Header Ads Widget

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला का दमोह आगमन 10 अप्रैल को.. पार्टी की रैली के बाद तहसील ग्राउंड में होगी आम सभा.. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी मीडिया से रूवरू हुए..

 राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव का आगमन आज

दमोह। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला आज दमोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आज 10 अप्रैल को दमोह शहर में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विशाल रैली का आयोजन होगा। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जबलपुर नाका से प्रारंभ होकर किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चैराहा, राय चैराहा, घंटाघर, अंबेडकर चैराहा, कीर्ति स्तंभ होते हुए तहसील ग्राउंड में प्रवेश करेगी एवं 12 बजे से तहसील ग्राउंड में विशाल आम सभा का आयोजन रखा गया है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

  इसके पूर्व शुक्रवार को जबलपुर नाका जैन मंदिर के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी मीडिया से रूवरू हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा तथा कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहां कि शराब की बिक्री की ओर सभी पार्टियों का ध्यान बना रहता है लेकिन आम नागरिकों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकताए गिराते हुए कहा कि उनकी पार्टी नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Post a Comment

0 Comments