,
अभय, लखन, पुष्पेंद्र, रविंद, दीपू, नवीन, चन्दन सहित समस्त समिति सदस्यों
का विशेष सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम संयोजक मोहनीश राव ने सभी अतिथियों,
सम्मानित जनों एवं मेले में पधारे समस्त नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
सेन समाज समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह
दमोह। सेन समाज उत्थान एवं सेवा समिति दमोह के तत्वावधान में मानस भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 12वीं, 10वीं एवं 8वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेन जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण से हुआ। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रश्नोत्तरी, डांस एवं गायन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। अन्य विधाओं में सम्मिलित प्रतिभाओं के लिए भी सम्मानित किया गया समारोह के प्रारंभ में मृत्यु भोज बंद करने के मुद्दे पर वोट एनकाउंटर आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया डाली, जिसमें लगभग 3700 मतदान पत्र ‘हां’ की श्रेणी में जमा हुए। अतिथियों ने समाज उत्थान के लिए अपने विचार व्यक्त किए। राजेश्वर सेन ने समाज को संगठित होने की आवश्यकता पर बल देते हुए शिक्षा को विशेष महत्व देने की अपील की। नगर पालिका के सीएमओ ने सेन समाज को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बच्चों को शिक्षा एवं खेलकूद में निपुण बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक सेन ने की। उन्होंने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री लखन पटेल के पुत्र लोकेन्द्र पटेल (लकी), जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सहनशक्ति समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष राजेश्वर सेन, भारतीय सेन समाज के प्रदेश महासचिव नवल किशोर सेन (गुना), सुधा सेन, विनोद सेन (सिरोंज-भोपाल), विवेक सिंह, दिनेश उपरे, एसडीओ संजय सिंह, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक अजय टंडन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन सहित सेन समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
समारोह में सेन समाज को संगठित करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश प्रमुखता से दिया गया कार्यक्रम में राघवेंद्र सेन अमर सेन,संजू सेन की भूमिका रही
वृद्धाश्रम में पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा का जन्मदिवस..
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो एवं परिवारजनों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा का जन्मदिवस मनाया। उपस्थित वृद्धो को फल वितरित किये गयै। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर सर्दी के मौसम में हमने एक छोटा सा प्रयास किया यहां पर रहने वाले वृद्धो को कंबल वितरित किये है।
उसके बाद बजरिया वार्ड स्थित निजी गार्डन में सेवा सद्भावना एंव आपसी भाईचारे की भावना के साथ दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद जैन, तेजीराम रोहित, नितिन मिश्रा आदि समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन पूर्व एवं वर्तमान जन प्रतिनिधि कि गण ब्लाक नगर एवं मंडलम अध्यक्ष विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी गण समस्त पार्टियों के पार्षदों समस्त समाज के नागरिकों एवं पत्रकार गणो की उपस्थिति रही।



.jpeg)







0 Comments