विभिन्न संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया
दमोह। पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त मोर्चा की कलम बंद हड़ताल सोमवार को लगातार पांचवे दिन इस दौरान विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन हड़ताल पंडाल स्थल पर आकर किया।धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा मनु दादा द्वारा संगठन की मांगों को जायज ठहराते हुए मध्य प्रदेश सरकार से मांगों के निराकरण करने की अपील की।
विभिन्न संगठनों में आरके मिश्रा मध्य प्रदेश राज्यपत्रित अधिकारी संघ, राकेश हजारी प्रांतीय मध्य प्रदेश अध्यक्ष शासकीय लिपिक संघ आरिफ अंजुम प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश अध्यापक संघ, सत्यनारायण अध्यक्ष मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी मोहम्मद सिद्दीकी अध्यक्ष मध्य प्रदेश अपक्ष संघ, हकीम खान अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, विजय शर्मा अध्यक्ष मध्य प्रदेश वाहन चालक संघ, वीरेंद्र असाटी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, गणेश दुबे अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संघ ने अपना समर्थन हड़ताल पंडाल स्थल पर आकर किया।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, के. बी. नामदेव संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष तेंदूखेड़ा राकेश अग्रवाल, घनश्याम बाबूजी, राजेश तिवारी, आनंद जैन, हनुमत सह ठाकुर, तेंदूखेड़ा के संयुक्त मोर्चा के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं महिला मोर्चा कर्मचारी अधिकारी मे ऊषा किरण अवस्थी, रोशनी ठाकुर, विशाखा ठाकुर, उषा झारिया, अर्चना टेकाम, रोशनी अहिरवार एवं जिला दमोह राजकुमार यादव, चंद्रभान तिवारी, ललित पुराणिक, हेमंत पटेल, वीर ठाकुर आशीष ठाकुर, राहुल गागर आदि की उपस्थिति विशेष रही।
विधायक ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
दमोह। जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित नवनिर्मित आक्सीजन प्लांट का स्थानीय विधायक अजय टंडन ने जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.संगीता त्रिवेदी, सिविल सर्जन डाॅ.ममला तिमोरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ लगाये जा रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर सीसी स्केन मशीन सोनोग्राफी मशीन पर भी विस्तार से चर्चा की। विधायक अजय टंडन ने उक्त अवसर पर कहा कि उनके द्वारा जिला योजना समिति एवं क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा मप्र के मुख्यमंत्री से दमोह में आक्सीजन प्लांट की मांग रखी थी जो अब जाकर पूरी हो रही है।
इस प्लांट के लगने से करीब 300 मरीजो को एक बार में जरूरत पढ़ने पर आक्सीजन ले सकेगें। अधिकारियो से उन्होंने जानना चाहा कि वर्तमान में जो 250 सिलेंडर रखे है उनका क्या होगा और क्या सुरक्षा होगा तब त्रिवेदी ने बताया कि उन सिलेन्डरो को बुस्टर लगाकर यही भरा जायेगा और उनका काम इमरजेन्सी पढ़ने पर किया जायेगा साथ ही उसकी सुरक्षा के लिये गार्ड सीसीटीवी कैमरे रखे जायेगें। इस अवसर पर वीरेन्द्र ठाकुर, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र पटेल, सतीश दुबे, अजय सरवरिया, अनिल जैन, पप्पू कसोटया, उबेद गौरी, जुगल गुप्ता, वीर सिंह, अजय जाटव, आशीष राजपूत, अजय जाटव, प्रफुल्ल श्रीवास्वत सहित कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
रोटरी क्लब ने किया सागर नाका चौकी में वृक्षारोपण
दमोह। रोटरी क्लब द्वारा मध्यप्रदेश शासन के अंकुर कार्यक्रम के तहत सागर नाका चौकी के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम के जज श्री योमेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिला उपभोक्ता फोरम जज श्री योमेश अग्रवाल द्वारा गुलमोहर के पौधे का रोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पुलिस चौकी प्रांगण में गुलमोहर, शीशम, अकेशिया, जामुन आदि पौधों को लगाया गया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत, सचिव शुभम अग्रवाल, पूर्व क्लब अध्यक्ष राकेश अहिरवाल, किशन लाल हुरा, अजित जैन, राजेन्द्र सेठिया, सचिन कोटवानी, सागर नाका पुलिस चौकी से एस आई गरिमा मिश्रा, एएसआई केएल आठ्या, प्रआ अनिल तिवारी, दिनेश, आरक्षक भोलाराम, प्रेमदास बैरागी, भानू, मंजीत, कमल एवं दीपचंद उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे सभी जीवन पर्यंत इन पौधों की रक्षा करेंगे।
भगवानदास कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष बने
दमोह। जिला कुशवाहा समाज संगठन की मुश्की बाबा प्रांगण में आयोजित बैठक में पूर्व अध्यक्ष गोविंदराम कुशवाहा का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिले के सातो विकासखंडो के कुशवाहा समाज के लोगो की उपस्थिति में सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए शिक्षक भगवानदास कुशवाहा बीडी मासाब हटा को नव निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद हेतु 12 प्रत्याशियो ने अपनी दावेदादी प्रस्तुत की। इसके बाद सभी ने एक मत होकर शिक्षक भगवानदास कुशवाहा को निर्विरोध समाज के मुखिया में रूप में चुना गया। जिसमें मुकुंदीराम कुशवाहा एवं उमाशंकर भज्जू पार्षद को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु चुनाव प्रभारी एडवोकेड राजेश कुशवाहा सहसचिव के रूप में नियुक्त किया गया।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जिले के कुशवाहा बंधुओं ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को सभी ब्लाको के प्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित की। इसके उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा पूजन पाठ कर पुष्प मालाओं, ढोल नगाडो के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस संपूर्ण चुनाव कार्यक्रम में रामचरण, भगवानदास अडतिया, सोमनाथ पार्षद, द्वारका, नन्हें भाई, अनंदी सरपंच, कृष्ण कुमार, देवनारायण, लीलाधर मायसेम, एडवोकेड तरूण, एडवोकेड कमल, शैलेन्द्र, अर्जुन, बसंत, पुरूषोत्तम, राजेश, राजेश, प्रहलाद, रामकृष्ण, प्रीतम, उमराव, बलीराम, कृपाल, मूलचंद, बद्री, कन्हैया, मोती, गंगाराम, मेहरवान मासाब, बालकिशुन, रिंकू, लीलाधर, पीफोर पुरूषोत्तम, विनोद, संदीप, सचिन, बद्री मासाब, परसू मासाब, बब्बू ठेकेदार, नर्वद, शिवदयाल, देवेन्द्र, प्र्र्रभु, हनुमान, दशरथ, दुर्गा, नारायण, पप्पू, मुनाई, सुनील, संजू सहित बडी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।
0 Comments