राष्ट्रीय जैन एजुकेशनल सोसाइटी का अमृत महोत्सव
दमोह।
राष्ट्रीय जैन एजुकेशनल सोसाइटी की 75 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा
के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव भव्य आयोजन आचार्य विद्यासागर जैन
इंटरनेशनल स्कूल, दमोह में किया गया। राष्ट्रीय
जैन एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित चार शैक्षणिक संस्थाएँ शिक्षा के
क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। र.प्र. मोदी राष्ट्रीय
जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह प्राचार्य महेश असाटी, आचार्य सौभाग्य
सागर जे.ई.एस. पब्लिक स्कूल, दमोह प्राचार्य नितिन वर्मा, आचार्य
विद्यासागर जैन इंटरनेशनल स्कूल, दमोह प्राचार्या अनुश्री जैन दिगंबर जैन
पब्लिक स्कूल, दमोह। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री
हेमंत मलैया दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री सुधीर सिंघई एवं महामंत्री
पदमचंद जैन की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय जैन एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष
श्री नरेंद्र बजाज , मंत्री श्री अजित मोदी, सहमंत्री श्री दीपक जैन, श्री
सुलभ बजाज, श्री आई.सी. जैन एवं डॉ. चेतन जैन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस
अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदिवासी डांस,
टिप्पणी डांस, नी डांस एवं नरसिंह अवतार डिमरियाई जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों
ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम
के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और अपनी
रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया। राष्ट्रीय जैन एजुकेशनल सोसाइटी की
यह 75 वर्षों की यात्रा शिक्षा, संस्कार और सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक
है। संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान से समाज में
एक विशिष्ट पहचान बनाई है। यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों
एवं संस्था से जुड़े सभी सदस्यों के लिए गौरव और हर्ष का अविस्मरणीय अवसर
रहा।
11 सौ दीपों के यज्ञ के साथ स्वदेशी मेला 2026 का शुभारंभ.. दमोह।
स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान
में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 का षुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर
मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लखन पटेल समेत मुख्य अतिथि
असेंदु शर्मा जी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, कपिल मलैया जी
प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं प्रांत समन्वयक, स्वावलंबी भारत
अभियान स्वदेशी जागरण मंच, प्रताप जी, प्रांतीय कृषि कार्यकारिणी सदस्य
स्वदेशी जागरण मंच, विवेक शैन्डे विद्याभारती के क्षेत्रीय अध्यक्ष, आनंद
कलादगी पुलिस अधीक्षक दमोह, ब्रजेन्द्र राठौर जी प्रांत सह प्रचार प्रमुख
मेला समन्वयक, आकाश पाराशर विभाग पूर्णकालिक, डॉ. सोनल राय मेला समन्वयक,
प्रांत महिला कार्य प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, डॉ. मोनिका पालीवाल मेला
संयोजक एवं जिला महिला कार्य प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, दमोह, श्रीमती
संगीता श्रीधर मेला सह संयोजक, आयोजन समिति समेत आमजन की उपस्थिति रही।शुभारंभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा 11 सौ दीपकों को
प्रज्जवलित करते हुए दीप यज्ञ किया गया जिसमें सशक्त, स्वाबलंबी और विकसित
भारत की कल्पना के साथ जनकल्याण की भावना पूर्ण होने का आव्हान किया गया।
इसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा, दीप प्रज्जवलन और देवउठनी पूजन करते हुए
मेले के शुभारंभ की घोषणा की गई और आमजन को स्वदेशी अपनाने का संकल्प
दिलाया गया। स्वदेशी
मेले में अपने नाम और मंशा अनुरूप स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को जगह दी
गई है। मेले में मुख्य रूप से स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को आगे
बढ़ाने और क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व के वर्षों में मेले के माध्यम से ऐसे कई उद्यमी सामने आए है जो मेले
से अपने व्यवसाय को प्रारंभ करते हुए ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य लोगों
के लिए भी रोजगार और अवसरों को सृजन कर रहे है। प्रतिदिन होगी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां.. स्वदेशी
मेले में मनोरंजन के रूप में महज व्यापारिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं
रखा गया है बल्कि सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी इस मेले में लगातार जारी
रहेगी। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन मंचीय
प्रस्तुतियों में देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय और नवागत
कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर को विभिन्न
प्रकार के खेलों के साथ मातृशक्ति और हमारी पारिवारिक और धार्मिक मान्यताओं
को पिरोने बाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करते हुए, प्रतिभागियों
को सम्मानित किया जाएगा।
संत नामदेव महाराज जयंती पर हवन-पूजन, महाआरती.. दमोह
- संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 656वीं जयंती के उपलक्ष्य में आदर्श
नामदेव सेवा समिति एवं नामदेव समाज दमोह के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय
जयंती महोत्सव का शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ।
ग्यारस के पावन अवसर पर बेलाताल टापू स्थित संत नामदेव मंदिर में हवन,
पूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया
गया।

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संत नामदेव
महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा
खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। इसके
पश्चात महाआरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष
राजकुमार (राजू) नामदेव ने बताया कि दो दिवसीय जयंती महोत्सव के प्रथम दिन
बेलाताल टापू स्थित श्री शिव साईं मंदिर प्रांगण में संत नामदेव महाराज का
पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन, सामाजिक सहभोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया
था। साथ ही ग्वाल टोली द्वारा पारंपरिक दिवारी नृत्य एवं ढिमरियाई की
आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन में बुंदेली संस्कृति की छटा बिखेरी थी।
उन्होंने
कहा कि संत नामदेव महाराज ने अपने विचारों एवं भक्ति के माध्यम से समाज को
भक्ति, प्रेम, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को
आत्मसात करना ही जयंती आयोजन की सार्थकता है। दो दिवसीय महोत्सव में समाज
के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।
इस
अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी नामदेव (इलाहाबाद वाले) के परिवार
का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में समाज अध्यक्ष राजू नामदेव, अनिल नामदेव,
अजित नामदेव, छवि नामदेव, चौधरी संतोष नामदेव, जीडी नामदेव, सुरेश नामदेव
फोटो , नर्मदा बाबू ,हंसराज नामदेव, रमेश नामदेव, किशोर नामदेव मुन्ना
सागर, ओम प्रकाश नामदेव, विवेक नामदेव, बृजेश नामदेव, संदीप नामदेव, लकी
नामदेव, सूरज नामदेव, शुभम नामदेव, मधुर नामदेव, ऋषि नामदेव, ऋषभ नामदेव,
सुनील नामदेव, अनिल नामदेव, अंकित वर्मा, राजेश बिंदास, कृष नामदेव,
वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।
आध्यात्मिक चेतना संसद की अध्यक्षता करेगें- श्री भगवान वेदांताचार्य.. तेलंगाना। भारतीय वैदिक परम्परा, सनातन संस्कृति एवं
आध्यात्मिक जीवन-मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से रमयणेश्वर
सिद्धशक्ति पीठ, तेलंगाना में 20 एवं 21 नवंबर को सिद्ध गुरु के सानिध्य
में दो दिवसीय आध्यात्मिक चेतना संसद का आयोजन किया जा रहा है। इस
आध्यात्मिक आयोजन की अध्यक्षता श्री भगवान वेदांताचार्य करेंगे। महर्षि
रमणानंद प्रधान संयोजक के रूप में आयोजन का दायित्व संभालेंगे। कार्यक्रम
में योगी हर्ष नंद एवं महंत संदीप दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित
रहेंगे। संसद का प्रमुख विषय श्शुचिता, संस्कार एवं रुद्राभिषेक हैं। ज्ञातव्य हो श्री भगवान जी 32 बर्षों से नित्य रुद्राभिषेक करते-करते
हैं जिसकी प्रासंगिकता काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पूर्व मे हो चुकी है
इसलिये यह गौरवान्वित क्षणों का लाभ दमोह को मिला यह आत्मपरिष्कार से
लोककल्याण की वैदिक यात्रा का निर्धारित रूप उनका जीवन बन गया है। इसमें
भारतीय मनीषा के उन शाश्वत सिद्धान्तों पर विचार-विमर्श करने के लिये वे
आमंत्रित किये गये हैं। यथासंभव वे व्यक्ति के चरित्र निर्माण, पारिवारिक
मर्यादा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक उन्नयन जेसे विषयों पर प्रकाश
डालेंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री भगवान वेदांताचार्य शुचिता के व्यापक
स्वरूप पर प्रकाश भी डालेंगे। वे प्रतिपादित करेंगे कि शुचिता केवल शारीरिक
स्वच्छता अथवा बाह्य पवित्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वाणी, विचार,
व्यवहार और आचरण की निर्मलता है। भारतीय योगदर्शन में महर्षि पतञ्जलि ने
शौच को योग के पाँच नियमों में स्थान देकर इसे आत्मपरिष्कार का
महत्त्वपूर्ण सोपान माना है। भगवद्गीता में वर्णित अहिंसा, सत्य, अक्रोध,
दया और शान्ति जैसे दैवी गुण भी इसी आन्तरिक पवित्रता के परिचायक हैं।
संस्कारों की महत्ता पर चर्चा करते हुए भारतीय षोडश संस्कार परम्परा,
गुरु-शिष्य मर्यादा, मातृ-पितृ सम्मान, सदाचार, सेवा और धर्मनिष्ठा को समाज
के नैतिक पुनर्निर्माण का आधार बताया जाएगा। यह प्रतिपादित किया जाएगा कि
शिक्षा मनुष्य को ज्ञान प्रदान करती है, जबकि संस्कार उस ज्ञान को
विवेकपूर्ण एवं लोकहितकारी बनाने की क्षमता विकसित करते हैं। संसद का एक
प्रमुख आध्यात्मिक आयाम वैदिक रुद्राभिषेक का महत्त्व होगा। श्री भगवान
वेदांताचार्य रुद्राभिषेक की वैदिक पृष्ठभूमि, शास्त्रीय विधान एवं
आध्यात्मिक भावार्थ भी दूसरे सत्र पर प्रकाश डालेंगे। कृष्ण यजुर्वेद की
तैत्तिरीय संहिता में प्रतिष्ठित श्रीरुद्रम् के नमकम् एवं चामकम् का
उल्लेख करते हुए भगवान रुद्र के सर्वव्यापक एवं कल्याणकारी स्वरूप की
व्याख्या की जाएगी।जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृताभिषेक, बिल्वपत्र अर्पण
तथा वैदिक मन्त्रों के विधिपूर्वक उच्चारण की महत्ता को स्पष्ट किया
जाएगा। रुद्राभिषेक को केवल कर्मकाण्डीय अनुष्ठान न मानकर आत्मसमर्पण,
अन्तःकरण की निर्मलता, आध्यात्मिक अनुशासन और सर्वकल्याण की भावना से जुड़ी
उपासना-पद्धति के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। भगवान शिव के महामृत्युञ्जय
स्वरूप की उपासना के माध्यम से जीवन में आरोग्य, शान्ति, धैर्य और मंगलभाव
की प्रतिष्ठा का संदेश भी दिया जाएगा। इस अवसर पर धर्म एवं अध्यात्म के
सामाजिक पक्ष को विशेष महत्त्व देते हुए जल संरक्षण, वृक्षारोपण, गौसेवा,
संतसेवा, अन्नदान तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को धार्मिक चेतना
का व्यावहारिक विस्तार बताया जाएगा। आयोजन का मूल भाव यह रहेगा कि मन्दिरों
में होने वाली उपासना का प्रतिबिम्ब मनुष्य के आचरण और सामाजिक
उत्तरदायित्व में भी दिखाई देना चाहिए। आध्यात्मिक चेतना संसद का उद्देश्य
केवल धार्मिक विचारों का आदान-प्रदान करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय
ज्ञान-परम्परा से जोड़ने तथा आध्यात्मिक मूल्यों के आधार पर समाज में
सद्भाव, नैतिकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करने का संकल्प व्यक्त
करना हैं। जो देश के विभिन्न प्रदेशों में संस्कृति को स्थापित करेगी। प्राचीन परंपरा के अनुसार अनोखी ऐतिहासिक देव उठनी ग्यारस मनाई.. दमोह।
जिले की पटेरा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सोजना में प्राचीन परंपरा के
अनुसार अनोखी ऐतिहासिक देव उठनी ग्यारस मनाई जाती है। पुराने बुजुर्गों की
माने तो यहां इस गांव में देवउठनी ग्यारस के दिन किसी के घर चूल्हा नहीं
जलता है। प्रत्येक घर में चाहे अमीर हो या गरीब ग्यारस के एक दिन पहले
केवल मिठाई और सिर्फ मिठाई ही बनतीं है हर घर में अधिकतम 10 किलो शुद्ध
खोबा की मिठाई मिलेगी। हटा तहसील नजदीक होने से पुराने समय से नेमा बंधु(
मिठया) अधिक तम तीन ट्रॉली मिठाई प्रत्येक वर्ष सप्लाई कर जाते है और अपनी
अपनी दुकानें गाव के चौराहों और गलियों में सजा लेते हैं गाँव के समाज
सेवी पं सुशील व्यास की माने तो इस दिन किसी के घर भोजन नहीं बनता सिर्फ
उपवास रख कर मिठाई ही परोसी जाती है दूर दराज से एक दिन पहले मेहमान लोग
अपने रिश्तेदारों के साथ गांव में डेरा डाल लेते है आनंद लेने के लिए। गाँव
में पुराने रीति रिवाजों के अनुसार सर्वप्रथम सुबह प्रभात फेरी पूरे गांव
में निकाली जाती है।देव उठनी 11 रस के एक दिन पहले गाँव के प्रसिद्ध
मंदिरों में भजन कीर्तन चालू हो जाते है क्योंकि कार्तिक मास चल रहा है आज
देव उठनी एकादशी को श्री हरि भगवान् विष्णु जी एवं माता लक्ष्मी जी सहित
सभी देवता जाग जाते हैं और धार्मिक कार्य जैसे शुभ मांगलिक कार्य प्रारंभ
हो जाते है । शुभ मुहूर्त में शादी विवाह जैसे कार्यक्रम संपन्न होने लगते
है।
0 Comments