भाशचेपा प्रत्याशी उमासिंह के समर्थन में विशाल जनसभा
दमोह। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला जी ने शनिवार को दमोह में रोड शो करती हुई जबलपुर नाके से किल्लाई चैराहा, तीन गुल्ली चैराहा, राय चैराहा, घंटाघर, अंबेडकर चैक, कीर्ति स्तंभ होते हुए तहसील ग्राउंड में आम सभा को संबोधित किया। जहां पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी पार्टी के केंद्रीय महासचिव आशीष शुक्ला का फूल मालाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज हमारी पार्टी के लिए अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है जहां पर पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर के समाज में मिल रहे हैं जहां पर समाज को नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं अन्य पार्टियों द्वारा समाज के लोगो को नशा पहुंचाया जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी का पतन हो रहा है। संध्या शुक्ला जी ने मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आने वाले समय में कुर्सियों से उतारकर धूल चटाने में सक्षम होगी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने कहा कि यह बांसुरी द्वापर में श्री कृष्ण भगवान के बजाई थी और कंस मामा का अंत किया था और आज यह बांसुरी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता बजा रहे हैं। इस कलिकाल में शिवराज सिंह चैहान मामा की कुर्सी कब खिसक जाए यह बांसुरी की धुन बता रही है।
केंद्रीय महासचिव आशीष शुक्ला ने कहा कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जन-जन की पार्टी है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का हर एक कार्यकर्ता नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवानो का जीवन जीते हुए समाज में परिवर्तन ला रहे हैं जहां अन्य पार्टियों द्वारा दारू पैसे कंबल आदि चीजों का प्रलोभन देकर के वोट खरीदते हैं जहां पर आज समाज के लिए सचेत होने की आवश्यकता है और अपने मताधिकार को समझें और अपना मत राष्ट्रहित में प्रदान करें।
0 Comments