Header Ads Widget

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने वरिष्ठ नेता कीरत यादव की सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक विदाई दी.. इधर सिद्धक्षेत्र पालर माता मंदिर परिसर में.. लोधी समाज के युवाओं ने पौधारोपण कर टीगार्ड लगाया..

कीरत यादव की विदाई समारोह का आयोजन
दमोह। म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह के संरक्षक कीरत प्रसाद यादव सेवा निवृत्त हो गये हैं। जिलाध्यक्ष शेख हनीफ खान ने बताया कि लद्युवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा  ने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विदाई समारोह सादगी पूर्ण तरीक से मास्क, सेनेटाईजर, सोशल डिसटेंस का पालन करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्णतः शासन के नियमों का पालन किया गया। 
कीरत प्रसाद यादव लघुवेतन कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रांताध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला संरक्षक के पद पर रहे है। श्री यादव को विदाई देते हुए कहा कि श्री यादव कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हुए है हमारे दिलों से नहीं, आप समय समय पर संघ के संचालन एवं हमें मार्गदर्शन देते रहेगें। कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा के समस्त अध्यक्ष उपस्थिति हुए सभी ने श्री यादव को कर्मठ लगनशील, मेहनती एवं मिलनसार बताया तथा सभी ने उनके भविष्य की मंगल कामना की। 
लघु वेतन कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष देवकुमार रजक, पथरिया अध्यक्ष प्रेम पटेल ने श्री यादव को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला संयोजक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राकेश हजारी, आरके मिश्रा, अनिल जैन, सत्यनारायण तिवारी, सुरेन्द्र सिकरी, मेहमूद सिद्धिकी, अशोक स्वामी, मनोज चैबे, शिवचरण रैकवार, प्रमोद अहिरवार, शैलेन्द्र अहिरवार, अभिषेक राजपूत, बाबूलाल विश्वकर्मा, कमला बाई, मनोहर लाल अहिरवार, गणेश दुबे आदि की उपस्थिति रहीं।
लोधी युवाओं ने पौधारोपण कर टीगार्ड लगाया
दमोह। ग्राम बरखेरा बैस तहसील पटेरा के जागरूक युवाओं ने सिद्धक्षेत्र पालर माता मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार पौधों का रोपण  किया जिसमें आम, नीबू, आंवला, बरगद, नीम आदि के लगभग 30 पौधों का रोपण करते हुए टीगार्ड से पौधों को सुरक्षित रहने हेतु सभी युवाओं ने गोलजाली एवं तार (टीगार्ड) से बंद करते हुए पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूर्व सरपंच दादा भूप सिंह ने युवाओं को यह संदेश दिया कि सिर्फ पौधारोपण करना हमारा उद्देश्य नहीं है उनकी सुरक्षा भी जरूरी है क्योकि पौधों को लगाकर उनकी देख रेख भी अतिआवश्यक हैं तभी एक पौधा वृक्ष बनकर तैयार होगा और हम सब शुद्ध वातावरण में रह सकेंगे। 
 अगर हम पौधों को समय पर पानी, खाद एवं देख रेख नहीं करते तो पौधे कुछ समय बाद  नष्ट हो जाते हैं इसलिए सभी युवाओं ने संकल्प के साथ पौधों की देख रेख का जिम्मा लिया औा टीगार्ड से बंद किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व सरपंच दादा भूप सिंह, भरत सिंह महदेले, रामेश्वर पटेल, जहान सिंह, जगबेन्द्र सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, कल्याण सिंह लोधी, शिवदयाल पटेल, वंशी पटेल, प्रेवेंद्र पटेल, अजय सिंह, संदीप सिंह, पवन अठ्îा, सेवा विश्वकर्मा, महीपाल सिंह लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी, रामचरण आठ्या, पवन आठ्या, कोदू लाल विश्वकर्मा, गणेश पटेल लोधी आदि की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments