Header Ads Widget

गुरुपूर्णिमा पर गायत्री परिजनों ने प्रातः यज्ञ आहुतिया दी शाम को किया दीपयज्ञ.. गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जगह जगह हुए 24 घंटे के दुर्गा चालीसा पाठ.. बटियागढ़ हरसिद्धि मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया.. भारतीय मजदूर संघ ने 67वां स्थापना दिवस मनाया..

 प्रातः यज्ञ आहुतिया शाम को किया दीप प्रज्जवलन..

दमोह। गुरुपूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ प्रातः गुरुपूजन, व्यास पूजन के पश्चात बडी ही श्रद्धा पूर्वक पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में अपनी आहुतियां समर्पित की। आचार्य पंडित वीरेंद्र गर्ग,  हरि नारायण दुबे एव जिला संयोजक बी पी गर्ग ने यज्ञ मंच से यज्ञ का संचालन करते हुए सूक्ष्मजगत में व्याप्त महामारी, मनोरोग एवं अमंगल को दूर करने विशेष आहुतियां समर्पित करवाई।

गायत्री हाल में बनी यज्ञशाला में बैठे सैकड़ो परिजनों ने यज्ञ देवता से अच्छी वर्षा के साथ पर्यजन्य वर्षा के लिये भी प्रार्थना की। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आज अनेक भाइयो ने आचार्य श्रीराम शर्मा जी की गुरुदीक्षा भी ली एवं उपस्थित पुराने परिजनों ने इस दीक्षा संस्कार को अपनी दीक्षा का नवीनीकरण माना। सभी उपस्थित परिजनों ने देव दक्षिणा के रुप में अपनी अपनी एक एक बुराई छोड़ने का संकल्प यज्ञ भगवान की साक्षी में लिया।

शांतिपाठ के पश्चात शाम को दीपयज्ञ सम्पन्न हुआ। विशाल दीपयज्ञ के माध्यम से कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये एवं इस महामारी से जो असमय दिवंगत हो गए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिये विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गईं। उदबोधन के पूर्व कु अदिति गर्ग, कु नेहा तिवारी एवं वंदना राजपूत ने प्रज्ञगीत तुमने आंगन नही बुहारा कैसे आएंगे भगवान के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। 

सायंकालीन दीपयज्ञ में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से स्नातकोत्तर कोर्स करने वाली दमोह की बेटी कु श्वेता गर्ग के उदबोधन ने उपस्थित जनमानस को उद्वेलित कर दिया। गुरुअपने शिष्य की पात्रता बढ़ाने के लिये उससे विभिन्न तरह की साधना कराते हुए उससे उपासना के साथ समाज की आराधना भी कराता है।अपनी बढ़ी हुई पात्रता से ही शिष्य अपने गुरु की पहचान कराने में सफल होता है, जैसे स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस का परिचय दुनिया को दिया।

 जगह जगह हुए 24 घंटे के दुर्गा चालीसा पाठ..



दमोह। परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान की असीम कृपा से शुनिवार को गुरु पूर्णिमा के पर्व पर भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों हजारों कार्यकर्ताओं ने दमोह जिले के सातों ब्लाकों में जगह-जगह 24 घंटे, 5 घंटे एवं 1 घंटे के आरती क्रम संपन्न कराए गए। जो जन कल्याण आत्म कल्याण के हितार्थ जन-जन को मां की चेतना प्राप्त करने के लिए यह दिव्य अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मानवता को धर्म, राष्ट्र और मानवता के मार्ग पर चलाया जा सकें  आज युवा पीढ़ी नशे के मार्ग पर जा रही है जिसे रोकने के उद्देश्य से समाज के लिए नशामुक्त, मांसाहार मुक्त व चरित्रवान बनाने के लिए यह दिव्य अनुष्ठान जगह-जगह करवाए  जा रहे हैं जन-जन में परिवर्तन आ सके जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को पतन के मार्ग से बचाया जा सकें।

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में देश विदेश के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 5 घंटे 24 घंटे के दुर्गा चालीसा पाठ से दमोह जिले में हजारों स्थानों जिले के सातों ब्लाकों मे माता आदिशक्ति जगत जननी एवं परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दुर्गा चालीसा से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गूंजा दमोह जिला हर गली, मौहल्ले, चैराहों पर दुर्गा चालीसा पाठ की ध्वनि सुनाई दी। छोटे छोटे महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया नशामुक्ति का संकल्प लिया। 


भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह, पार्टी अध्यक्ष प्रमोद पटेल, जिला प्रभारी रवि पटेल, संगठन मंत्री सूरत सिंह, आरती सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी बलराम सिंह, मानसिंह लोधी, महिला अध्यक्ष चित्रा राजपूत पार्टी प्रदेश सचिव उमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमवती आठया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र पॉलीबाल, दौलत सिंह, सरपंच सहित ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रांतीय जिला प्रभारी पुष्पलता सिंह पधिकारी टीम प्रमुख अपनी टीम के साथ पूरे दमोह जिले का भ्रमण किया दुर्गा चालीसा की गूंज से पूरे दमोह जिले के हजारों लोगो ने  आशीर्वाद प्राप्त किया।

बटियागढ़ हरसिद्धि मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया

बटियागढ़ में एम एच क्लब के द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पे मा हरसिद्धि मंदिर परिसर में कोविड महामारी में जो अपने हमसे बिछड़ गए उनकी याद में और जिन्होंने इस महामारी में सेंटर संचालित करने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से क्लब की मदद की उनके नाम से आज वृक्षारोपण किया गया

 आज लगभग 500 पॊधे रोपे गए। एमएच क्लब कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर जित्तू राजा एम एच क्लव के  अध्यक्ष पंडित आनंद त्रिवेदी जी, डॉक्टर राहुल चौरसिया जी उपसरपंच सतीश पटेल जी इस्माइल खान जी बद्री विश्वकर्मा सुनील जैन,प्रशांत जैन, संतोष साहू, राजेश चौरसिया,अमजद खान अवधेश पाठक राहुल विश्वकर्मा, सुनील सेन, शिवम,प्रिंस, बृजभूषण तिवारी एवम एम एच क्लब के सभी सदस्य शामिल रहे

भारतीय मजदूर संघ ने 67वां स्थापना दिवस मनाया 

दमोह। संघ कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ धर्मेन्द्र चैबे रहें तथा भगवान विश्वकर्मा व दंतोपंत ठेगड़ी के चित्रों पर माल्यापर्ण किया तथा दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।


 तत्पश्चात् गीत हुआ तथा उसके बाद राकेश श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री राज्य कर्मचारी संघ द्वारा श्रमिक वर्ग में भारतीय मजदूर संघ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। सन् 1996 से वर्तमान तक पहले पायदान पर बना हुआ है। श्रमिकों व कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर भारतीय मजदूर संघ द्वारा देश स्तर पर तथा विश्व स्तरीय समस्याओ को उठाया जाता है। उन समस्याओ के निराकरण के लिये समय समय पर आंदोलन व धरना किये जाते है। भारत देश का एकमात्र संगठन है जो मजदूरो के लिये तत्पर खड़ा रहता है एवं यह गैर राजनीतिक संगठन है साथ ही मजदूरो द्वारा संचालित संगठन है।

 कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र चैबे, सह मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं इंद्र कुमार जी द्वारा किया गया एवं आभार श्रम अधिकारी जीडी गुप्ता, जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखलेश रजक जिलाध्यक्ष कन्सट्रशन मजदूर संघ, मंटू चैबे शासकीय अस्पताल संविदा व कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष, रामेश्वर चैधरी, हरिराम राम गोस्वामी, सूरत सिंह ठाकुर, प्रहलाद पटेल, राजा ठाकुर, प्रेम सिंह, भूपेन्द्र जैन, प्रदीप जाटव,, नीलेश परोचे सहित समस्त कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहीं।

Post a Comment

0 Comments