रानी दमयंती नगर मंडल दमोह की बैठक संपन्न..
दमोह। आजीवन सहयोग निधि को लेकर रानी दमयंती नगर मंडल दमोह की बैठक में जिलाध्यक्ष एड.प्रीतम सिंह लोधी जी की अध्यक्षता एवं युवा नेता सिद्धार्थ मलैया के विशेष अतिथ्य में संपंन हुई। इस अवसर पर अजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रमन खत्री, सहप्रभारी संजय सेन एवं मंडल प्रभारी बृजभूष गर्ग, विधानसभा प्रभारी राजकुमार सींग हरदुआ, भाजपा उपाध्यक्ष सुधा झारिया, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बीडी बावरा मंच पर उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने दीनदयाल जी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन किया।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत पवन तिवारी, राघवेन्द्र ठाकुर, दिगविजय सींग, जयपाल यादव, वर्षा रैकवार, अतुल जैन, हरि रजक, विशाल शिवहरे, अंकुर सिसौदया, ब्रजेश गर्ग, नरेन्द्र अहिरवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री एड.नीलेश सिंघई द्वारा किया गया। मंडल के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने बैठक के विशष में विस्तार से चर्चा की भाजपा जिलाध्यक्ष एड.प्रीतम सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की पार्टी के इस पुनीत कार्य में प्राणपण से लगकर मंडल के लक्ष्य को पूरा करना है। श्री लोधी ने नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व तैयारी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ मलैया, जिला प्रभारी रमन खत्री, सहप्रभारी संजय सेन ने भी अपने विचार रखें। बैठक का आभार नगर मीडिया प्रभारी पंकज सेन द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मनोज अहूजा, संतोष पाटकर, सुरेश पटेल, किश्शु खरे, छाया साहू, आलोक मुखरैया, सौरभ खत्री, जमना चैबे, तरूण चैबे, रीतेश सोनी, अरविंद रजक, राजू राज, राजू राठौर, देवेन्द्र जैन, तरूण अहिरवार, दीपक सोनी, रिंकु श्रीवास्तव, देवेन्द्र यादव सहित विभिन्न वार्डो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दीनदयाल नगर मंडल दमोह की बैठक संपन्न..
दमोह। दीनदयाल नगर मंडल दमोह नगरीय निकाय एवं आजीवन सहयोग निधि की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री प्रीतम सिंह लोधी ने नगरीय निकाय चुनाव में वार्डो में वोटर लिस्ट से नाम दिनाँक 8 से 15 फरवरी तक जोड़ने काटने पर कार्य करने के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।
विधानसभा प्रभारी सम्मानीय सिद्धार्थ मलैया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यालय संचालन के लिए अपने समर्थकों जिनसे हम वोट मांगने जाते हैं उन्हीं लोगों से संचालन के लिए सहयोग निधि के रूप में लेते हैं और उन्हें रसीद देते हैं। यह हमारी पार्टी की सुचिता है। नगर अध्यक्ष संतोष रोहित ने आजीवन सहयोग निधि के लिए नगर के सभी वार्डों में प्रभारी सहप्रभारी की घोषणा की। जिला सह प्रभारी सतीश तिवारी, नगर मंडल प्रभारी कपिल सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष बिहारी लाल गौतम, उमा नेमा, बैठक में की खास मौजूदगी रही। संचालन नगर महामंत्री संदीप जैन ने, आभार श्याम अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति मालती असाटी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बीडी बावरा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इंतखाब बैग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, पुष्पा चिल्ले डॉ केदार शर्मा विक्की सेन आशीष राय पवन चंदेल कृष्णा राज अमित त्यागी भज्जू पटेल विवेक अग्रवाल दिलीप चौरसिया संदीप चौबे राजेश पटेल नारायण सोनी पप्पू पटेल सुरजीत राजपूत मुकेश रैकवार मनीष असाटी मंजू लता चौहान विक्रांत सराफ प्रदीप जाटव सुरेश रोहित विकास ठाकुर अजय अहिरवार गोविंद राय बबलू चक्रवर्ती सुधीर जैन शादाब खान विनीता जड़िया गन्नी अठ्या नरेंद्र कोरी आशीष नेमा धर्मेंद्र अहिरवाल सुरेश पटेल धीरेंद्र अहिरवाल शिवानी गोस्वामी प्रीतम पटेल गायत्री बंसवर्ती एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
0 Comments