गांधी पुण्यतिथी पर रामधुन के साथ विनयांजली
दमोह। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसजनो के साथ घंटाघर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार करते हुए राष्ट्रहित में जिन महापुरूषों ने बलिदान दिये उन शहीदों को नमन करते हुए रामधुन का आयोजन कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं विचार थे सत्य, अहिंसा, क्षमा से परिपूर्ण उनका महान व्यक्तित्व युगावन्तर गांधी जी को मन से नमन करते हुए कहा कि बापू ने कहा था कि रामराज्य का मतलब आदर्श प्रजातंत्र किन्तु भाजपा किस तरह का आदर्श देश में फैला रही है वह किसी से छुपा नही है।इस अवसर पर सतीश जैन, मनु मिश्रा, संतोष भारती, ललित नायक, लालचंद राय, विक्रम ठाकुर वीरेन्द्र ठाकुर सेवादल अध्यक्ष, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र चैबे, नितिन मिश्रा, आशीष पटैल, राजा रौतेला, धनसिंह राजपूत, मंजीत यादव, अजय सरवरिया, पवन गुप्ता, कमला निषाद, दिनेश रैकवार, प्रजु यशोधरन, अमित नामदेव ने भी गांधी प्रतिमा पर पुष्पाहार करते हुए कहा कि केन्द्र में बैठी सरकार आये दिन किसानों पर झूठे मामले बनाकर उनका शांति पूर्ण धरना तुड़वाने के लिए नये नये हथकंडे अपना रही है। बढ़ती मंहगाई पर कोई भी भाजपा नेता बोलना नहीं चाहता। सत्ता की हवश ही बनकर रह गई है भातीय जनता पार्टी।
तत्पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने घंटाघर से पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर चैक और वहाॅं से पहुॅंचकर शहीदी दिवस पर जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया और मरीजों की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विजय मिश्रा, बसंत कुशवाहा, विजय रैकवार, मार्तण्ड सिंह, राजेन्द्र दुबे, राज ठाकुर, के.के. अग्रवाल, अजय जाटव, राजेश साहू, राजेश खरे, बब्लू राज, राहुल अहिरवार आदि की उपस्थिती रही। प्रफुल्ल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
0 Comments