Header Ads Widget

विवेकानंद नगर और MLB स्कूल कोविड केयर सेन्टर, जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर.. दमोह जनपद के 5 गांवो मे टीकाकरण शुरू.. एसडीएम, तहसीलदार ने ग्रामीण टीकाकरण केन्द्रों में पहुँचकर जायजा लिया.. सभी से टीकाकरण करवाने अपील की..

 विवेकानंद नगर और एमएलबी स्कूल सीसीसी पहुंचे 

दमोह। कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य आज दोपहर आकस्मिक रूप से शहर में स्थित दोनों कोविड केयर सेंटर पहुंचे। यहां पर उन्होंने भर्ती मरीजों की जानकारी ली। मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में, उनको मिलने वाले भोजन आदि की भी जानकारी ली। साथ ही कार्यरत स्टाफ से कहा कोई समस्या हो तो बतायें। कोविड केयर सेंटर विवेकानंद नगर में 13 मरीज भर्ती है। यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश राय ने बताया एक मरीज आज उनके पास आया था, चेहरे में सूजन थी, उसे जबलपुर रिफर किया है। श्री चैतन्य ने उसकी जानकारी रखने के निर्देश दिये।

यहां से कलेक्टर श्री चैतन्य एमएलबी स्कूल कोविड केयर सेंटर पहुचे, यहां पर 4 मरीज है, एक आज डिस्चार्ज होने की जानकारी दी गई। यहां मौजूद स्वास्थ्य अमला अचानक कलेक्टर के पहुंचने से अचंभित था। कलेक्टर ने यहां मूलभूत सुविधाओं, भोजन आदि की जानकारी ली। श्री चैतन्य ने स्टाफ से कहा कोई समस्या हो तो बतायें। स्टाफ ने कहा फिलहाल कोई समस्या नहीं है, दो कमरों में चार मरीज है, खाना समय पर मिल रहा है, यहां मायसेम सीमेंट की ओर से भोजन तथा विवेकानंद नगर में गायत्री परिवार द्वारा भोजन व्यवस्था की जानकारी दी गई है। कलेक्टर ने दोनों जगह सेम्पल लेने के संबंध में जानकारी ली। बताया गया सेम्पल सीसीसी विवेकानंद नगर में लिए जा रहे है, एमएलबी में नहीं।

जिला अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर पहुंचे कलेक्टर 

दमोह। कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य आकस्मिक रूप से जिला असप्ताल पहुंचे। वे यहां डीसीएससी वार्ड और आईसीयू वार्ड पहुंचकर मरीजों की पूर्ण जानकारी ली। डीसीएससी वार्ड में कार्यरत स्टाफ ने बताया यहां 27 मरीज है, 6 डिस्चार्ज हुए है। श्री चैतन्य ने भती मरीजों में ऑक्सीजन की मात्रा जो लग रही है, की भी जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ से समस्या के संबंध में भी जानकारी ली, कहा हो तो बतायें। 

 कलेक्टर डीसीएससी वार्ड से सीधे ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर पहुंचे। यहां तकनीकी स्टाफ से आपूर्ति और खपत की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी से प्रतिदिन की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिये। यहां पाईप के माध्यम से आक्सीजन आपूर्ति की जा रही है। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. दिवाकर पटैल ने ऑक्सीजन की पूरी जानकारी दी। साथ ही भर्ती मरीजों और उनकी स्थिति पर जानकारी विस्तार पूर्वक दी।

दमोह जनपद के 5 गांवो मे टीकाकरण हुआ शुरू..

दमोह। जिला प्रशासन कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेसिंग और वैक्सीनेशन करवाना आवश्यक है। इसी तारतम्य में जनपद दमोह अंतर्गत आज 5 ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन सेंटर्स की स्थापना की गई है

                                       


जहां पर ग्राम स्तरीय टीम एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और तथा ग्राम पंचायत प्रधान की सहभागिता थी।  कई ग्राम पंचायतों में इसके नतीजे  बहुत ही अच्छे देखने को मिला, जहां  ग्राम पंचायत अभाना में कुल 70 लक्ष्य में 65 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया, दूसरी ओर हलजग में 27, जोरतला में 5, पालर में 38, जमुनिया 9 लोगो ने टीकाकरण करवाया। कई जगह सफलता प्राप्त हुई, कई जगह अमले को कड़ी मस्शकत करनी पड़ी।

                                         


इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह राकेश सिंह मरकाम, तहसीलदार दमोह डाँ बबिता राठौर, बीएमओ डाँ चटर्जी द्वारा ग्राम पंचायत अभाना, हलगज, पालर, जमुनिया जोरतला, पिपरिया दिगंबर का निरीक्षण किया गया, जहां पर लोगों को जागरूक करते हुए 77 वर्षीय महिला रूपरानी पटेल एवं 75 वर्षीय बलराम पटेल का वैक्सीनेशन कराया गया। दोनों ही महिला और पुरुष स्वस्थ हैं और उन्होंने सभी से अपील की कि आप लोगों भी टीकाकरण करवाएं। 

Post a Comment

0 Comments