गायत्री जयंती पर हुआ बृहद पौधारोपण कार्यक्रम
दमोह। दो दिन से कोरोना केसों में विराम के बाद 20 जून को खेजरा निवासी एक मरीज की रिपोर्ट पाजेटिव आई है, हालांकि यह रिपीट रिपोर्ट बताई जा रही है। इधर गायत्री जयंती गंगा दशहरा एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के महा प्रयाण दिवस पर गायत्री परिवार दमोह के परिजनों द्वारा श्याम नगर के पास पुलिस ग्राउंड मैं 11 पौधों का रोपण किया गया। इसी के साथ गायत्री शक्तिपीठ में सुबह से यज्ञ एवं शाम को दीप यज्ञ एवं सुबह से शाम तक का अखंड जाप का कार्यक्रम भी रखा गया।
पौधारोपण आयोजन के समय पंडित बद्री प्रसाद गर्ग जिला संयोजक, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी भूपेंद्र तिवारी, एड. प्रद्युम्न सिंह, अजय चैबे, केदार बिधौलिया, सुनील उपाध्याय, प्रदीप खरे, राहुल टंडन, पुष्पेंद्र शर्मा, बृजेश सिंह, वेद प्रकाश दुबे, राघवेंद्र नेमा, प्रतीक दुबे, नीरज शाक्य, प्रखर गर्ग, रामकृष्ण पटेल, शोभाराम पटेल, सुरेश पटेल विधि शुक्ला, खिलान सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, आर एन श्रीवास्तव, राधेश्याम शर्मा, अक्षय दुबे रत्नेश ठाकुर चित्रगुप्त सिंह ठाकुर की उपस्थिति रही।
इस बार लोगों में पौधारोपण करने की विधि बहुत ही उत्साह एवं प्रकृति के प्रति जागृति की झलक देखने को मिली। कोरोना काल के पश्चात एक पेड़ कितनी ऑक्सीजन देता है इसे सुरक्षित रखने के लिए एवं हमारे जंगलों को सुरक्षित रखने के लिए हर मनुष्य को प्रयास करना चाहिए। हर मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम तीन वृक्ष अवश्य ही लगाने चाहिए एवं अपने जीवन में जितने ऑक्सीजन पेड़ पौधों से ली जा रही है उसका ऋण तो अवश्य चुकाना चाहिए।
0 Comments