Header Ads Widget

जिला हम्माल मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा.. आठ घंटे काम व दस हजार रूपए मासिक मजदूरी तय करने सहित अन्य मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराया

जिला हम्माल मजदूर संघ ने कलेक्टर को 

दमोह। जिला हम्माल मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामेश्वर चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम हम्माल तुलावटी कृषि उपज मंडियों में हम्माल तुलाई का काम करते हैं जब तक शरीर में शक्ति रहती है तब तक हम मेहनत करते हैं उसके बाद हमारी रोजी-रोटी का साधन नहीं रहता साथ ही उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखी।
  जिसमें हम्माल तुलावटियों को 60 वर्ष पूर्ण होने पर सरकारी पेंशन 10 हजार रूपय प्रतिमाह देना, हम्माल तुलावटियों को प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़ा जाएं, हम्माल तुलावटियों को गरीबी रेखा में जोड़ा जाए एवं सबके राशन कार्ड बनाए जाएं, हम्माल तुलावटियों को मजदूरी निश्चित की जाएं 10 हजार प्रति माह मजदूरी दी जाए एवं 8 घंटे काम करवाने हेतु समय निर्धारित करें। मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन राशि योजना पुनः चालू की जाएं, हम्माल तुलावटियों का दस लाख का बीमा करवाया जाएं। 

इन सभी मांगों को लेकर कलेकटर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चैबे, जिला महामंत्री शैलेंद्र खरे, हम्माल मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रामेश्वर चैधरी, राजेश प्रजापति, उमेश राय, गोविंद राठौर, अजय, मनीष राज, कमलेश, अज्ज,ू अशोक रावत, अनिल राज, बालमुकुंद अहिवाल की मौजूदगी रहीं।

Post a Comment

0 Comments