Header Ads Widget

तीन कृषि कानून के विरोध में 9 फरवरी को कांग्रेस के दिल्ली में संसद धेराव को लेकर.. जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव इंद्रेश शर्मा ने बैठक ली.. युवाओं से दिल्ली कूच के दौरान एक मुट्ठी मिट्टी साथ ले जाने का किया आव्हान..

 प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव का हुआ दमोह आगमन

दमोह। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव के आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय  में जिला युवा कांग्रेस एवं विधानसभा अध्यक्ष के तत्वाधान में 9 फरवरी को किसानों पर लागू किये गये तीन कृषि कानून वापिस लिये जाने को लेकन दिल्ली में आयोजित संसद का धेराव को लेकर बैठक हुई। 

प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव इंजीनियर इंद्रेश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार आदेश ओ.सी.एल.एच.सी.सी.एल गेल इंडिया पाइप लाइन बीना रिफाइनरी खेल स्टेडियम एवं अन्य विभागों का निजीकरण करने में लगी है। मोदी कहते थे देश बिकने नहीं दूगा और अब सरकारी उपक्रम बेचने में लगे है युवा इकाई दिल्ली जाये तो अपनी विधानसभा की एक मुठठी माटी लेकर जरूर लेकर जाये। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष अफजल खान, सतीश जैन, मनु मिश्रा, लालचंद राय, सोनू जैन, वीरेन्द्र सिंह, नितिन मिश्रा, शुभम तिवारी, अरविन्द अवस्थी, रफीक खान, आयुष दुबे, आरिफ राइन ने कहा कि दमोह की प्रत्येक विधानसभा से युवा कांग्रेसी अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर केन्द्र सरकार की अनीतियो के खिलाफ आवाज उठायेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने युवा काग्रेसियों को राष्ट्रव्यापी इस मुहिम में वह सभी अपना सहयोग देगें। इस अवसर पर चंद्रप्रताप सिंह, राहुल पटेल हटा, अकुंर जैन जबेरा, अजय सरवरिया, पप्पू कसोटया, अजय जाटव, विजय मिश्रा, छुन्ना शर्मा, गोपाल रैकवार, राजू ठाकुर, राजेश साहू, सोनू कोरी, राजेश दुबे, सुरेन्द्र परमार आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसियों की उपस्थिती रही।

Post a Comment

0 Comments