Header Ads Widget

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर.. आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय पशु सेवा केंद्र तेन्दूखेड़ा गौशाला में.. श्री बड़े सरकार किषनगढ़ धाम के सानिध्य में.. गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया..

गौशाला में.गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन संपंन

दमोह। तेन्दूखेड़ा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौशाला में गौवंष को नहलाया गया इसके अलावा  आमंत्रित अतिथी क्षेत्रीय विधायक धर्मेंद्र सिंह, पूर्व उर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी की मौजूदगी में एवं बड़े सरकार के सानिध्य में गौमाता का विधी विधान के साथ पूजन किया गया। 

गोपाष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए बड़े सरकार ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण छः वर्ष की उम्र में गायों के बछड़ों को चराते थे और आज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने गायों का चराना शुरू किया था और भगवान जिस दिन जो कार्य करते हैं उसी समय शुभ महूर्त बन जाता है। उसी समय से गोपाष्टमी का पर्व मनया जाता है। इस दिन जो भी गौमाता का पूजन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री दषरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, रघुनाथ सिंह यादव,रमेष तिवारी, परम सिंह लोधी के साथ अन्य लोगों ने गौमाता का महत्व बताया साथ ही डॉ डीके विश्वकर्मा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं दमोह ने गौवंषो के सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की विस्तिृत जानकारी दी। इसके बाद समस्त अतिथियों ने गौशाला में मौजूद गौवंष को गुड़ के लड्डू एवं खिचड़ी ख्लिाई। 

कार्यक्रम में गोविंद यादव, मूरत सिंह, नर्मदा दुवे, गनेष यादव, राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी भूपत सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सिंघई, रष्मि साहू, रघुनाथ यादव, कृष्णा यादव, भक्त प्रहलाद यादव, संतोष दुवे, विवेक चैधरी, द्वारका सिंह, राहुल चैकसे, मदन नामदेव, शिव पाठक, सोमनाथ सोनी, डा. हरिकांत बिलवार, परम सिंह, एसके सोनी, रामेष्वर यादव, गौसेवक अषोक यादव गौषाला अध्यक्ष संजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष ऋषभ कुमार सिंघई, महामंत्री अमरचंद जैन, राजेंद्र जैन अमित जैन, राहुल जैन, सोनू सिंघई सोनू जैन, महिला मंडल से श्रीमति मंजू मोदी, अजिता जैन, सविता चैधरी, सुनीला जैन, मंजुला दीदी, अन्नू जैन बसंत सेन के अलावा गौशाला के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। तेंदूखेड़ा से विशाल रजक की रिपोर्ट--

Post a Comment

0 Comments