कांग्रेस सेवा दल ने चाचा नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
दमोह। चाचा नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय नेहरू पार्क में कांग्रेस सेवा दल द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में एवं दमोह के नवनिर्वाचित विधायक अजय टंडन के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चाचा नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर किशन तलैया, पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दलित बस्ती के 100 लोगों को भोजन प्रसादी का वितरण एवं फलाहार वितरित बच्चों को किए गए।
कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना काल के चलते कांग्रेस समस्त विगो के प्रमुख जिसमें युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने शामिल होकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए चाचा नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक अजय कुमार टंडन ने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत ही अधिक प्यार था इसीलिए आज पूरा विश्व आज उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानता है भारत के नवनिर्माण में चाचा नेहरू को सदैव याद किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा ने कहा आज के इस अवसर पर हम सभी कांग्रेस जनों ने आधुनिक भारत के निर्माता चाचा नेहरू को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दलित बस्ती के लोगों को भोजन का वितरण एवं चाचा के प्यारे बच्चों को फलों का वितरण करके उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा के आधुनिक भारत का जो स्वरूप आज हम देख रहे हैं वह चाचा नेहरू की देन है हम सभी कांग्रेस जन चाचा नेहरू के बताए रास्ते पर चलें एवं भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें गरीब लोगों की मदद करें एवं आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखें यही चाचा नेहरू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता ललित नायक, समीम कुरेशी, सुनील आनंद, विक्रम ठाकुर, किरण रैकवार सीताबाई पटेल, राधे श्याम शर्मा, अनिल जैन, सेवादल के उपाध्यक्ष राजेश खरे, मीडिया प्रभारी संजीव ठाकुर, राजेंद्र दुबे, धन सिंह, राजेश साहू, विजय मिश्रा के साथ युवा कांग्रेस के आयुष दुबे, लकी खटीक, विजय रैकवार की सराहनीय उपस्थिति रहीं। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
बुद्ध जयंती पर अंबेडकर चैक पर दीप प्रज्जवलित किए
दमोह। संपूर्ण विश्व को शांति मैत्री करुणा का संदेश देने वाले तथागत बुद्ध की 2565वीं जयंती के अवसर पर दमोह के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चैराहे पर भारतीय बौद्ध महासभा दमोह, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन एवं अजाक्स संघ के द्वारा कैंडल जलाकर जयंती मनाई गई। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र बौद्ध अजाक्स संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय अहिरवार, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के जिला सचिव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अहिरवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी लाल अहिरवार, बजरिया नंबर पांच के पार्षद श्री हेमराज अहिरवार, जितेंद्र उर्फ जीतू अहिरवार एवं संतोष चनपुरिया एवं अन्य साथियों की उपस्थिति रही।
वहीं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन दमोह के द्वारा ग्राम पंचायत पिपरिया रामनाथ के ग्राम तुरकाई में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के मंदिर में तीसरा स्थापना दिवस के साथ ही करूणा के सागर तथागत बुद्ध जी कि 2565वी जयंती भी मनाई गई एवं निशान साहिब की स्थापना की गयी जिसमे शासन कि गाईड लाईन का पालन किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार अहिरवार सचिव अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन दमोह, लखनलाल संगठन मंत्री, सीतारानी पूर्व सरपंच मदनलाल, संतोष, मिरचू, पन्ना लाल, श्रीराम, नोनेलाल, धर्मदास, राजा अहिरवार वीरेन्द सहित समस्त गांव के नागरिकों व महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति रहीं।
0 Comments