Header Ads Widget

स्वदेशी मेला के पंचम दिवस प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच.. श्री सत्य साई बाबा का 101 वां जन्मोत्सव समारोह आयोजित.. आज से शुरू होंगी इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 14 जनवरी तक चलेंगी..

प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच
दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 के पांचवे दिन मेला परिसर में खेल प्रतियोगिताओं, महिलाओं की प्रतियोगिताओं के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधयां संपन्न हुई। इसके साथ ही रात में विभिन्न मंचीय प्रतियोगिताओं में स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों की प्रस्तुतियां हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही समिति द्वारा विभिन्न क्षे़त्रों की सम्मानित हस्तियों के साथ उद्यमिता के क्षेत्र के बेहतर कार्य कर रहे व्यवासायियां को भी मंच से सम्मानित किया गया।

महिलाओं ने सजाई मेंहदी और रंगोली.. मेले में महिलाओं के लिए होने बाले आयोजन में मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंगोली की पारंपरिक डिजायनों के साथ हाथों में मेहंदी को रचाया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्रोपती ठाकुर, द्वितीय रिया साहू, तृतीय मानसी राय और आस्था नामदेव रही। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम सुरभी जैन, द्वितीय अफीफा कुरैशी, तृतीय मुस्कान वर्मन व मधु अठ्या रही। प्रतियोगिता के निर्णायक श्वेता पटेल, नीतू सोनी, ज्योति चिले, श्रुति राजपूत, खुशबू सुरेखा, अंजू खत्री रही। प्रतियोगिता प्रभारी शालिनी जैन और नीलम अग्रवाल प्रगति जैन, सारिका जैन, शिखा गुप्ता, अनिता अग्रवाल, श्रृद्धा राय, वीणा अग्रवाल और संयोजन मनोरमा रतले व रितु अग्रवाल रही। दोपहर को स्कूली छात्रों के बीच शतरंज प्रतियोगिता अलग अलग वर्गों में संपन्न हुई। मंचीय कार्यक्रमों में आकाशवाणी कलाकारों के द्वारा बुंदेली गीत संगीत और स्कूली छात्रों के नृत्य ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य आयोजनों में सौभाग्य सागर विद्यालय व ज्ञान सागर विद्यालय के बच्चों की नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद प्रसार भारती आकाशवाणी के कलाकार सदन नेमा द्वारा बुंदेली गायन की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। दर्शकों के बीच सुधांशु रतले द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें उपस्थित दर्शकों ने अपने ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन किया।
संकल्प के साथ जगा रहे स्वदेशी की अलख.. मंगलवार को आमंत्रित अतिथियों में चिकित्सा के क्षेत्र से डाॅ. सी. एल. नेमा अध्यक्ष, नेशनल इंटीग्रेटर मेडीकल ऐसासिएशन, सीएमएचओ डाॅ. राकेश राय, नगर संघचालक डाॅ. विक्रान्त चैहान, डाॅ. राजकुमार पटैल, जिला आयुष अधिकारी, डाॅ. सतेन्द्र पटैल, डाॅ. मनीष संगतानी, डाॅ. विनोद कुकरेजा, विधि क्षेत्र से जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह ठाकुर, पुलिस विभाग से कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह व शिक्षा के क्षे़ से डाॅ. हरिओम दुबे उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से डाॅ मोनिका पाॅलीवाल व डाॅ प्रिया श्रीवास्तव रही। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने वर्तमान में स्वदेशी चिकित्सा, स्वदेशी कानून और स्वदेशी शिक्षा पर अपने विचार रखते हुए लोगों को कहा कि भारतीय विद्या और ज्ञान अन्य देशों से श्रेष्ठ है और हमें जरूरत है इसे आत्मसात करते हुए इसके प्रति गर्व और सम्मान का भाव रखने की। इसके साथ ही आयुष विभाग के सम्मानित चिकित्सकों का सम्मान समिति ने किया। स्वागत भाषण डाॅ प्रिया श्रीवास्तव व संचालन एडवोकेट अनिल खरे ने किया और स्वदेशी संकल्प बृजेन्द्र राठौर के द्वारा सभी को कराया गया।

भगवान श्री सत्य साई बाबा का 101 वां जन्मोत्सव समारोह आयोजित.. दमोह / श्री सत्य साई सेवा समिति व संगठन दमोह द्वारा भगवान श्री सत्य साई का 101 वां जन्मोत्सव समारोह भक्तों के द्वारा उत्साह पूर्वक स्थानीय श्री राम मंदिर प्राचीन परिसर में आयोजित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ पी एल शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l आरम्भ में वेदपाठ उपरांत साई भजन की सुमधुर प्रस्तुति श्रीमती डॉली दुबे, महिमा कुर्मी, लक्ष्मी पटेल, सीमा दुबे, सत्या, कु.अपूर्वा, समीक्षा चौरसिया द्वारा दी गई, जिसमें हारमोनियम पर मुकेश दुबे, तबला पर चित्तर सिंह, ढफली पर राधिका कुर्मी ने संगत की l तत्पश्चात अतिथि श्री शर्मा का परिचय डॉ आलोक सोनवलकर ने दिया और उनका स्वागत महेन्द्र साहू, चैनसिंह ठाकुर व लोकेश पवार ने किया l
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में श्री सत्य साई द्वारा लोक कल्याण की भावना से निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा एवं पेयजल परियोजना पर किये गए कार्य को याद किया और कहा कि बाबा ने हमेशा *सबसे प्रेम करो सबकी सेवा करो पर बल दिया है l* श्री सत्य साई सेवा संगठन दमोह के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे एडवोकेट द्वारा संगठन की एवं श्री सत्य साई की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई l श्री सत्य साई बाल विकास के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गईं, सभी बच्चों को पुरुस्कार संगठन की ओर से अतिथि के माध्यम से वितरित किए गए l पूरे कार्यक्रम का सुन्दर व प्रभावी संचालन प्रतीक दुबे द्वारा किया गया l समापन पर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुर्मी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मुख्य अतिथि द्वारा भगवान बाबा की महामंगला आरती की गई और विभूति व प्रसाद वितरण किया गया l 
हिरदेपुर, किशुनगंज एवं भजन मंडली इमलाई,बांदकपुर, पटोना, खजरी में भी जन्मोत्सव भक्तों द्वारा मनाया गया l इससे पूर्व दिनाँक 17 से 22 नवम्बर तक विभिन्न आध्यात्मिक व सेवा गतिविधि लगातार आयोजित की गई l कार्यक्रम में भरत लाल दुबे, जगदीश पटेल,रामस्वरूप पटेल,संतोष पटेल,हर्ष लोधी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही l
आज से शुरू होंगी इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 14 जनवरी तक चलेंगी..  दमोह। प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह प्राचार्य डॉ आलोक कुमार जैन ने बताया कि 25 नवम्बर 2026 से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ;इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो 14 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थीयों को बिना आईडी कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन सहित किसी भी डिजिटल उपकरण को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। महाविद्यालय के इग्नू समन्वयक डॉ केके कोरी ने बताया कि सभी परीक्षार्थी समर्थ पोर्टल से अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से आईकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं इसके साथ ही प्रवेश पत्र ;हॉल टिकट और परीक्षा समय.सारणी भी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments