भारतीय जनता पार्टी ने बड़ामलहरा विधानसभा के उपचुनाव हेतु.. महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य.. श्रीमती कविता राय को महिला मोर्चा ओर से सह प्रभारी नियुक्त किया..
दमोह/- निकट भविष्य में होने वाले छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधानसभा के उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर (बालाघाट) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ,संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदोरिया की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती कविता राय को बड़ामलहरा उपचुनाव हेतु महिला मोर्चा ओर से सह प्रभारी नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एड० प्रीतम सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसके पूर्व भी विगत विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रभारी के रूप में श्रीमती कविता राय को नियुक्त किया गया था, दीर्घकालिक अनुभवों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है आशा है उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम बड़ा मलहरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की बुनियाद रखेगी। श्रीमती कविता राय की नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक गोस्वामी, जिलामहामंत्री रमन खत्री,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ,जिला महामंत्री भरत यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, मंडल अध्यक्ष संतोष रोहित, रितेश सोनी, एडवोकेट सुरेश पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष बृज भूषण गर्ग ,रामलाल उपाध्याय, मयंक वाधवा, पंकज सेन, ठाकुर अखलेश घोषी, पीयूष असाटी, भारत गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी मोंटी रैकवार, सिकंदर खरारे, बृजेंद्र राठौर, छोटू गीतेश अठ्या, निलेश राठौर, राहुल पाठक इमरान खान, बब्वली विश्वकर्मा, लता केसरवानी, कुसुम खरे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
0 Comments