Header Ads Widget

श्रीदेव जागेश्वर नाथ मंदिर बांदकपुर में जल वृष्टि मंत्रों को बोलते हुए कराया गया विशेष रुद्राभिषेक.. कोरोनावायरस के निवारण के लिए चल रहा है एकादश दिवसीय रुद्राभिषेक..

कोरोना के निवारण के लिए एकादश दिवसीय रुद्राभिषेक
दमोह। श्री देव जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में कोरोना वायरस के निवारण के लिए एकादश दिवसीय रुद्राभिषेक का विशेष आयोजन चल रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से ध्यान रखा जा रहा है साथ समस्त पुजारियों के द्वारा माक्स पहनकर ही मंत्राेच्चार पूजन कराया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित राम कृपाल पाठक के मार्गदर्शन में मंदिर के समस्त पुजारियों के द्वारा श्री देव जागेश्वर नाथ जी का आज जल वृष्टि की विशेष कामना से जल वृष्टि के मंत्रों को बोलते हुए रुद्रा भिषेक किया गया।
 मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में  पुजारियों के द्वारा विशेष मंत्रोचार करते हुए कोरोना वायरस के निवारण के साथ-साथ जल वृष्टि के लिए भी विशेष प्रार्थना करी गई। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रबंधन के लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया गया है की सोशल डिस्टेंसिंग का आवश्यक रूप से ध्यान रखा जाए एवं समस्त पुजारी माक्स पहन कर के ही पूजन संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि वैसे तो यह संपूर्ण आयोजन वैश्विक बीमारी कोरोनावायरस के निवारण के लिए आयोजित कराया जा रहा है ताकि इस बीमारी का शीघ्र अति शीघ्र निवारण हो और हमें इस से जल्दी मुक्ति मिले।
 इसी क्रम में आज अनावृष्टि को देखते हुए मंदिर प्रबंधक के मार्गदर्शन में जल वृष्टि के लिए जल बृष्टि के मंत्रों के द्वारा भोलेनाथ जी का विशेष रुद्राभिषेक पूजन कराया गया जिसमें श्री देव जागेश्वर नाथ जी के चरणों में यह प्रार्थना करी गई कि परमात्मा आपकी कृपा से प्रत्येक कार्य संभव हो जाता है। असाध्य कार्य भी सिद्ध हो जाता है। यह श्रद्धा विश्वास का विषय है। भोलेनाथ जी के चरणों में पूर्ण श्रद्धा विश्वास को रखते हुए यह प्रार्थना की गई कि शीघ्र अति शीघ्र बारिश होवे और हम सब पर आपकी कृपा होवे।

 ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित राम कृपाल पाठक ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार जिस कामना से भी भोलेनाथ जी का अभिषेक पूजन किया जाता है वह निश्चित ही सफल होता है आपकी जो भी मनोकामना हो भोलेनाथ जी उसको पूर्ण करते हैं जिसमें हम भोलेनाथ जी से यह प्रार्थना करते हैं की शीघ्र बीमारी नष्ट होवे और आपकी कृपा से वर्षा होवे जिससे फसलों काे नुकसान नहीं होवे भोलेनाथ जी सभी पर कृपा करें सभी स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें ट्रस्ट कमेटी की ओर से समस्त भक्तों से आग्रह किया गया है कि दर्शन के समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें एवं मुंह में मास्क अनिवार्य रूप से बांधे जिससे किसी भी दर्शनार्थी को परेशानी ना हो। पं. रवि शास्त्री की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments