भारतीय संस्कृति एवं हिंदी भाषा पर कुठाराघात स्वीकार नहीं.. मनहर
दमोह। राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शम्भू सिंह मनहर का दमोह में आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई दमोह की बैठक अरिहंत रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मध्यप्रदेश के नव प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शम्भू सिंह मनहर ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में भारतीय संस्कृति सनातन धर्म और हिंदी भाषा में हो रही मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी रचनाकारों से आग्रह किया कि वे अपनी रचनाओं में इन विषयों को प्राथमिकता दें। सह अतिथि प्रदेश महामंत्री मनीष तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति एवं हिंदी भाषा की रक्षणार्थ युवा साहित्यकारों की भागीदारी अति अनिवार्य है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला संरक्षिका के रूप में बबीता चैबे शक्ति ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया। जिला कार्यक्रम प्रभारी एवं संरक्षक कृष्ण कुमार चैबे ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागताभिनन्दन किया। जिलाध्यक्ष आशीष तंतुवाय ‘कबीर’ ने बताया कि राष्ट्र जागरण धर्म हमारा उद्देश्यपूर्ति हेतु काव्य धर्म की जागृति का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शम्भू सिंह मनहर प्रदेश भ्रमण पर हैं, जिनका प्रवास आज दमोह में हुआ। काव्य शिल्प से जुड़े साहित्यिक मनीषियों हेतु आगामी अधिवेशनों की रूपरेखा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर जिला इकाई सदस्यों द्वारा अतिथियों को भगवान जागेश्वरनाथ जी का छायाचित्र भेंट करते हुए आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर बुंदेली युवाकवि भूपेंद्र जैन,प्रकाश पटेल,पवन राज हिंडोरिया, अक्षय दीक्षित, संजय पटेल, वीरेंद्र चक्रवर्ती, गजेंद्र वर्मन, तरुण शर्मा, रोहित पटेल, विधान चैबे, छात्र क्रांति दल जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह पटैल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। भेंटवार्ता का संचालन जिलाध्यक्ष आशीष तंतुवाय ‘कबीर’ ने किया एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी एवं संरक्षक कृष्ण कुमार चैबे ने आभार व्यक्त किया।
0 Comments