मां कर्मा जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमोह के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है, चाहे इस क्षेत्र के विकास के लिए सतधरू, सीतानगर, जुझार जैसी जल परियोजनाएं की स्वीकृति हो या यहां के युवाओं के लिए भाजपा प्रत्याषी द्वारा मेडिकल कालेज की स्वीकृति की बात हो। भाजपा ने इस क्षेत्र और यहां की जनता का हमेशा ध्यान रखा है। दमोह में विकास का क्रम निरंतर जारी रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को आगामी 17 अप्रैल को भारी मतों से विजयी बनायें।
यह अपील भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को साहू समाज की धर्मशाला में मां कर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री संतोष साहू, श्री सत्येन्द्र साहू आदि उपस्थित थे। श्री शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज कर्मशील समाज है, जिसनें हमेशा भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। साहू समाज ने दमोह के विकास में हमेशा सहभागिता की है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर समाज और हर वर्ग की चिंता की है। पिछले 15 वर्षों में भाजपा की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई, जिसका लाभ हर समाज, हर वर्ग को मिला।
उन्होनें कहा कि दुर्भाग्य से प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ सरकार रही। जिसनें भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनका हक छीना। उन्होनें कहा कि 15 महीने बाद मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और गरीबों के लिए योजनाओं का फिर से क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान गरीब कल्याण के मिशन में जुटे हुए है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व हर समाज, हर वर्ग के साथ खड़ा है।
श्री शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव दमोह के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी संगठन लड़ रहा है। चुनाव में प्रत्याशी जरूर होता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ता है और चुनाव जीतता है। उन्होनें कहा कि जिस तरह हर चुनाव में साहू समाज ने भाजपा का साथ दिया है, इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास व्यक्त कर पार्टी प्रत्याशी भाई राहुल लोधी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनायें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साहू समाज के मान-सम्मान में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी। इस अवसर पर गुड्डा साहू, रितेष साहू, विक्रम साहू, कल्पित साहू, रिंकेश साहू, सौरभ साहू, महेश साहू, अनमोल साहू, लकी साहू, नवल साहू एवं अनुराग साहू आदि उपस्थित थे।
गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेका, बांदकपुर कुंडलपुर में दर्शन किये
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को दमोह मोरगंज गल्ला मंडी स्थित गुरूद्वारा में पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, इसके पश्चात श्री शर्मा बांदकपुर रवाना हुए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी ने बांदकपुर पहुंचकर श्री जागेश्वर नाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। बांदकपुर से नेतागणों ने जैन तीर्थ कुंडलपुर पहुंचकर बड़े बाबा भगवान आदिनाथ के दर्शन किये।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी,ब्रज गर्ग सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
बूथ के हर यूथ का वोट भाजपा को मिले- वैभव पंवार
दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि युवा का मतलब वायु होता है। मोर्चा के कार्यकर्ता तेज गति से हर बूथ पर सघन जनसंपर्क में जुटे हुए है। इस उपचुनाव में दमोह विधानसभा के 361 बूथ के हर यूथ का वोट भाजपा को मिले, इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। श्री वैभव पंवार युवा मोर्चा के होने वाले मंडल सम्मेलनों की तैयारियों को लेकर बुधवार को बांदकपुर मंडल में सेक्टर बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक को पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक ने भी संबोधित किया।
श्री पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने युवा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं बनाई और उनका सफल क्रियान्वयन किया। दमोह के युवाओं को मेडिकल कालेज की सौगात भाजपा ने दी है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की लोकप्रियता से हर युवा प्रभावित है। दमोह के चुनाव में यहां का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होनें बताया कि युवा प्रत्याशी भाई श्री राहुल सिंह लोधी के समर्थन में युवा मोर्चा सेक्टर सम्मेलन और सेक्टर बैठकों में जुटा हुआ है। चुनाव प्रचार के अगले चरण में मोर्चा मंडल सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मार्गदर्शन करेंगे।
सेक्टर बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, प्रदेश मंत्री डा. विक्रम सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शिशिर बड़कुल, जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, अभिषेक राय, मनदीप यादव, भरत यादव, श्रवण पाठक, अभिषेक सोनी, राहुल खरे सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।
दमोह। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार जोरों पर है। सेक्टर सम्मेलन और सेक्टर बैठकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क में लगे हुए है। पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भाजपा प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी के समर्थन में 8 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। बांसा तारखेड़ा में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह पार्टी प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की इमलिया घाट में सभा
पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी श्री राहुल सिंह लोधी के समर्थन में जनसंपर्क कर आमसभा को संबोधित करेंगी। उमाश्री भारती एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा दोपहर 3 बजे दमोह विधानसभा के अभाना मंडल के इमलिया घाट में आमसभा को संबोधित करेंगे।
ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव आशीर्वाद गार्डन में सायं 5 बजे ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
0 Comments