आयुष केंद्रों पर प्रोटाकाल के अनुसार आयोजन..
दमोह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग की समस्त संस्थाओं में कोविड़ 19 महामारी के कारण प्रोटोकाल के तहत् जिला स्थित शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय, दमोह, आयुष विंग, दमोह एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित समस्त आयुर्वेदिक संस्थाओं में सातवाँ अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन संपन्न हुआ. जिला आयुष विभाग अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल के नेतृत्व में एवं उनकी मौजूदगी में योगा दिवस पर जिला आयुष चिकित्सालय में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। इस अवसर पर आरएमओ डॉ अनुराग कुमार, डॉ प्रियंका जैन, डॉक्टर अनुपमा वर्मा, घनश्याम पाठक, विनोद कटारहा, अरविंद असाटी, अंजनी राय,ज्योति चैहान,सौरभ सिंह, कार्तिक, रिद्धि-सिद्धि असाटी ने भी प्रोटोकॉल के तहत योग किया।
भाजपा कार्यालय व 22 मंडलों में हुआ योग अभ्यास
दमोह। विश्व योग दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय व 22 मंडलों में योगा अभ्यास शिविर आयोजित किया गया साथ ही वैक्सीनेटर सेंटर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर योग गुरु छिदामी सिंह के द्वारा योगाभ्यास कराया गया,।
कार्यक्रम अवसर पर जिला भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि योग हमारे शरीर के साथ साथ मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए भी जरूरी है। आइये आज पुनः संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी पात्र नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।
इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी संजय सेन, सहप्रभारी मोन्टी रैकवार, राकेश दुबे,जमना चैबे, मोनू चैरसिया, राकेश लोधी, निखिल ठाकुर, अभिषेक सोनी, जमना चैबे सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। आभार कार्यक्रम प्रभारी सुरेश पटेल नेव् यक्त किया।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा कराया गया योगाभ्यास..
दमोह। योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जटाशंकर तिराहे पर स्थित त्रिमूर्ति प्रतिमा स्थल पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग गुरु कृष्ण कुमार परोहा का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। यह हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। योग का अर्थ एकता या बांधना है। इस शब्द की जड़ है, संस्कृत शब्द युज, जिसका मतलब है जुड़ना। आध्यात्मिक स्तर पर इस जुड़ने का अर्थ है सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना का एक होना। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। यह योग या एकता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बँध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से प्राप्त होती है। तो योग जीने का एक तरीका भी है और अपने आप में परम उद्देश्य भी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से लेखापाल तेजखान, युवा साहित्यकार एवं शिक्षक भूपेंद्र कुमार जैन, सामाजिक संस्था छात्र क्रांति दल जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश रोहितास, राष्ट्रीय युवा स्वंसेवक पथरिया कृष्णा पटैल, दमोह युवा स्वंसेवक, अंकित बसेडिया, शुभम् पटैल, नमन खरे, रागिनी चौरसिया एवं अमित कटारिया की उपस्थिति रही|
दमोह। एकल अभियान अंचल बांदकपुर तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एकल विद्यालय ग्राम हलगज में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ में कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर योग गुरु छिदामी सिंह के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर अंचल समिति अध्यक्ष विकास मिश्रा, सोने सिंह, जिला प्रचारक मोहन सिंह, संभाग गतिविधि प्रमुख रोशनी राजपूत, कार्यक्रम संयोजक पप्पू सिंह, भरत सिंह, भगवान सिंह, नेपाल सिंह, दौलत सिंह, उमा शंकर की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। समिति अध्यक्ष विकास मिश्रा द्वारा उद्बोधन किया गया और समस्त ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
0 Comments