नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल के सदस्यों द्वारा पोस्टर विमोचन..
दमोह। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संचालित नेहरू युवा केंद्र दमोह जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में नेहरू युवा नव जागृति युवक मंडल बांसा कला एवं कृष्णा युवा मंडल द्वारा गत दिनों जल शक्ति अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक घनश्याम पटेल, बसंत पटेल, मुकुल दुबे, सेवक प्रजापति, गौरव पटेल, पथरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अदिति यादव, पथरिया थाना प्रभारी बृजेश पांडे, माधव राव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया प्राचार्य डॉ संध्या पिंपलापुरे, परियोजना अधिकारी राजकुमार लड़िया सहित अधिकारियों की मौजूदगी रही।
दीपक उपाध्याय पुजारी पुरोहित कर्मकण्ड महासंघ के ब्लाॅक अध्यक्ष बनें..
दमोह। पुजारी पुरोहित कर्मकण्ड महासंघ के जिलाध्यक्ष पं.राहुल पाठक एवं पं.मोनू पाठक की उपस्थिति में ब्लाॅक पटेरा में एक सामान्य बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पं.मोनू पाठक की अध्यक्षता में पं.महंत गजेन्द्र पुरी महाराज द्वारा पं.दीपक उपाध्याय को ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं ब्लाॅक उपाध्यक्ष के पद पर दिनेश मिश्रा, दीनदयाल उपाध्याय ब्लाॅक महामंत्री शिवम पांडे, अशोक गर्ग मंत्री रामकुमार गर्ग, सचिव राममिलन परौहा, सहसचिव मधुकर तिवारी, कोषाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र प्यासी, सहमीडिया प्रभारी संजय शुक्ला, पं.सुनील तिवारी को नियुक्त किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोगों की उपस्थिति रहीं।
भारत माता के जयकारों के साथ भारत माता की महाआरती संपंन..
दमोह। बकौली दुर्गा माता मंदिर के सामने पार्किंग में दमोह शहर के राष्ट्र प्रेमी युवाओं द्वारा भारत माता की महाआरती की गई। आरती का प्रारंभ माँ भारती की पूजा अर्चन के साथ हुआ। महाआरती के दौरान युवाओं द्वारा भारत माता के जयकारे लगाये गये जिससे संपूर्ण माहौल उल्लासमय हो गया। महाआरती के उपरांत सभी युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शहर के प्रत्येक चैराहे पर सप्ताह में एक बार भारत माता की महाआरती का आयोजन किया जायेगा।
महाआरती में प्रमुख रूप से अमित राय, अभिषेक सोनी, अंबर मिश्रा, नीलेश राठौर, अखिलेश ठाकुर, गौरव सोनी, शिवम सोनी, रोहित राय, निक्की सोनी, पवन रजक, मनीष सोनी, विक्रम साहू, कपिल सोनी, रीतेश सोनी, अभिषेक नेमा, गौरव नेमा, शिवम अग्रवाल, राहुल, सतीश, राम, सूरज, श्रवण, प्रकाश, आशीष, गुड्डा, विकास, आकाश, गोलू, अनुज, आदित्य, जागेश्वर चैरसिया एवं सैकड़ों की तादाद में देशप्रेमी युवाओं की उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने नगर के समस्त देषप्रेमी युवाओं से आगामी दिनों में आयोजित होने वाली भारत माता की आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
0 Comments